Chamomile kya h जानिए इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे [jaane hindi me ]

- Advertisement -

Chamomile kya h जानिए इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे

About Chamomile in hindi – 

दोस्तों ये तो सभी जानते हैं कि आजकल चाय के सभी शौकीन होते हैं और चाय में अलग नए-नए फ्लेवर पीना पसन्द करते हैं। अगर इससे स्वास्थ्य के फायदे हो तो और भी अच्छी बात है क्योंकि आजकल हर व्यक्ति किसी न किसी रोग से ग्रसित है।इसकी वजह से आज लोग ब्लेक टी,ग्रीन टी,लेमन टी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन दोस्तो हम आपको बता दे कि आज हम आप सभी को एक ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे केफ़िन नही होता है जो हमारे स्वास्थ के फायदेमंद होती है। जी हां दोस्तो इसका नाम है chamomile है। इसका उपयोग सदियों से अनेक रोगों को किया जाता आ रहा है।

आप सभी को बता दे Chamomile एक ऐसी चाय है जिसके अनेक फायदे हैं पर इस चाय के फायदों से अभी तक बहुत से लोग अनजान हैं तो चलिए आज हम जानते हैं इस चाय से होने वाले फ़ायदों के बारे में।

कैमोमाइल क्या है What is chamomile in hindi– 

दोस्तों क्या आप सभी जानते हो कि कैमोमाइल क्या है। हम आपको बता दे कि कैमोमाइल एक विदेशी चाय है।इसकी उत्पति यूरोप में हुई पर सभी वैज्ञानिक इससे नही सहमत है कुछ लोगों का कहना है कि अविष्कार जर्मनी में हुई तो कुछ लोग रोमानियो में बता रहे हैं।पर इसके बार मे हमें नही जानना है चाहे जहाँ हुई हो हम जानते हैं तो कैमोमाइल के गुणों के बारे में क्योंकि इसके फ़ायदों की वजह से यह एक विश्वभर में प्रचलित है।

आप को बता दे कि कैमोमाइल के पेड़ को बबून या गलेबबुना के नाम से जाना जाता है। इसके जो फूल होते हैं उ का उपयोग चाय तथा तेल के रूप में किया जाता है।

कैमोमाइल में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व  Nutrients of chamomile in hindi-

आजकल ज्यादातर लोग हर्बल चाय को पीना पसन्द करते हैं क्योंकि इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसमे पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे –

chamomile chay me कैल्शियम,पोटैशियम,जिंक,आयरन,फोलेट,मैग्नीशियम,कार्बोहाइड्रेट,फ्लेवइड्स,विटामिन ए,राइबोफ्लेविन,कॉपर,एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एन्टीफ्लेमेट्री आदि तत्व पाए जाते हैं।

कैमोमाइल के फायदे Benefits chamomile in hindi-

दोस्तों आप सभी को बता दे कि इस चाय का निर्माण करने में किसी भी रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग नही किया जाता है। इसीलिए इसको शुद्ध हर्बल टी माना जाता है। इसलिए आज इसका उपयोग बढ़ गया है।आप को बता दे कि इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व हमारे शरीर मे होने वाले कई रोगो से बचाते हैं और आपको बता दे कि आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल जड़ी बूटी तथा तेल के रूप में किया जाता है।यह चाय हमारे शारिरिक और मानसिक रोग के लिए भी लाभकारी है।

तो चलिए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में-

1. जोड़ो के दर्द तथा पीठ दर्द में सहायक-

आप सभी लोग ये तो जानते ही हैं कि आज के समय में ज्यादा तर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। ये पोषण की वजह से होता है जब जोड़ो को पोषक तत्व नही मिल पाते हैं तो जोड़ो व कमर में दर्द होने लगता है।कैमोमाइल कमर की दर्द को ठीक करने में सबसे बेहतरीन इलाज है। क्योंकि कैमोमाइल में फायबर,फैटी एसिड,एंटीबैक्टीरियल,कैल्शियम गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसका उपयोग करना चाहिए 

- Advertisement -

2 . पेट के रोग में सहायक-

ज्यादातर लोग पेट के किसी न किसी रोग से पीड़ित होते हैं जिससे उनको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर पेट की समस्या हो तो यह रोग पूरे शरीर को ग्रसित करता है।इसलिए इसका उपयोग जल्द से जल्द करना आवश्यक होता है। तो अगर पेट के रोग से ग्रसित हो तो Chamomile चाय का सेवन कीजिए।क्योंकि इसमें  पोटैशियम,फायबर,फैटी एसिड,आदि तत्व पाए जाते हैं जो पेट के रोग में फायदेमंद होता है।

 3 . अनिद्रा की समस्या में सहायक-

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको अनिद्रा की समस्या रहती है। वो लोग रात भर सोते नहीं है अगर सो भी जाते हैं तो जल्दी ही जग जाते हैं।जिससे उनकी नींद पूरी नही होती है।अगर अच्छी नींद नही पड़ती है तो इससे लोग को बहुत सी समस्या का सामना करना पड़ता है इसकी वजह से कुछ लोगों को मानसिक परेशानी हो जाती है।तो अगर आप सभी को अच्छी नींद चाहिए तो इसके लिए आप सभी को कैमोमाइल का उपयोग कीजिये। इस चाय में एंटी ऑक्सीडेंट, एपिगेनिंन तत्व पाए जाते हैं जो इसके  लिए बहुत फायदेमंद होता है।

4 . ह्रदय रोग में सहायक-

गलत खान- पान की वजह से दिल से सम्बंधित रोगो की समस्या बढ़ जाती है।दिल से सम्बंधित रोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बढ़ा देते हैं। इस रोग को रोक कर ह्रदय रोग से बचा जा सकता है।इस रोग से बचने के लिए कैमोमाइल का इस्तेमाल कीजिये। क्योंकि इसमें फायबर,फ़ेलोनोइड्स ,फैटी एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो इस रोग में सहायक होते हैं।

5 . बालों के स्वस्थ में सहायक-

आजकल सभी लोगों में बालों की समस्या पाई जाती है । यह समस्या कैल्शियम तथा विटामिन की कमी के कारण होती हैं।सभी लोग अपने बालों को मजबूत तथा चमत्कार बनाना चाहते हैं जिससे उनके बाल सुंदर दिखे। इसलिए कैमोमाइल का सेवन कीजिए इसमे विटामिन ए, कैल्शियम,प्रोटीन,पाए जाते है जो बेजान बालों तथा रूखे बालों को चमकदार व मजबूत बनाते हैं।

6 . शरीर को वायरल रोगों से बचाने में सहायक-

दोस्तों आप सभी को ये तो पता ही है की मौसम के बदलाव की वजह से सर्दी-खासी ,जुकाम हो जैसे वायरल हो जाते हैं।अगर इन वायरल से रोज प्रतिदिन बचना हो तो chamomile टी का सेवन कीजिए। क्योंकि यह वायरल जैसे रोगों से बचाता है। इसमें एंटीवायरल,एन्टीफ्लेमेट्री,एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो इन वयरलो से रक्षा करता है।

7 . मोटापा को दूर करने में सहायक –

बहुत लोग होते हैं कि वो अपने मोटापे से परेशान होते हैं। मोटापे की वजह से ठीक से कपड़े भी नही होते हैं।मोटापे को कम करने के लिए कैमोमाइल टी का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इसमें गैस्ट्रिक टी पाया जाता है जो जल्दी ही खाना को पचाता है।इसमें फायबर भी पाया जाता है जो पेट को भरा रखता है जो खाने कम खाने की वजह से मोटापा कम होता है।

8 . मुहासे को दूर करने में सहायक-

ज्यादर लोगों के चेहरे पर अब मुहांसों की समस्या पाई जाती है।इससे पीड़ित रोग बहुत तरह के प्रोडक्ट्स प्रयोग करते हैं।फिरभी ये ठीक नही होते हैं और उनको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कैमोमाइल का इस्तेमाल कीजिये।इस टी में एन्टीफ्लेमेट्री,एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो इस समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं।

कैमोमाइल के अन्य फायदे Some other Benefits of Chamomile in hindi – 

chamomile से होने वाले अन्य फायदे-

  • कैमोमाइल पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।
  • कैमोमाइल झुर्रियां और झाईयों में भी बहुत फायदेमंद होता है।
  • कैमोमाइल का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • कैमोमाइल में फैटी एसिड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के लिए लाभकारी होता है।
  • शरीर की रोग प्रतिरोग क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो इसके लिए फायदेमंद होता है।

कैमोमाइल टी का उपयोग Uses of chamomile in hindi- 

दोस्तों हम आप सभी को बताते हैं कि कैमोमाइल का उपयोग कैसे किया जाता है।इसका उपयोग गार्डनों को सजाने में भी किया जाता है।इसका उपयोग तेल,पाउडर,चाय और दवाइयों के रूप में किया जाता है।बहुत से लोगों कैमोमाइल टी का उपयोग नही करना आता है।तो चलिए जानते हैं इसका उपयोग किया जाता है।

  1. कैमोमाइल के पाउडर का पेस्ट बनाकर इसका उपयोग कर सकते हैं।
  2. खाना को पचने में दोपहर में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
  3. खाली पेट कैमोमाइल का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है।
  4. अगर सुबह पेट सही करना हो तो रात में कैमोमाइल का सेवन खाने के बाद करना चाहिए।
  5. आंखों के नीचे काले घेरे को ठीक करने में भी कैमोमाइल का इस्तेमाल करना चाहिए।

कैमोमाइल से होने वाले नुकसान Side effects of chamomil in hindi-

दोस्तों आप सभी ने सभी चीज के फायदों के बारे में सुनते हैं पर उनके कुछ न कुछ नुकसान जरूर होते हैं तो चलिए जानते हैं हम अब कुछ कैमोमाइल के नुकसानों के बारे में।

  • आप को बता दे इसमे वजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं इसलिए जो दुबले व्यक्ति है उनको सीमित मात्रा में उनका सेवन करना चाहिए।
  • अगर आपको किसी तरह भी एलर्जी है तो उसको इसका सेवन नही करना चाहिए।
  • कैमोमाइल जो है वो ब्लड को पतला करता है इसलिए जिन लोगों ब्लड पहले से ही पतला उनको इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
  • गर्भवती महिला को इसका सेवन नुकसानदायक होता है इसलिए कैमोमाइल का सेवन गर्भवती महिला को नही करना चाहिए।

दोस्तों ये थी कैमोमाइल (chamomile in hindi)के बारे में जानकारी। आप सभी को हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। अगर आप सभी ने कैमोमाइल से होने वाले नुकसान तथा फ़ायदों के बारे इस लेख के जरिये पा गए हो तो इसको एक बार अपने दोस्तों के बीच जरूर शेयर करे । ऐसी ही जानकारी पाने के लिए आप सभी लोग हमारे लेखों को पढ़ते रहिये और अपने सभी दोस्तों के पास शेयर करते रहिए।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख