Table of Contents
महिला संगीत स्क्रिप्ट (2021)एवं शादी के गाने Anchoring script for wedding Mahila Sangeet in Hindi-
महिला लेडीज संगीत एककिंग स्क्रिप्ट शायरी (Anchoring script for song or dance performance, Ladies Sangeet or engagement or ring ceremony Shayari and Songs in Hindi)-
ये तो सभी लोग जानते हैं, कि जश्न चाहे शादी का हो या कोई भी फंग्सन हो समा तभी जमता है जब उस जश्न में सभी लोग मिले रहते हैं और सब एक दूसरे को प्रेम से बांधे रखे। किसी भी शो के होस्ट शो सफलता और असफलता के कारण होते हैं।इसलिए हमने एक महिला स्क्रिप्ट तैयार की है ताकि आप सभी इसका इस्तेमाल अपने स्क्रिप्ट में सही तरीके से कर सके।
अब हम आप सभी को बताते हैं कि किसी भी समारोह का संचलन करने के लिए आप अपनी एक स्क्रिप्ट बना सकते हैं लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा वो बाते हम आपको बताते हैं-
- सबसे पहले हम आपको बता दे कि आपकी स्क्रिप्ट ऐसी लिखी होनी चाहिए जिससे आप दर्शको का ध्यान अपनी ओर कर सके।
सबसे पहले तो स्क्रिप्ट लिखते वक्त दूल्हा और
दुल्हन के दोनों तरफ के परिवार के सदस्यों का
नाम ले जो परफार्म करने वाले हो और उनका
स्वागत कुछ अच्छी सी पंक्तियों से करवाये।
- और जो परिवार के उन सदस्यों का नाम भी ले जो परिवार में बुजुर्ग है अथवा सम्मानीय है तो उनका भी स्वागत कुछ अच्छी पंक्तियों के साथ करे और सभी से समान पूर्वक मिलवाये।
- स्क्रिप्ट हमेशा परिवार के इर्द गिर्द ही होने चाहिए। जिसमे भाव पूर्ण बातो के साथ कुछ अच्छे चुटकले भी करने चाहिए।
- और आपको परिवार के उन सदस्यों का भी नाम ले जिनके साथ आप हंसी मजाक करते हैं।
- और बताये अगर आप होस्ट है तब आपकी आवाज बिल्कुल साफ सुनाई दे तो इसके लिए आप माइक जरूर चेक कर ले।
- ये तो सभी लोग जानते है कि अब तो इंग्लिश भाषा का प्रयोग एक आम बात हो गई है। लेकिन इसका प्रयोग आपको महौल के हिसाब से करना चाहिए।
- इंग्लिश एक आम बात तो है लेकिन छोटे शहरों या गांव में नही है। जैसे कि आपने देखा ही होगा कि टीवी या इंडस्ट्री शो भी हिंदी में होस्ट किये जाते हैं जानते हो क्यों क्योंकि उनको देश की अधिकतर जनता को जोड़ना होता है।
- आप वो हर काम कर सकते हो जिनसे व्यक्ति आपके सम्पर्क में आये पर वो नही जिनसे व्यक्ति की भावना को ठेस पहुचे।
- आप कई श्रम वाले परिवार से जुड़े प्रश्नो को एकत्र कर सकते हो लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि ये सवाल हंसीं जोक्स से भरे होने चाहिए किसी की निजी जिंदगी से जुड़े नही होने चाहिए।
- और गीत या डांस आदि जो होते उन्हें आप अपने थीम के मुताबिक करना होगा।
महिला संगीत स्क्रिप्ट 1 –
जिस के भी घर मे शादी हो तो संगीत की महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आज वह सभी आपके घर पर पहुंचे हैं। तो उनसे आप यह कहे कि आये हुए अतिथि गण हम आपका तहे दिल से आप सभी का स्वागत करते हैं। संगीत यह समारोह आशीर्वाद देने वाले आये हुए अतिथि गण को एक दूसरे को गरीब लाता है और जो नए परिवार जुडते है वो एक दूसरे से अच्छी पहचान कराते हैं और इसी से जो कार्यक्रम होता है उसकी आगे की शुरुआत होती है।
दो ह्रदय दो फूल खिले,
दो अनजान परिवार मिले,
दो दिल मिलकर एक हुए,
गृह जीवन का स्रंगार बने।
