नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें |

- Advertisement -

Narendra Modi Biography  

मुझे आशा है कि आप सभी ने श्री Narendra Modi  का नाम जरूर सुना होगा , जाहिर सी बात आपके मन में अपने प्रधानमंत्री को लेकर बहुत सारे सवाल होंगे | आज हम आपको इस पोस्ट में  Narendra Modi से जुड़े सभी सवालों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे |

श्री  Narendra Modi जी का विवरण 
जन्मतिथि17  सितम्बर  1950 
जन्म का नाम नरेंद्र दामोदर दस मोदी 
जन्म का स्थानगुजरात के जिला महेसाना के ग्राम वडनगर में  
पितादामोदरदास मोदी
माताहीरबेन
जीवन संगीजसोदाबेन चिमनलाल
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी  

प्रारंभिक जीवन -[Early Life ]–

श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी का जन्म गुजरात के महेसाना  जिले के वडनगर ग्राम में हुआ | इनका बचपन का जीवन बड़ा ही संघर्षमय रहा , इन्होने अपनी बाल्यावस्था में अपने पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी   की चाय बेचने में मदद की और बाद में अपना खुद Tea stall  चलाया | जब ये 8 साल के थे तब इन्होने RSS को ज्वाइन किया फिर लम्बे समय तक उससे जुड़े रहे |  Narendra Modi जी ने स्नातक करने के बाद अपने घर से चले गए और दो साल तक भारत भ्रमण किया और धार्मिक स्थलों पर गए , 1970 में वे गुजरात लौटे और अहमदाबाद चले गए | 1985 में Narendra Modi भाजपा से जुड़े और पार्टी में कई सालो तक अनेक पदों पे काम करते करते वे पार्टी के सचिव पद पर पहुंच गए | गुजरात भूकंप 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के ख़राब स्वाथ्य और ख़राब सार्वजानिक छवि के कारण Narendra Modi को 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री चुना गया | 

नरेंद्र  मोदी  परिवार [Narendra  Modi Family  ]–

  Narendra  Modi  Family की बात करे तो यह 5 भाई और  एक बहन थी ,इनके बड़े भाई सोमाभाई मोदी उसके बाद अमृत मोदी फिर यह तीसरे स्थान पे आते हैं ,इनके दो छोटे भाई भी हैं जिनका नाम प्रह्लाद मोदी और पंकज मोदी है और इनकी एक छोटी बहन जिसका नाम बसंती है इनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी और माता हीराबेन है। कम उम्र में ही इनकी शादी तय होने के कारन ये अपने परिवार से रुष्ट होकर चले गए थे 

 

कवि  के  रूप में  [Narendra Modi Books ]–

वे एक कवि के रूप में भी जाने जाते हैं , देशप्रेम  से ओतपोत कविताये लिखते हैं और देश से इन्हे सर्वाधिक प्रेम है – इनकी कुछ रचनाये निन्म हैं —                                                     

  • सेतुबन्ध – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता लक्ष्मणराव इनामदार की जीवनी के सहलेखक (2001  में)
  • आँख आ धन्य छे (गुजराती कविताएँ)
  • कर्मयोग
  • आपातकाल में गुजरात (हिंदी)
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत (नरेंद्र मोदी के भाषणों का संकलन ; संपादक प्रदीप पंडित)
  • ज्योतिपुंज (आत्मकथन – नरेंद्र मोदी)
  • सामाजिक समरसता (नरेंद्र मोदी के लेखों का संकलन)
  • एक्जाम वॉरियर्स (अंग्रेजी)   

सम्मान और पुरस्कार–

  • फरवरी 2019 सियोल शांति पुरस्कार दक्षिण कोरिया ने  द्वारा  प्रदान  किया |  
  • अप्रैल 2016 ‘अब्दुलअजीज अल सऊद के आदेश’ (The Order of Abdulaziz Al Saud) सऊदी अरब के द्वारा नवाजा गया | 
  • जून 2016 अमीर अमानुल्ला खान अवॉर्ड अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के द्वारा सम्मानित  किया गया | 
  • सितम्बर 2018  ‘ चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड ‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह सम्मान अन्तरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और एक ही बार इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक से देश को मुक्त कराने के संकल्प के लिए दिया गया।
  • 4  अप्रैल, 2019 ‘ऑर्डर ऑफ जयेद’ संयुक्त अरब अमीरात ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया | 
  • 12  अप्रैल, 2019  ‘सेंट ऐण्ड्रू ऑर्डर’ रूस के द्वारा |

प्रधानमन्त्री पद के उम्मीदवार–

2014 में  Narendra Modi को गोवा में भाजपा कार्यसमिति ने लोक सभा चुनाव अभियान की बागडोर इनके हाथो में दी , इन्होंने बखूबी निभाया आने वाले चुनाओ  में इनको 13 सितम्बर 2013 को  संसदीय बैठक में इनको आगामी लोक सभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का  गया | जब यह घोषणा पार्टी  अध्यक्ष राजनाथ सिंह के द्वारा की गयी तब  शीर्षस्थ नेता लाल कृष्णा आडवाणी  अनुपस्थित थे |  प्रधान मंत्री बनने के मोदी जी  चुनाव की कमान राजनाथ सिंह को दे दी | प्रधानमन्त्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद मोदी की पहली रैली हरियाणा प्रान्त के रिवाड़ी शहर में हुई। एक सांसद प्रत्याशी के रूप में उन्होंने देश की दो लोकसभा सीटों वाराणसी तथा वडोदरा से चुनाव लड़ा और दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से भारी मतों से विजयी हुए।

माना जाता है की मोदी की को चाहने वाले भारत में तो करोड़ो की संख्या में लोग हैं परंतु विदेशों  में भी सनिनको पसंद करने वाले लाखो की संख्या में लोग हैं,इन्होने कई सारी  विदेश यात्रायें की | ये हमेशा अपनी विदेश यात्रा को लेकर सुर्खिओं में रहे हैं | 

- Advertisement -

आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो हमे कमेंट करके  जरूर बताये जिससे हम    आपके लिए नए नए  बेहतर पोस्ट हिंदी में लिख सके आपका  एक कमेंट हमारे लिए बहुत ही महत्व पूर्ण है | हम  आपके बेहतर कंटेंट हिंदी में लिखते रहेंगे  यदि आपको कोई जानकारी  में पढ़ना  है तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें | 

- Advertisement -
Pankaj Yadav
Pankaj Yadavhttp://hinditarget.com
नमस्कार दोस्तों  ! मै Pankaj Yadav , HindiTarget.com का Owner | मै एक Web Developer हूँ | मै इस ब्लॉग के माध्यम से नयी नयी जानकारियां लाता रहता हूँ। कृपया आप हमे SUPPORT करे ताकि हम आपसे इसी तरह जुड़े रहें।

2 COMMENTS

  1. Modi ke jiwan par aapne bhut hi achi batein likhi hai. Very knowledgeable and inspiring.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख