खजूर क्या होता है(What is (khajur) Dates in hindi)-

- Advertisement -

खजूर क्या होता है(What is (khajur) Dates in hindi)-

About Dates in hindi- 

दोस्तों आप सभी लोगों का शीत ऋतु आते ही मीठा खाने का मन होता होगा। लेकिन कुछ मीठा नही खाते हैं क्योंकि वो यह सोचते हैं कि ये उनको नुकसान करेगा। हां नुकसान करता है। लेकिन आज हम आपसे आज ऐसे मीठे फल के बारे में बताएंगे जो हमारे स्वथ्य के लिए बहुत लाभकारी है और साथ ही यह कई बीमारियों में भी काम आता है। उस फल का नाम खजूर है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट फल और मीठा फल है।इसका उपयोग आयुर्वेद में औषधीय के रूप में भी प्रयोग किया जाता है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

आपको बता दे कि खजूर एक ऐसा फल है जिसका सेवन ताजे फल के रूप में किया जाता है। यह एक बहुत ही पौष्टिक फल है इसका उपयोग ड्राई फूड के रूप में किया जाता है।इस फल को स्टोर करके इसे कई महीने पश्चात भी किया जाता हैं। आप सभी को बता दे कि खजूर का वानस्पतिक नाम -फ़ीनिक्स डेक्टिली फेरा( Phoenix dactylifera) है। यह फल स्वाद में मीठा होता है।इस फल का रंग गहरा पिला व लाल होता है और पकने पर भूरा रंग होता है।

खजूर की तासीर- 

कुछ लोगों का कहना है कि खजूर की तासीर गर्म होती है। लेकिन हम आपको बता दे कि ऐसा नही है क्योंकि आयुर्वेद में अनुसार खजूर की तासीर ठंडी होती है।

कैसा होता है खजूर का पेड़( How did Dates plant look like )-

दोस्तों आप सभी ने भी खजूर का पेड़ कभी न कभी सड़को या बगीचों में देखा ही होगा। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो खजूर का पेड़ नही देखा है।तो चलिए जानते हैं कि कैसा होता है। आप सभी को बता दे कि खजूर का पेड़ ताड़ या स्थूल जैसा होता है और इसका सम्बंध एरिकेसी (Arecaceae) कुल से है।

और आप सभी को बता दे कि खजूर की लंबाई 8 से 20 मीटर होती है।जैसे नारियल के पेड़ होते हैं वैसे ही इसके तने विशाल पंखों की तरह होते हैं। इसके एक तने में लगने वाली पत्ति 4 से 6 मीटर लम्बी होती है।खजूर के फल की लंबाई एक सेंटीमीटर होती है।

 खजूर में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व Nutrients of Dates in hindi- 

आपको बता दे कि खजूर एक ऐसा फल है जो स्वाद में भी बहुत अच्छा और मीठा होता है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं। यह भी किसी भी फल से कम नही । इसमे कैल्शियम, आयरन,फाइबर,प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम,सोडियम, जिंक, फैटी एसिड,विटामिन ए,विटामिन बी,विटामिन सी , विटामिन के ,विटामिन डी           विटामिन बी-6 और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी पाये जाते हैं।

खजूर के प्रकार Types Dates in hindi-

 यह एक ऐसा फल है जो कई किस्मो में पाया जाता है।तो चलिए जानते हैं खजूर के किस्मों के बारे में।

- Advertisement -

हम आपको खजूर के उस किस्म के बारे में बताएंगे जो लोगों को ज्यादा पसंद हैं।

1.  बरही Barhi khajur- 

जिन लोगों को मोटे खजूर खाना पसंद है तो वो लोग बरही खजूर का सेवन कीजिए।आपको बता दे कि अन्य किस्मों में ये खजूर का मोटा तथा गूदेदार होता है।इसका रंग सुनहरा पिला होता है।

2. डेगलेट नूट Deglet Noor khajur-

दोस्तों आप सभी को बता दे कि जिन लोगों को मीठा कम खाना पसंद होता है। तो वे डेगलेट नूट खजूर का सेवन करे। यह मीठा कम होता है और यह अल्जीरिया सबसे बेहतर खजूर है। 

3. खदरावी khadrawi khajur-

दोस्तों आप सभी लोगों ने छुहारे के बारे में तो जानते ही होंगे। तो हम आप सभी को बता दे कि खदरावी किस्म के खजूर ही है जिनको छुहारे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

4. मेड़जूल Medjool khajur-

कुछ लोग होते हैं जिनको खजूर का पीला और लाल रंग नही पसन्द होता है।इसलिए कई लोग इसे नही खाते हैं।लेकिन क्या आप जानते हो कि खजूर का काला रंग भी होता है।आपको बता दे कि जो मेड़जूल खजूर की किस्म होती है वह काले रंग के खजूर होते हैं। यह अन्य किस्म के खजूर से अधिक पौष्टिक होते हैं। यह इसलिए सबसे ज्यादा पसदं किया जाता है।

5. अजवा Ajwa khajur-

जो लोग मुलायम और छोटे खजूर खाना पसंद करते हैं।तो वो लोग अजवा खजूर का सेवन कीजिए। क्योंकि यह अजवा खजूर अन्य खजूर की तुलना में छोटे होते हैं और सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें गुलाब के जैसे सुगन्ध होती है।

खजूर के फायदे Benefits Dates in hindi-

खजूर एक ऐसा फल है जिसका सेवन सदियों से स्वस्थ सेहत के लिए किया जाता है।अगर आप सभी इसके फायदों से अनजान हैं । तो चलिए हम जानते हैं इनके फायदों के बारे में।

1. हड्डियों को बनाता है बलशाली-

हम सब लोग हड्डियों के सहारे ही इतने मजबूत रहते हैं।

ये बात सभी को पता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी हड्डियों का ध्यान नहो रखते हैं। जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है।इसलिए अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हो तो इसके लिए खजूर सबसे फायदेमंद होता है। इसलिए आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हो तो सुबह शाम खजूर और दूध का सेवन कीजिए।

2. खजूर से बनाये पाचनतंत्र मजबूत-

हमारे लिए पाचनतंत्र स्वस्थ रहना सबसे जरूरी होता है। क्योंकि अस्वस्थ पाचनतंत्र कई बार हमारे लिए गम्भीर बीमारियां बन जाती हैं।इसलिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हों तो सबसे पहले अपने पाचनतंत्र को सही रखिये। तो आपको बता दे कि खजूर एक ऐसा फल जिससे आप अपने पाचनतंत्र को मजबूत व स्वस्थ रख सकते हो। खजूर में फाइबर तत्व पाया जाता है। जो पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद होता है।

3. रक्तचाप को नियंत्रित करे खजूर-

अब वर्तमान समय में बढ़ता हुआ रक्तचाप आज एक गम्भीर समस्या बन गया है। तो अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो  खजूर का इस्तेमाल कीजिये। क्योंकि खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है।तो आप खजूर का सेवन दूध के साथ कीजिये।

4. एनीमिया रोग के लिए लाभकारी-

आजकल दुनिया मे ज्यादातर लोग एनीमिया की समस्या से परेशान हैं।यह एक ऐसा रोग होता है जिसको आप अपने सन्तुलित खान -पान से ही ठीक कर सकते हो। यह एक गम्भीर रोग भी होता है जिसकी वजह से लोगों की जान भी चली जाती है। एनीमिया रोग खून की कमी से होता है।इसका देशी उपचार भी कर सकते हो।अगर आप घरेलू नुस्खे से ही एनीमिया से छुटकारा पाना चाहते हो तो खजूर का सेवन कीजिए क्योंकि खजूर में पर्याप्त मात्रा आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करता है,और इन रोग से मुक्ति दिलाता है।

5. रतौन्धी के लिए फायदेमंद-

यह तो सभी को पता है कि यब आंख से सम्बंधित रोग है।जो हमारे शरीर मे विटामिन ए की कमी से होता है।अगर आप लोगों को लगता है कि यह एक सामान्य रोग है तो ऐसा बिल्कुल नही है यह एक बहुत ही गम्भीर रोग है जो आंखों से सम्बंधित होता है।आपको बता दे कि जब रतौन्धी होती है तो रोगी को दिन में तो दिखाई देता है पर रात में नही जिसके कारण रोगी को शारिरिक व मानसिक कष्ट सहना पड़ता है।

- Advertisement -

जिन लोगों को रतौन्धी है वे अगर अपनी आंखों का इलाज करना चाहते हैं तो खजूर उनके लिए रामबाण की औषधि की तरह काम करता है।क्योंकि खजूर में विटामिन ए होता है जो इस समस्या में बहुत ही फायदेमंद होता है।

6. सर्दी खासी को करता है ठीक-

सर्दी खांसी एक ऐसी समस्या है जो मौसम बदलते ही शुरू हो जाती है। यह समस्या किसी भी कारण वश किसी भी व्यक्ति के हो सकती है। आपको बता दे कि खाँसी का अधिक समय तक रहना भी हमारे लिए नुकसान दायक होती है। इसलिए इसका सही समय पर उपचार करना चाहिए। इसके लिए आपको खजूर का सेवन करना क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो सर्दी खांसी को भी ठीक करते हैं।

7. बुजुर्गों के लिए खजूर फायदेमंद-

यह तो सभी को पता है कि मनुष्य की बढ़ती उम्र के साथ उनका शरीर कमजोर होने लगता है।क्योंकि इनकी बढ़ती उम्र में इन्हें पूरे पौष्टिक तत्व नही मिल पाते हैं जिसकी वजह से यह दुसरो पर आश्रित हो जाते हैं।इनकी मांसपेशिय,हड्डियां काम करना बंद कर देती है।जिसकी वजह से वह व्यक्ति लाचार हो जाता है।

यह एक ऐसा फल है जो व्यकित बढ़ती उम्र के साथ मे बहुत लाभदायक होता है।क्योंकि खजूर में आयरन,प्रोटीन कैल्शियम  ये सभी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो बुजुर्गों के स्वस्थ के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

8. गर्भावस्था में फायदेमंद-

गर्भावस्था में महिलाओं को अपनी सेहत और अपने गर्भ में पल रहे शिशु का ध्यान रखना होता है।तो इसके लिए डॉक्टर पौष्टिक व सन्तुलित भोजन खाने को बताता है, और डाइट में शामिल रहने की भी सलाह देता है। ताकि पल रहे शिशु का शारिरीक व मानसिक दोनो का पूर्ण रूप से विकास हो सके।तो आपको बता दे कि गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे पौष्टिक आहार खजूर होता है।क्योंकि इसमें कैल्शियम,कॉपर, आयरन,विटामिन ए,विटामिन सी,सोडियम, जिंक,प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाते जाते हैं जो गर्भवती महिला के बहुत लाभदायक होता है।

खजूर का उपयोग (Uses of Dates in hindi)-

दोस्तों आप सभी को बता दे कि खजूर के बहुत से फायदे हैं जिनके बारे में आप अनजान हैं तो चलिए जनाते है खजूर के अन्य फ़ायदों के बारे।

1.  खजूर का उपयोग लड्डू के रूप में भी किया जाता है।

2. खजूर को दूध में उबालकर खजूर का सेवन किया जाता है।

- Advertisement -

3.  कुछ लोग खीर के रूप में भी खजूर का उपयोग करते हैं।

4. चटनी के रूप में भी इसका सेवन किया जाता है।

5. कछु लोग हलवा के रूप में भी इसका सेवन करते हैं।

6. जूस के रूप में इसका सेवन किया जाता है।

7.  खजूर शेक के रूप में इसका सेवन किया जाता है।

 Kukur ke anya fayde-

  • कब्ज की समस्या के रोगों को खजूर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • यह त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी पाया जाता है।
  • यौन समस्या को ठीक करने के लिए भी खजुर का सेवन किया जाता है।

खजूर से होने वाले नुकसान(Side effects of Dates in hindi)-

दोस्तों वैसे तो खजूर के बहुत से फायदे हैं पर इसके कुछ नुकसान भी है जिनको भी जनाना जरूरी है।तो चलिए जानते हैं इसने नुकसान के बारे में।

  • खजूर का ज्यादा सेवन करने से पेट मे ऐठन हो जाती है।
  • खजूर में शुगर होता है जो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ा देता है।
  • खजूर का अधिक सेवन करने से पेट में दर्द तथा दस्त की समस्या हो जाती है।
  • जिन लोगों को मधुमेह है उनको खजूर का सेवन नही करना चाहिए।

दोस्तों हमने आपको खजूर के (Dates in hindi) के सभी नुकसान तथा फ़ायदों के बारे में जानकारी दी है।जिससे कि आप लोग अनजान थे। आप सभी यह जानकारी पसन्द आई होगी है ।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख