जानिए नींबू के चमत्कारी  फायदों के बारे मे Nimbu ke fayde in hindi 

- Advertisement -

जानिए नींबू के चमत्कारी  फायदों के बारे मे Nimbu ke fayde in hindi 

About Nimbu ke fayde- घर मे ऐसी चीजों के का इस्तेमाल किया जाता है जिनका सेवन हम सिर्फ खाने में नही बल्कि दूसरी चीजों के लिए भी करते हैं।इन सभी चीजों में से यह यह चीज है किसको नींबू कहते हैं। नींबू हमारी चीज़ो का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही हमारे कई चीजों में फायदेमंद भी है। इसीलिए इसका प्रयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। सदियों इसका प्रयोग कई औषधि बनाने में किया जाता है।अगर कोई भी नजर उतारना हो तो भी नींबू का प्रयोग किया जाता है।आपको बता दे कि नींबू बहुत ही फायदेमंद होता आप लोग इसके अनेक फायदों से अनजान होंगे ।तो चलिए आज हम जानते हैं नींबू (Nimbu ke fayade in hindi) के फायदों के बारे में ।

नींबू क्यों है लाभकारी (Why Lemon is Benefits)-

Nimbu का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है।नींबू हमारे शरीर की त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।इसलिए अधिक से अधिक लोग नींबू का सेवन करते हैं।नींबू हर हर मौसम में और हर क्षेत्र में पाया जाता है।तो चलिए जानते हैं हम नींबू में कुछ बहुत चमत्कारी फायदों के बारे में।

नींबू में पाए जाने वाले पोषक तत्व-

Leman में ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। क्या आप लोग जानते हो कि नींबू में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो चलिये जानते हैं। नींबू में – कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन A,विटामिनB, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स,और साइट्रस एसिड पाया जाता है।

नींबू में फायदे(Nimbu ke fayade in hindi)-

1.त्वचा को बनाये कसावटी ( Lemon for Tight in hindi)-

ये तो सभी लोग जानते ही होंगे कि पार्लर का ज्यादा इस्तेमाल करने से कुछ दिनों त्वचा होती है लटकने लगती है।जिससे कि समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। तो अगर आप सभी त्वचा को कसावटी बनाना चाहते हैं तो समय से पहले बूढ़े नही दिखना चाहते हैं तो आप सभी नींबू का इस्तेमाल कीजिये।आप अपनी स्किन पर शहद में नींबू का रस मिलाकर 10 मिनट तक अपने स्किन पर लगाये जिससे ही आपको कुछ ही देर में अपनी स्किन में फर्क दिखेगा।

2. नाखूनों को बनाये मजबूत व शाइनी( Lemon Makes Nails Strong & Shiny)- 

नाखूनों से हमारे हाथों की मजबूती बढ़ती है।इससे हमें काफी लाभ होता है।आपको बता दे कि नाखून लड़कियों के लिए सेफ्टी गार्ड का काम करती है। कई बार लड़ाई में नाखून हमारा हथियार बन जाते हैं।तो अगर आपको अपने नाखूनों को बढ़ाना या मजबूत रखना है तो नींबू के रस का प्रयोग कीजिये।अगर आप अपने नाखून पर रोज नीम्बू का रस लगाओगे तो इससे नाखून का पीलापन हटेगा और साथ ही नाखून चमकदार होंगे।

3.त्वचा को बनाये गोरा (Lemon for Fair Skin in hindi)-

आप सभी जानते हो कि नींबू हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है इसलिए इसको गुणों की खान कहा जाता है। नींबू एंटीसेप्टिक गुण होने के कारण यह हमारी त्वचा के लिए लाभकारी होता है।यह बिल्चिंग के भी काम आता है क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है।नींबू हर प्रकार की समस्या के लिए हमारे त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

तो चलिए जानते हैं नींबू से गोरा होने के उपाय-

  • एक चम्मच नींबू के रस को अपने चेहरे पर लगाए और फिर सूखने पर इसे धो ले।इसमे एसिड पाया जाता है जो चेहरे के काले धब्बे,डेड सेल्स,को हटाता है और चेहरे को गोरा बनाता है।
  • एक चम्मच कच्चा दूध ले और उसमें चार बून्द शहद और नींबू का रस मिलाकर घोल तैयार कर ले और फिर उसको अपने चेहरे पर लगाये। फिर 30 मिनट के इसे धो ले इससे भी आपके चेहरे के दाग-धब्बे मिट जाएंगे और चेहरा साफ होगा।
  • एक चम्मच खीरे का रस ले और उसमें नींबू का रस मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाये और फिर ठंडे पानी से धो ले इससे भी आपके चहरे में बहुत अच्छा निखार आएगा।
  • एक चम्मच दही ,दो चम्मच बेसन , और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाये और फिर ठंडे पानी से धोएं ऐसा हफ्ते में दो बार करे।इससे त्वचा गोरी तो होगी ही बल्कि ग्लौ भी करेगी।

