FREELANCING क्या है , इससे पैसे कैसे कमाए ? पूरी जानकारी हिंदी में |

- Advertisement -

नमस्कार दोस्तों हमारे ब्लॉग HindiTarget.com  में आपका स्वागत है | आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे टॉपिक पर जिसे आपने कभी शायद सुना होगा यदि आपने नहीं सुना है तो आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए क्योंकि एक ऐसा तरीका है जहां से आप लाखों रूपये महीना कमा सकते हैं ‘FREELANCING क्या है ‘ |

जी हाँ अपने सही पढ़ा यदि आपको घर बैठे लाखो रूपये कमाने हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें |

आजकल पैसा कमाना लोगो की अहम समस्या बन गया है , कुछ लोग तो यह चाहते हैं की उनके पास पैसा खुद से आये बिना कुछ किये तो यह असंभव है. क्योंकि बिना हाथ लगाए मुँह में एक निवाला भीं नहीं जाता |

चलिए आपकों ले चलते हैं उस सफर में जहां से लोग लाखों रूपये महीना कमाते हैं | यह मैं आपको साक्ष्य के साथ दिखाऊंगा |

FREELANCING क्या है ?

मान लीजिये आपको चित्र बनाना बहुत पसंद है और आप उसमे माहिर हैं | एक व्यक्ति ऐसा है जिसको चित्र बनाना बिल्कुल नहीं नहीं आता है।

मगर उसको कुछ चित्रों की जरूरत है जो वह उसके किसी काम को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं|

वह आपके बारे में जानता था की आप एक बहुत अच्छे चित्रकार हैं वह आपके पास आया और बोला की आप हमे चित्र बना कर दे दीजिये इसके बदले में हम आपको पैसे दे देंगे|

आपने उसे खूब अच्छे चित्र बनाकर दिए इसके बदले में आपने उससे अपनी जरूरत भर का पैसा भी लिया |

आपने यहां पर क्या किया अपने हुनर से ही पैसा कमा लिया | बस इसी को ही कहते हैं FREELANCING .

- Advertisement -

FREELANCING क्या है

यदि आपके पास भी है कोई ऐसा हुनर तो आप भी कमा सकते हैं जितना आप चाहते हैं | आपको यह नहीं पता है की आखिर इसे करते कैसे हैं हम कैसे अपने हुनर से पैसा कमा सकते है तो चलिए हम आपको बताते हैं |

FREELANCING कैसे करें ?

इस FREELANCING को  करने के लिए आपको कहीं  भी जाने की जरूरत की नहीं है आपको सिर्फ एक लैपटॉप और एक इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत की होगी |

FREELANCING करने के लिए बहुत सी WEBSITES हैं जिनपर आपको अपना एक अकाउंट बनाना होगा | यह साइट्स आपको दो तरीके से अपनी साइट को प्रयोग करने देतीं हैं |

  • AS A SELLER – जहां पर आप अपने सर्विस को SELL  कर सकते हो अर्थात आप जिस भी क्षेत्र में माहिर हैं उस क्षेत्र की सेवाएं आप अपने कस्टमर को दे सकते हैं |
  • AS A BUYER – आप एक कस्टमर की तरह यहाँ  किसी भी SELLER की सर्विस को ले सकते हैं |

इन WEBSITES पे आपको अपने काम के मुताबिक पोस्ट लिखनी होती है | जब भी कोई व्यक्ति आपसे काम करवाना  चाहता है।

वह आपके पोस्ट के माध्यम से आपसे सम्पर्क करता है और आपके काम के बारे  जानकारी लेता है |

फिर वह आपको उसी वेबसाइट के माध्यम से पैसे देता है कुछ प्रतिशत भाग यह वेबसाइट रख लेती  हैं और बाकी पैसा आपको मिल जाता है |

FREELANCING SKILLS –

वैसे तो यहां  पर कोई भी सीमा नहीं है आप जिस भी विषय में मास्टर हैं आप  सेवाएं बेच सकते हैं लेकिन फिर भी मैं आपको कुछ  और बहुत ही आसान JOBS बताऊंगा।

जिन्हे आप आसानी से सीख के FREELANCING कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं –

1. CONTENT WRITING

दोस्तों आप को बता दें कि CONTENT WRITING भी कला है और यह कला सभी में नहीं होती |

यदि आपको  शौक है लिखने का और आप लिखकर कर पैसा कमाना चाहतें हैं तो FREELANCING आप  के लिए बेहतर विकल्प है |

