PM Kisan Samman Nidhi Yojna | किसान सम्मान निधि क्या है कैसे उठाये लाभ पूरी जानकारी |

- Advertisement -

प्रधानमंत्री द्वारा किसानो के लिए कई योजनाए चलायी जा रही है जिनमे से हम आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में बात करेंगे जोकि किसानो के लिए बहुत ही लाभप्रद है | इस योजना में प्रधानमंत्री ने  किसानो को प्रति वर्ष 6000 रूपये देनी की नीति को सुनिश्चित किया है |

PM Kisan Samman Nidhi Yojna क्या है –

सरकार द्वारा चलायी जा रही किसान सम्मान निधि योजना का का मुख्य उद्देश्य किसानो की आर्थिक सहायता करना है | इस योजना में किसानो को उनके बैंक खातों में 2000 रूपये की राशि किस्तों के रूप में दी जाती है यह क़िस्त चार महीने के अंतराल पर  दी जाती है | इस योजना की शुरुआत 1 FEBRUARY 2019 में की गयी थी | इस योजना में किसान प्रत्यक्ष रूप से लाभ उठा सकते |

PM Kisan Samman Nidhi Yojna Registration कैसे करे –

किसान सम्मान निधि योजना का आवेदन करने के लिए आपको pmkisan.gov.in पर जाना होगा | जहाँ पर आपको एक मेनू बार दिखेगा इस मेनू बार आपको एक ऑप्शन FARMER CORNER का मिलेगा इस ऑप्शन में आपको बहुत से ऑप्शन दिखेंगे आपको New Farmer Registration पर क्लिक करना है –

pm kisan samman nidhi yojna

अब आपके समने दो टेक्स्ट बॉक्स दिखेंगे आपको सबसे पहले वाले में अपना आधार नंबर डालना है और दूसरे में दिए गए इमेज कोड को डालना है फिर आपको नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करना है |

pm kisan samman nidhi yojna

अब आपके सामने एक फॉर्म जायेगा आपको उस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा यदि किसी भी गलत इनफार्मेशन को आप भर देते है तो आपका आवेदन निरस्त हो सकता है | फॉर्म भरने के बाद आपको कुछ दिनों तक इंतजार करना होगा जब आपके द्वारा दी गयी जानकरी सही पायी  जाएगी आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जायेगा |

PM Kisan Samman Nidhi Yojna Apllication Status –

यदि आपने आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है तो आप अपने आवेदन की स्थिति जान सकते है इसके लिए आपको PM KISAN की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा | आपको वहां पर बहुत सारे मेनू ऑपशन्स दिखेंगे आपको उनमे से FARMER CORNER पर जाना है |

pm kisan samman nidhi yojna

- Advertisement -

अब आपको Status of Self Registerd /CSC Farmer वाले ऑप्शन पर जाना है यहाँ पर आपको दो टेक्स्ट बॉक्स दिखाई देंगे आपको सबसे पहले वाले में अपना नंबर डालना है और दूसरे इमेज कोड को डालना है फिर आपको निचे दिए गए बटन पर क्लिक करना है |

pm kisan samman nidhi yojna

यह आपके द्वारा भरे गए आवेदन की स्थिति को दिखायेगा यदि आपका आवेदन अभी तक approve नहीं हुआ हैं तो आपको कुछ दिन इंतज़ार करना होगा|

PM Kisan Samman Nidhi Yojna List –

यदि आप चाहते हैं अपने ग्राम में इस योजना लाभ पाने वाले लोगो की लिस्ट देखना तो आपको इसके लिए pmkisan.gov.in जाना होगा उसके बाद आपको मेनू में FARMER CORNER पर जाना होगा वहां पर आपको Beneficiary List पर क्लिक करना हो यह आपको एक नई पेज पे लेके जायेगा |

pm kisan samman nidhi yojna

यहाँ पर आपको दिए ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा जैसे सबसे पहले अपना State चुने उसके बाद अपना District चुने फिर SUB-District चुने इसके बाद आपको अपना Village चुनना होगा | इसके बाद दिए गए GET REPORT बटन पर आपको क्लिक करना है |

pm kisan samman nidhi yojna

आपके सामने आपके ग्राम से सम्बन्धित सभी लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी यदि आपके ग्राम में लाभार्थियों की संख्या ज्यादा है तो निचे दिए गए नम्बरों  की सहायता से आप सभी लोगो का नाम देख पाएंगे |

PM Kisan Samman Nidhi Yojna Adhar Link –

यदि आपका आधार आपके आवेदन से लिंक नहीं है या फिर आधार की जानकरी गलत हो गयी है तो आप बड़ी ही आसानी से अपने आधार को जोड़ सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in पर जाना होगा |
  • उसके बाद आपको निचे दिए गए ऑप्शन्स में आपको Edit Adhar Failure Record पर जाना होगा |

pm kisan samman nidhi yojna

  • यहां आपको दो टेक्स्ट बॉक्स दिखेंगे आपको सबसे पहले अपना आधार कार्ड नंबर डालना है उसके बाद निचे इमेज कोड को भरना होगा |

pm kisan samman nidhi yojna

  • फिर आपको निचे दिए गए search  बटन पर क्लिक करना होगा जिस के बाद आपके सामने आधार की जानकरी भरने के लिए कई विकल्प आएंगे आपको उनको सही तरीके से भर कर दिए गए बटन पर क्लिक कर देना है |

इस प्रकार आप अपने दिए आधार की जानकारी को सही कर पाएंगे |

- Advertisement -

PM Kisan Samman Nidhi Yojna App –

सरकार ने किसानो की सुविधा के लिए इस योजना से सम्बन्धित सभी चीजों को Android App समाहित किया किया है आप इस App को अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर सकते जिससे आपको बहुत ही आसानी से इस योजना से जुड़े सभी अपडेट प्राप्त होते रहेंगे | App  Link – PMKISAN Gol 

PM Kisan Samman Nidhi Yojna सम्पर्क सूत्र –

PM-Kisan Helpline No. 011-24300606 / 011-23381092

Email: pmkisan-ict@gov.in



अपने क्या सीखा –

दोस्तों आज हमने आपको बताया की PM Kisan Samman Nidhi Yojna क्या है , कैसे आवेदन करे ,कैसे लिस्ट देखें , कैसे आधार की डिटेल को सही करे | उम्मीद है की आपको यह मेरी पोस्ट पसंद आयी होगी आप हमरी पोस्ट को शेयर करे जिससे हमारा मनोबल बढ़े और हम आपके लिए इसी प्रकार की नई नई जानकरी भरी पोस्ट लिखते रहें | यदि आपको इस पोस्ट से सम्बन्धिक कोई भी संदेह हो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं |

- Advertisement -
Pankaj Yadav
Pankaj Yadavhttp://hinditarget.com
नमस्कार दोस्तों  ! मै Pankaj Yadav , HindiTarget.com का Owner | मै एक Web Developer हूँ | मै इस ब्लॉग के माध्यम से नयी नयी जानकारियां लाता रहता हूँ। कृपया आप हमे SUPPORT करे ताकि हम आपसे इसी तरह जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये लेख

सम्बन्धित लेख