अब आ रही आप सभी का वेलकम डांस करने के लिए
इसका सभी लोग तालियों से स्वागत कीजिये क्योंकि प्यारी परी के बाद है अब देशी गर्ल की बारी।
अब हैघर की देशी
गर्ल की बारी वो सभी को
दिखएंगी अपना जलवा लेकिन करेंगी
वो परफॉर्मेंस तब, जब करेंगे सब जोरदार तालियों
से उनका स्वागत।
जरा लगा दो इसके गाने वो डीजे वाले बाबू
जरा लगा भी दो इनके गाने ,
देखने मे ये जिनते छोटे हैं ,
अरे देखने मे ये जितने भी छोटे हो,
उनके परफॉर्मेंस उतनी ही भारी।
और अब हम आपके के लिए आये कुछ हसीन सा लम्हा। अगर अच्छा लगे तो कुबूल फरमाए और गलत लगे तो भूल जाइए।
अब तक आप सभी देख रहे थे स्टेज पर छोटो की परफॉर्मेंस अब दिखएंगे बड़े अपना जलवा।
सास बहू शायरी-
बचके रहना बहु
बचके रहना बहु
क्योंकि मीठी मीठी है इनकी वाणी
पर याद दिलाती हैं वे बहुओ की नानी
अब चलो सुनाए आपको सास बहू की कहानी
सास बहू के रिश्ते में हो ,
मां बेटी वाला प्यार,
खत्म हो जाये इस रिश्ते,
हर तकरार,
हो प्यार मोहब्बत और अपन्नपन,
कितना सुंदर हो जाये फिर ये संसार।
यह एक अनमोल रिश्ता सास बहू का है ये किस्सा।
अभी तक आप लोग बड़ो की परफॉर्मेंस देख रहे थे अब फिर से आ जाइये घर के अब बच्चों की बारी।
बड़ा अनमोल होता है भाई बहन का रिश्ता ,
जो दिन भर लड़ते झगते रहते हैं और रूठा करते।
तो अब जरा गौर भी फरमाइए इनपे भी जनाब।
उम्र हो चुकी है इनकी भी शादी की ।
अब सभी लोग अपना दिल थाम कर बैठे क्योंकि अब बड़े भैया की बारी जो नाराज हैं बैठे।
पिछली बार की बात थी जब भईया धोड़ी पर सवार थे
आज देखो तो अब है उनकी बारी।
चलो जी अब जरा इधर भी गौर फरमाइए क्योंकि अब है भाभियों की बारी।
आने वाली हैं घर की देवरानी इसलिए झूम उठी है जेठानी। तालियों से कीजिये इनका भी स्वागत।
भाभियों के परफॉर्मेंस के बाद है अब है स्टेज पर बावरी गर्ल की बारी तो जोरदार तालियों के साथ करे इनका भी स्वागत।
इनका है एक अपना अलग अंदाज,
हसमुख बातो को ये एक फाइल,
पर गुस्से में बन जाती ये है मिसाइल,
बच के रहना क्योंकि अब स्टेज पर है
विशाखा विभूति और सुरभि की बारी
बावरी गर्ल के इस धमाके डांस के लिए जोरदार ताली
पर बचकर रहना क्योंकि आगे अब है कुछ और मज़ेदारो कि बारी।
बड़े भाई की छोटी बहना ,
कभी लगती है दादी अम्मा,
तो कभी डांटती जैसे मेरी हो मम्मा,
कभी गुस्सा होकर रुठ जाती ,
तो कभी प्यार से है बुलाती,
कभी टप-टप आंसू बहाती ,
तो कभी मन्द-मन्द है मुस्कराती,
दिल की बड़ी नेक है सच कहो ,
तो मेरी बहना लाखो में एक है।
अब आगे भैया भाभी की है बारी
भैया भाभी शायरी-
दिल के अब बयां करने आये हैं
आखिर अब दूल्हे को समझने आये हैं
शादी नही है वो लड्डू जिसे खा कर मजा करे
ये तो वो फंदा है जिसके गले पड़े वो पछताए
देवरानी जेठानी शायरी-
सास बहू के ड्रामा ये तो सभी के घरों की है कहानी
पर अब दिखएंगी अपना परफॉर्मेंस घर की देवरानी और जेठानी।
किसी के घर मे भी ये जोड़ा संग नही चलता
और पतियों में भी दरार करता।
बाते इनकी बहुत ही अनोखी
जैसे नमकीन संग चाय की प्याली
ऐसे मेरी ताईजी औऱ चाची की कहानी
ये लक्ष्मी और सरस्वती जैसी बड़ी ही सयानी
जो आ रही हैं स्टेज पर देने अपना परफॉर्मेंस
जो है देवरानी और जेठानी सुमन चाची और संगीत चाची।
भाई बहन के बिना भी क्या आएगा जन्स में मजा
करवाकर इनकी सादी तो इनको भी सजा
बहन भाई का प्यार की दुआ से कम नही होता ,
वो चाहे दूर भी हो तो भी कोई गम नही होता ।
अक्सर दूरियों से रिश्ते कमजोर हो जाते हैं,
पर भाई बहन का प्यार कभी कम नही होता।
बारात सजाने काम होता है अलबेलों का
जो लोट लोट कर दिखते हैं सबको नागिन डांस
सावधान हो जाओ पप्पू भैया क्योंकिं
आ रहे हैं ये स्टेज पर ता ता ता थैया।
> शादी में बुलाने के लिए शादी कार्ड पर सुंदर मेसेज
स्क्रिप्ट 2 (ladies sangeet script 2)-
अब है महिला संगीत की बारी जिन्होंने शादी संगीत में अपनी जगह है बनाई ।जिसके लिए कई महीनों से की जा रही है तैयारियां की जा रही है।इसलिए महिला संगीत की हिंदी स्क्रिप्ट और फिल्मी गानों की लिस्ट इस ब्लाग में लिखी है।
अब इस महिला संगीत को रंगीन बनाने के लिए किनते सारे सितारे हमारे प्रांगण में आज उतर आए हैं। उन सभी सितारों का तहे दिल से अब अभिनन्दन करते हैं।
इस संगीत का प्रारंभ हम भगवान की उपासना से करेंगे और प्रार्थना करेंगे कि इनका जीवन खुशियों से भरा रहे।
हे ईश्वर तू ही दुनिया का रचयिता
शीश झुकाके करते हैं तेरा अभिनन्द
तू जीवन का निर्माता
मिले तेरा आशिष हमें जनम जनम
1 नृत्य वस्तुनि -गणेश वंदना, सरस्वती वंदना,रुद्राशतक या ये मालिक तेरे बन्दे हम ………।
2 गायन वस्तुनि – रुद्राष्टक ,गणेश वंदना, सरस्वती वंदना।
अतिथि सत्कार-
शादी का समारोह एक या दो लोगों से नही बल्कि दो परिवार के परिजनों से सजता है जिसका हम सभी तहे दिल से स्वागत करते हैं।
स्वागत कविता-
कि जैसे राम जी आये प्रजा को साथ लेकर
दशरथ से मिले समधि सौगात लेकर
बड़ी है शान और शौक़त आपकी शोभा अनोखी
हमारे द्वार पर आए बारात लेकर।
तो खिखिला उठेगा शादी का आँगन।
अरे क्या वह बात है
दूल्हे की बहन की शायरी(Shayri for Sister of Groom)-
महकता रहे जीवन जैसे खुसबू हो गुलाब की
खुशियां मिले इतनी जिनते तारे आसमान में
जोड़ी सलामत रहे आपकी जिंदगी भर
इस दुआ के साथ मुबारक हो आपकी शादी।
मेरे भईया बनेंगे दूल्हे राजा
ले आये प्यारी भाभी मेरे आँगन में
मिलेंगी हमको नई सहेली जो
बहलायेगी की हम सब का मन
परियो का शहजादा मेरा भैया
शाहजादी सी प्यारी भाभी ले कर आये
हमे मिलेगा नाचने गाने का मौका
जो शादी में मिकर जश्न बनाएंगे
दूल्हे की बहना के बाद है अब दुल्हन की बहना की बारी
तो चलो सुनते हैं क्या है इनका कहना
>संगीत एवं शादी समारोह के लिए शायरी
दुल्हन की बहन के लिए शायरी Shayari for Sister of Bride-
आज दिन बहुत खास है
बहन के लिए कुछ मेरे पास है
उसके सुकून के खातिर ओ बहना
तेरी बहन तेरे पास है
जीजा संग रहना खुशी खुशी
कब न दुखाना उनका दिल
हमसे ज्यादा तेरे वो अपने
जीवन भर निभाना उनका साथ
क्या बात है गाने के बोल ने ही सब कुछ बयां कर दिया
अब बहनो के बाद है भइयो की बारी जो लगे हैं लाइन में सबसे पहले देखो अब जरा से दूल्हे के भाई
Song. : Mere brother ki dulhan…….
लेकर भाई का नाम ढूंढ रहे हैं खुद की दुल्हन के तो चलिए थोड़ा इनकी भी और कुछ नजराना पेश कीजिये
दूल्हे के भाई के लिए शायरी( Shayari for brother of Groom)-
बड़े ही नटखट होते हैं दूल्हे के भाई
और नागिन डांस से सारी महफ़िल सजाई
ये सुंदर लड़कियों जरा बचकर रहना
अपना दिल इनसे लगाकर न बैठना
देखे जरा इनकी भी परफॉर्मेंस क्योंकि अब बारी है दुल्हन के पक्ष की
Song : Meri pyaari Bahaniya Banegi ……..
दुल्हन के भाई के लिए शायरी ( Shayari for brother of Bride)-
खुशियो के माहौल पर
आंख भर है आईं
सँभाले नही संभल रही भावनाएं
क्योंकि आज है मेरी बहन की विदाई
बहन भाई की पुरानी यादें
आ रही हैं याद शादी वाले दिन
क्योंकि बहना कि हो रही विदाई
ना जानता मैं कि
कैसे रह पाऊँगा उसके बिन
शादी में दोस्तों की कुछ अलग ही महफ़िल सजती है
तो फिर रहना क्यों रहेंगे वो सब से पीछे
Song : Dil vale Dulhaniya le jayenge……..
दूल्हे के दोस्तों के लिए शायरी (Shayari for Friend of Groom)-
जान से प्यारा होता है दोस्तों का साथ
शादी के बाद सब वही समझते हैं दुःख दर्द की आवाज
जो दोस्त गर्ल फ्रेंड के सामने लगते हैं कमीने
वही शादी के बाद सबसे करीब लगने लगते हैं।
अब है दुल्हन के फ्रेन्डो की बारी जो बैठी है देने करार जवाब
Song: Sadi Galli
दुल्हन के दोस्तों के लिए शायरी (Shayari for Friend of Bride )-
जिंदगी की पटरी दूर कहाँ ले आई
लौट जा पीछे व्यक्त ,
मेरी सहेली छूट आई
दुल्हन की सखियो ने तो मुंडा नु फास लिया है
अब है इन्हें भी शादी की जल्दी
कोई हो नजर में तो पण्डित जी बोलो
संगीत के लिए हिंदी फिल्मी गीत (Wedding Songs List for Marriage Sangeet Function)-
Wedding Songs List for Bridge /Dulhan –
SN | Wedding Songs for Bride | Film |
1 | साजन साजन तेरी दुल्हन तुझको पुकारे | आरजू |
2 | माई रे माई मुडेर पे तेरे बोल रहा है कागा | हम आपके हैं कौंन |
3 | मैंने पायल है छलकाई | एलबम |
4 | बोल चुडिंया बोल कंगना | कभी खुशी कभी गम |
5 | छलका छलका रे कलशे का पानी | SN |
6 | पिया तोसे नैना लागे रे | गाइड |
Wedding Songs List for Mother (Bride / Dulhan)-
SN | Wedding Songs for Mother | Film |
1 | मेंहदी रचने लागी हाथी बीच तेरे नाम की | एलबम |
2 | तेरो बन्नो की आएगी बारात | आइना |
3 | जाना है तुझको पिया को आँगन | मेरे बाप पहले आप |
4 | गंगा चली तू कहां कसम तोड़ के | परदेस |
5 | टूट के डाली से हाथो पर बिखर जाएगी मेहन्दी | चोरी चोरी चुपके चुपके |
Wedding Songs List for Sister /Friends (Bride /Dulhan)-
SN | Wedding Songs for sister / friend | Film |
1 | बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल | लज्जा |
2 | आंखों में पली पलको पर चली | इंसाफ की देवी |
3 | गोरे गोर सपने तेरे …… | सूर्यवंशम |
4 | मेंहदी है रचने वाली | जुबेदा |
6 | आसी सज धज कर थारे आँगन….. | इस लाइफ में |
7 | ससुराल गेंदा फूल | डेल्ही6 |
लड़के शादी के लिए गाने (For a Boy’s wedding Songs List )-
Wedding Song for Groom
SN | Wedding Song for Groom | Film |
1 | दुल्हन हम ले जाएंगे | दुल्हन हम ले जाएंगे |
2 | दिल। आवेय | बेंड बाजा बरात |
3 | तूने ले कर में जावंगा | स्लामये इश्क |
4 | मुझसे शादी करोगी | मुझसे शादी करोगी |
Wedding Songs List for Couple
SN | Wedding Songs for couple | Film |
1 | चल प्यार करेगी | जब प्यार किसी से होता है |
2 | दिल तो पागल है | दिल तो पागल है |
3 | प्रेम की नैया | गजब प्रेम ही अजब कहानी |
4 | वादा सनम | खिलाड़ी |
Group Songs List for wedding
SN | Wedding Song for Group | Film |
1 | ससुराल गेंदा फूल | डेल्ही 6 |
2 | मिले हम झलक उठा | क्या कहना |
3 | जोर का झटका | एक्शन रिप्ले |
4 | बारी बरसी | बैंड बाजा बारात |
आज कल शादी में बहुत बड़े बड़े फंग्सन किये जाते हैं ये तो स ही जानते हैं तब एक होस्ट और स्क्रिप्ट की जरूरत होती है। जैसे आप अपनी 25वी शादी की सालगिरह और 50वी रिंग सेरेमनी में आप स्क्रिप्ट का उपयोग कर सकते हैं।
तो दोस्तों ये थी एक बेहतर जानकरी अगर आपको पसंद अकाई हो तो हमारे इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें |