सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से जुड़ी बातें हिंदी में |

- Advertisement -

सुशांत सिंह का जन्म कृष्णा  कुमार  सिंह  और उषा सिंह के घर पटना जिले के बिहार में हुआ था | ये अपने माता  पिता के चार बेटियों में अकेले बेटे है| सुशांत सिंह की बहनों में से एक बहन इनकी राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं|  जिनका नाम मीतु सिंह हैं |  सुशांत सिंह की माँ की मृत्यु के बाद इनका पूरा परिवार बहुत ही दुःख में रहने लगा था और तब सुशांत सिंह , बहने और पिता पटना से दिल्ली  में आकर रहने  लगे थे | सुशांत सिंह ने  सेंट करेंस हाई स्कूल तथा दिल्ली के कुलाची हंस राज माडल स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूली  शिक्षा  प्राप्त की थी | दिल्ली के प्रोधोगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में उन्होंने 2003 में सुशांत सिंह  सातवाँ स्थान  प्राप्त किया था|  सुशांत सिंह ने इसमे दाख़िला इसलिए करवाया क्योंकि वे अभियांत्रिकी में स्नातक की डिग्री  प्राप्त करना चाहते  थे | सुशांत सिंह भौतिकी के राष्ट्रीय ओलिंपियाड विजेता भी रहे चुके थे और उन्होंने भारतीय खनि विधा पीठ विश्वविद्यालय के समेत में कुल 11 इंजीनियरिंग प्रवेश की परिक्षाए भी पास की थी |

कुछ समय बाद सुशांत सिंह ने विश्वविद्यालय छोड़ने का फैसला लिया इसका एक मात्र कारण था डांस और फिल्मी दुनिया | अब उनकी डांस करने में दिलचस्पी बढ़ गयी थी और वे थियेटर और डांस को ज्यादा समय देने लगे थे | इसकी वजह से उनके पास बहुत ही कम समय बचता था जिससे  उनकी पढाई में रुकावटों आने लगी  थी | सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढाई के चार वर्ष के कोर्स में उन्होंने सिर्फ तीन ही वर्ष का कोर्स  किया था क्योंकि उनका लगाव फिल्मी दुनिया से ज्यादा होने लगा|

फ़िल्मो में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने एक वर्ष पहले ही अपने कॉलेज कि पढाई को अधूरा छोड़ दिया | सुशांत सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहते हुए भी उन्होंने  श्यामक दावर की नृत्यशाला  में दाख़िला  लिया | नृत्यशाला के सुशांत सिंह कुछ मित्र अभिनय में रूचि रखते थे और वे बेरी जौन की नाटक की कक्षाओं में भी शामिल होते थे और यही से सुशांत को फ़िल्मो में अपना करियर बनाने की वजह मिली |  एक्यावने फिल्म फेयर अवार्ड के डांस टूप में सुशांत को 2005 में शामिल होने  का मौका मिला था|

फ़िल्मी जीवन कैसा रहा

सुशांत  सिंह  राजपूत  एक भारतीय  अभिनेता  थे  इनका जन्म 21 जनवरी 1986 में हुआ  था | सुशांत  सिंह  ने जीवन  की शुरुआत  टेलीविजन के सीरियलों  से की थी  उनका  सबसे  पहला  शो किस  देस  में  है मेरा  दिल  जो कि स्टार प्लस 2008 प्रकाशित हुआ था |  उसके बाद  सुशांत सिंह  ने 2009 से 2011 तक Zee TV  के ड्रामा सीरियल पवित्र  रिश्ता  में उन्होंने अच्छा किरदार  निभाया | इसके  बाद सुशांत ने 2013 में फिल्म  काया पो छे  से  अपने फ़िल्मी  दुनिया  की शुरुआत  की  फिर  सुशांत ने फिल्म PK में काम किया  और उन्होंने उसमे बहुत  ही अच्छा  किरदार निभाया |

सुशांत सिंह ने MS Dhoni The Untold Story  में भी काम किया है जोकि  2016 की फिल्म है इन्होने इस Movie में महेन्द्र  सिंह धोनी की प्रमुख  भूमिका निभायी थी जिसके लिए इनको  सम्मान दिया गया था |  TV Shows और फिल्मो के अलावा सुशांत शिक्षा से भी प्रमुख रूप से जुड़े थे और इसके अलावा  सुशांत कुछ प्रोद्दोगिकी  कंपनियों  के भी कार्यकर्ता  थे |

व्यक्तिगत जीवन  

सुशांत सिंह राजपूत  ZEE TV  के Show की अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जोकि इनकी  पत्नी का किरदार  निभाती थी | सुशांत सिंह छह साल इनके साथ रहे फिर जब सुशांत सिंह अपनी पाचवी फिल्म MS Dhoni The Untold Story 2016 में पहुचे तब वे दोनों अलग हो गये  थे |

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के एक बेहतरीन चहेते कलाकारों में से एक अभिनेता  थे | सुशांत सिंह अपनी  काबिलियत और कड़ी मेहनत के दम पर ही उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्मो में अपना एक अलग स्थान पा लिया था |

सुशांत सिंह  एक अभिनेता  होने के साथ वे एक बहुत अच्छे डाँसर भी थे | सुशांत ने जब डांस सीखने के लिए घर वालो से खा तो घर वाले इनके इस फैसले के खिलाफ थे  फिर भी सुशांत सिंह पीछे नही हटे और श्यामक देवेर डांस  ग्रुप का एक हिसा बन गये | सुशांत सिंह के लगन और कला से श्यामक बेहद ही प्रसन्न  हुए और काम्बेल्थ खेलो में 2006 में डांस करने का मौका भी मिला |

सुशांत जब Bollywood में जाने के लिए मुंबई आये तो उन्होंने एक डांस ग्रुप में अपने डांस का प्रदर्शन किया |  मशहूर कोरियोग्राफ़र  एश्ले लोबो ने उस डांस को तैयार किया था | सुशांत सिंह को क्रिकेट का भी बहुत शौक   था | सुशांत ने मार्शलआर्ट्स भी एक मशहूर एक्शन डायरेक्ट अलन अमीन से सीखा | 

इनकी इन्ही सभी खूबियों कि वजह से यह इस दुनिया में अपना नाम कमा पाए |

- Advertisement -

आकश्मिक मृत्यु

14 जून 2020 को सुशांत कि आकस्मिक मृत्यु हो गयी जिसमे मृत्यु का कारण आत्महत्या बताई जा रही है | लेकिन यह खुले शब्दों में कहना बिलकुल भी उचित नही है क्योंकि अभी यह कारण संदिग्ध में उनके परिवार का यह मानना था कि उन्हें चालबाजी से मरवाया गया |

उम्मीद है आपको सुशांत सिंह के बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा यदि ऐसा है तो आप इस जानकारी को सभी तक साझा करें |

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख