गणतंत्र दिवस 2025
आज 26 जनवरी है, यानी हमारा गणतंत्र दिवस। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और उत्सव का दिन है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था। तभी से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं और आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कई पुरस्कारों की घोषणा करते हैं, जिसमें देश के बहादुर सपूतों को सम्मानित किया जाता है। हर साल इस खास मौके पर एक विदेशी नेता, जैसे किसी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति, को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है आइए इस गणतंत्र दिवस पर हम सब मिलकर अपने देश की एकता और विकास में योगदान देने का संकल्प लें।
आज सलाम है उन वीरों को,
जिनकी वजह से ये दिन आता है।
वो मां भी खुशनसीब होती है,
जिसके बेटा देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस मुबारक! 🙏
वतन हमारा ऐसा कोई छोड़ न पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई तोड़ न पाए।
दिल एक है और जान भी एक है,
हिंदुस्तान हमारा है और ये शान भी एक है।
🧡🤍💚 गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ!
आओ झुक कर सलाम करें उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
💚 वंदे मातरम!
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ना पूछो जमाने से कि
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,
उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।
आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।