4.  कालेपन को दूर करने में नींबू के फायदे(Nimbu ke fayde for Dark skin in hindi )-

सभी के शरीर मे कुछ ऐसे हिस्से होते हैं जिनकी हम सही से देखभाल नही करते हैं इस कारण वह हिस्से काले हो जाते हैं।जैसेकि-उंगलियों के ऊपरी हिस्सा,कोहनी, पैर के टकने,गर्दन आदि।तो आप सभी को बता दे कि नींबू इन सभी जगहों पर लगाने से कालेपन को दूर करता है और नेचुरल निखार लाता है।नीम्बू के छलके के अगर जहां ज्यादा काला पन हो वहां लगाने से जल्दी ही आपको इसका फर्क दिखाई देगा।

5. बालों को बनाये सॉफ्ट और सिल्की (Lemon Makes Hair Soft & Silky)-

आप सभी ये तो जानते ही हो आज कल चाहे लड़का हो या लड़की सभी को  रूसी, बाल झड़ना , दो मुँहे बाल, और कमजोर बाल सभी को इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप नींबू का प्रयोग कर इन समस्याओं को दूर कर सकते हो।तो इसके लिए आप जब अपने बालों में शैम्पू करने चले तो इसके दो घण्टे पहले आप सरसो के तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिला ले। फिर बालो की जड़ो में अच्छे से मसाज करें।ऐसा करने से सही हो जाएंगे तथा मजबूत भी होंगे।

- Advertisement -

6. शरीर की दुर्गंध को दूर करे( Lemon remove body Par)-

गर्मियों के मौसम में धूल और धूप के सम्पर्क में आने से हमारे पसीना निकलता है।यह पसीना जो होता बदबू पैदा करता है।तो आप सभी को बता दे नींबू इस दुर्गंध को दूर करता है। एक बाल्टी पानी ले उसमें दो नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से पसीने की दुर्गंध दूर हो जाती है। त्वचा भी सॉफ्ट हो जाती है।

7 . पाचन तंत्र को दुरूस्त रखे( Nimbu ke fayde for Digestion in hindi)-

नींबू में बहुत से गुण पाए जाते हैं।आपको बता दे कि नीम्बू हमारे शरीर को स्वस्थ रखे और हमारे पाचन शक्ति को भी बढ़ाये। अपनी पाचन शक्ति कक दुरुस्त रखने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी मे एक चम्मच शहद नींबू का रस मिलाएं थे।तथा रोज इसका सेवन कीजिए। इससे आपके पाचनतंत्र कीशक्ति तो बढेगी ही साथ ही यह शरीर को भी स्वस्थ रखता है।

8. दांतो का पीलापन दूर करे Lemon Teeth Whitening in hindi-

दोस्तों ये तो सभी को पता होता है।की बहुत से लोगों के दांत पीले होते हैं। ये सब होता है गलत खान -पान की वजह से , बीमार रहने की वजह, अधिक दवाओं का सेवन करने से ,दांत पीले पड़ जाते हैं।तो आपको बता दे कि नींबू दांतों का पीलापन हटाने में किसी जड़ी बूटी से कम नही है।नींबू जे रस में नमक मिलाकर ब्रश की सहायता से अपने दांतों पर मसाज करें।इससे दांतों की गंदगी साफ हो जाती है। दांतों का पीलापन हटाने के लिए इसमें बेकिंग पाउडर या फिर मीठा सोडा मिलाकर लगाएं ऐसा करने से दांत एकदम साफ हो जाते हैं।दांतों के नींबू बहुत ही लाभकारी होता है।

नींबू से होने वाले नुकसान (Nimbu ke Nuksan in hindi)-

नींबू हमारे लिए बहुत फायदेमंद भी है।लेकिन आप सभी को पता कि कुछ परिस्थितियों में यह हानिकारक भी है हमारे लिए।तो चलिए जानते हैं।

1. जो अस्थमा से पीड़ित हो उन लोगों को नींबू का सेवन नही करना चाहिए।

2. जिस भी व्यक्ति को खांसी की समस्या हो और खट्टे से भी एलर्जी हो तो उन व्यक्ति को नींबू का सेवन नही करना चाहिए।

3. आपको बता दे कि जिन लोगों को एसिडिटी और अल्सर हो उन व्यक्ति को नींबू का सेवन नही करना चाहिए। क्योंकि नींबू साइट्रस एसिड होता है जो एसिडिटी की समस्या को और भी अधिक बढ़ा देता है।

तो दोस्तों अगर आप भी निम्बू का सेवन करते हो तो इस लेख को जरूर पढ़े ।इससे आपको पता चल जाएगा कि आप नींबू का सेवन कब करना चाहिए। क्योंकि यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद भी है और कुछ परिस्थितियों में हानिकारक भी है।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये लेख

सम्बन्धित लेख