बहुत सी संस्थाए , कॉलेज  ,स्कूल लिखने का  कार्य  देती हैं | आजकल  बड़े बड़े YOUTUBE CHANNEL , SOCIAL MEDIA पे लोग अपने कंटेंट को पब्लिश करने के लिए CONTENT WRITER को रखते हैं |

- Advertisement -

FREELANCING क्या है

2 . DESIGNING

DESIGNING एक ऐसा भाग है जिसको हम नजरअंदाज नहीं कर सकते चाहे वह जिस क्षेत्र में यदि आपको किसी भी प्रकार की डिजाइनिंग आती है तो आप फ्रीलांसिंग से बहुत पैसे कमा सकते है जैसे –

  • LOGO बनाना
  • GRAPHICS डिज़ाइन करना
  • WEB DESIGNING करना
  • PHOTO EDITING का काम
  • BANNER , POSTER बनाना आदि।

यदि इनमे से आपको किसी भी चीज में आपको  अच्छा ज्ञान है तब आपको FREELANCING जरूर करना चाहिए |

3. VIDEO EDITING

वीडियो एडिटर की मांग आज के समय में दिन बा दिन बढ़ती जा रही है क्योंकि आजकल लोग काफी जगहों पर वीडियो कंटेंट का सहारा लेते हैं,

जैसे वह- ADVERTISING , YOUTUBE VIDEOS , INSTAGRAM VIDEOS आदि |

वीडियो एडिटिंग को आप अपना CAREER भी चुन सकते हैं और आपको FREELANCING जरूर करना चाहिए यदि यह  हुनर आपके पास है तो।

FREELANCING क्या है

- Advertisement -

4. DATA ENTRY

आपकी TYPING अच्छी है  हिन्दी हो या ENGLISH तो आपको घर बैठे TYPING का काम करके   बहुत आराम से पैसे कमा  सकते हैं |

इसके लिए आपको FREELANCING का सहारा लेना होगा। इसमें कस्टमर आपको डाटा प्रोवाइड करवाता है  ,और  उसके बताये गए निर्देशों के अनुसार आपको काम करके देना होता है |

FREELANCING क्या है

TOP 10 FREELANCING WEBSITES –

मैं यहां पर आपको टॉप 10 फ्रीलांसिंग वेबसाइट बताऊंगा जिनकी मदद से आप फ्रीलांसिंग की शुरुरात कर सकते हैं –

  1. Fiverr
  2.  Upwork
  3.  Freelancer
  4.  Guru
  5.  PeoplePerHour
  6.  The Creative Group
  7.  99Designs
  8.  Writer Access
  9.  TaskRabbit
  10.  Designhill

आपको  नीचे टॉप फ्रीलांसर्स को दिखाया  जा रहा  देख के आप अंदाजा लगा  सकते हैं  यह कितना पैसा कमाते हैं –


इन्हें  भी जाने –


सुझाव –

आप भी FREELANCING करके लाखों रूपये कमाना  चाह रहे है तो आपको धैर्य रखना होगा।

क्योंकि आप शुरुआत  में एकदम नए होते हैं तो लोगों को आप पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल  सा हो जाता है।

आपको किसी प्रकार  से पहला काम मिलता है  आप उसे अच्छे तरीके से कर के कस्टमर को देते हैं.

तब  वह आपको RATING देता है  इससे आप का  PROFILE  बहुत अच्छा होता है।

पहला काम पूरा करने के बाद  पास काम आने लगते  हैं ,लेकिन याद रहे आपको शुरुआती दिनों  में हार नहीं  माननी है।

आपने क्या सीखा –

इस पोस्ट के  माध्यम से हमने  आपको बताया की ‘FREELANCING क्या है और कैसे करे ?’ उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद  आयी होगी। यदि  अभी  DOUBT है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

कृपया आप हमारे लेख को ज्यादा  से ज्यादा SHARE करे ताकि हम आपके लिए ऐसे ही जानकारी भरे लेख लिखते रहें।

धन्यवाद !

- Advertisement -
Pankaj Yadav
Pankaj Yadavhttp://hinditarget.com
नमस्कार दोस्तों  ! मै Pankaj Yadav , HindiTarget.com का Owner | मै एक Web Developer हूँ | मै इस ब्लॉग के माध्यम से नयी नयी जानकारियां लाता रहता हूँ। कृपया आप हमे SUPPORT करे ताकि हम आपसे इसी तरह जुड़े रहें।

4 COMMENTS

  1. This piece of writing gives clear idea in favor of the
    new users of blogging, that genuinely how to do blogging and site-building.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख