चिचिंडा क्या है जानिए चमत्कारी फायदे

- Advertisement -

चिचिंडा क्या है जानिए चमत्कारी फायदे

About Snake Gourd in hindi – जब भी खाना बनाने के लिए रसोई में महिलाएं जाती है तो बस यही सोचती हैं कि खाने में कोई सी सब्जी बनाई जाए। ज्यादातर लोग खाने में कुछ गिनी चुनी पौष्टिक सब्जियों का ही प्रयोग करते हैं जैसेकि लौकी,कद्दू,करेला,भिंडी,तोराई आदि का प्रयोग करते हैं।दोस्तों आप सभी को बता दे कि आज ऐसी कई सारी सब्जियां हैं जिनके गुणो के  बारे में आपसभी अनजान हैं।जो हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं जी हां दोस्तों आज आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे जो हमारे लिए बहुत ही लाभकारी है जिसका नाम चिंचिड़ा (Snake Gourd) है।

चिंचिड़ा क्या होता है What is Snake Gourd in hindi-

दोस्तों क्या आप सभी को पता है कि चिचिंडा क्या होता है।यह ककड़ी की तरह दिखने वाली एक सब्जी है।इसका आकार सर्पिलाकार होता है। इसलिए चिचिंडा को Snake gourd तथा सांप लोकी भी कहा जाता है।यह करेले की तरह कड़वा होता है।पर सब्जी बनाने से इसकी कड़वाहट कम हो जाती है।

चिचिंडा की तासीर 

दोस्तों आप सभी को बता दे कि इसकी तासीर ठंडी होती है जो यह हमारे लिए फायदेमंद होती है।

चिचिंडा के प्रकार Types of Snake gourd in hindi-

आप सभी को बता दे कि चिचिंडा कई प्रकार के होता है तो चलिए जानते हैं इसके प्रकारों के बारे में-

  • व्हाइट ग्लोरी
  • बेबी टिंडा
  • इंडियन शार्ट
  • हाइब्रिड स्नेकि
  • एक्स्ट्रा लोग डांसर

चिचिंडा में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व Nutrients of snake gourd in hindi-

चिचिंडा हमारे लिए एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी है क्योंकि इसमें ऐसे कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसमे पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में-

इसमे विटामिन ए,लोहा,मैग्नीशियम,कार्बोहाइड्रेट,कैल्शियम,प्रोटीन,विटामिन बी, मैगनीज,फायबर,पोटेशियम,केरोटेनाइड्स,सोडियम आदि  तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

चिचिंडा के फायदे Benefits of snake gourd in hindi

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जो की इस सब्जी में पाए जाते हैं ।तो दोस्तों आज हम आपको इसके गुणों के बारे में बताते हैं।

1 . बुखार में फायदेमंद –

ये तो सभी जानते हैं की वायरल का बुखार कभी भी किसी को हो जाता है और आपको बता दे कि मौसम बदलने पर भी बुखार आ जाता है।बहुत से लोग होते हैं जो घरेलू उपचार से ही इस बुखार को ठीक करना चाहते हैं। तो बहुत से लोग दवाइयों का सेवन करते हैं।आपको बता दे कि अगर आप देशी तरीके से बुखार को ठीक करना चाहते हैं तो चिचिंडा का इस्तेमाल कीजिए।चिचिंडा ,हल्दीपाउडर ,सौंठ और तुलसी का काढ़ा बना कर पीने से बुखार को ठीक किया जा सकता है।

2 . पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद

ये तो सभी जानते हैं कि पाचन तंत्र मजबूत होने पर ही हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। खराब पाचन तंत्र शरीर को रोगी बना देता है। तो इसको सही रखना बहुत ही अवश्यक होता है।अगर आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं तो चिचिन्डे का काढ़ा या जूस का सेवन कीजिए ये बहुत लाभकारी होता है।

3 . बालों के लिए फायदेमंद-

बाल झड़ने या घने न होने की समस्या सभी के पास होती है।सभी लोग अपने बालो को घना तथा मकबूत बनाना चाहते हैं। ताकि वे अच्छा दिखे।ये सब समस्या विटामिन तथा प्रोटीन कि कमी के कारण होता है इसलिए आप सभी चिचिन्डे का प्रयोग कीजिये।क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए,विटामिनसी, विटामिनबी, तथा प्रोटीन पाई जाती है जो हमारे बालो के बहुत ही लाभकारी होती है इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।

- Advertisement -

4 . त्वचा सम्बंधित विकारों को दूर करने में फायदेमंद-

बहुत से लोग होते हैं जो त्वचा सम्बधी रोगो से परेशान होते हैं। ये त्वचा सम्बधी रोग दाग,खुजली ,फोड़ा,फुंसी,मुहांसे आदि प्रकार के होते हैं।जो हमारे लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं जिससे कि हमे बहुत सी परेशान होती हैं। क्योंकि यह हमारे शरीर के बाहरी हिस्से के पर होते हैं जो दिखने बहुत ही खराब लगते हैं।इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग बहुत तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

5  . कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बहुत ही समस्या हो जाती है। कोलेस्ट्रॉल को कम करना बहुत ही जरूरी होता है।इसका स्तर घी,अंडा,तेल मक्खन आदि का सेवन करने से बढ़ता है।इसके लिए चिचिंडा बहुत ही फायदेमंद होता है।यदि आप सभी को इससे छुटकारा पाना है तो चिचिंडा सब्जी का सेवन कीजिए।

6 . ह्रदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद-

आज के समय में ह्रदय रोग बहुत ही बढ़ रहा है।यह एक बहुत बड़ी समस्या है।आप सभी को बता दे कि आज के समय में कम उम्र में भी इसका शिकार हो जाते हैं जिससे कि उनको बहुत ही परेशानी होती है।तो इसके लिए भी चिचिंडा का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें एस्कार्बिक एसिड,फायबर,कैरोटिनॉइड पाया जाता है जो ह्रदय को स्वस्थ रखता है।इसलिए चिचिन्डे के जूस का सेवन करना चाहिए।

7 . मोटापे को कम करने में फायदेमंद –

मोटापा भी एक बहुत बड़ी समस्या है। बहुत से लोग हैं जो इस मोटापे से परेशान होते हैं।मोटापे की  वजह से लोग मन के कपड़े भी नही पहन पाते हैं।इसलिए अगर हम मोटापे को कम करना है तो आप चिंचिड़ा का सेवन कीजिए।क्योंकि इसमें फायबर पाया जाता है जो हर वक्त पेट को भरा हुआ रखता है।

8 . एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद-

यह समस्या भी बहुत परेशानी देती है।एसिडिटी कई कारणों से हो सकती है।आप सभी बता दे कि पेट में गैस बनने का सिर्फ एक ही कारण है वह अपच और आप सभी को बता दे कि इसकी वजह से कुछ रोगियों की ह्रदय की धड़कन बढ़ने लगती है।सिरदर्द होता है सांस लेने में कठिनाई होती है और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।तो अगर इससे छुटकारा पाना है तो चिचिन्डे का इस्तेमाल कीजिये। चिंचिड़ा सीने की जलन,अल्सर जैसे रोगों को भी ठीक करता है।

चिचिंडा के अन्य लाभ Some other Benefits of Snake Gourd in hindi

दोस्तो हम आप सभी को बता दे कि अगर आप ये सोच रहे हैं कि चिचिंडा का प्रयोग सिर्फ सब्जी के रूप में ही किया जाता है। तो हम आपको बता दे कि ऐसा नही क्योंकि इसका इस्तेमाल और भी कई प्रकार से किया जाता है।

  • लिवर को स्वस्थ बनाने में चिचिंडा लाभकारी होता है क्योंकि इसमें फायबर पाया जाता है।
  • चिंचिड़ा में पानी होने के कारण यह हमारे शरीर में नमी रखता है।
  • जो कब्ज के रोगी होते उनके लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।
  • चिचिंडा में विटामिन ए होने कारण यह हमारे बालों तथा आंखों के लिए लाभकारी होता है।
  • चिचिंडा कई ऐसे योगिक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के रोगी के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • जो अस्थमा के रोगी होते हैं उनके लिए यह लाभकारी होता है।

चिचिंडा से होने वाले नुकसान Side effects of snake Gourd in hindi-

दोस्तों आप सभी को बता की इसके इतने फायदे हैं तो चिचिन्डे के कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए जानते हैं । हम इसके होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में।

  1. दोस्तों आप सभी को बता दे कि अगर आप चिचिंडा का ज्यादा सेवन करेंगो तो इससे उल्टी और पेट दर्द होने लगता है।
  2. चिचिंडा के अधिक सेवन योनि शक्ति को कमजोर कर देते हैं।
  3. जिन लोगों को एलर्जी की समस्या हो उनको चिचिंडा का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि उनके लिए ने
- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख