गोंद कतीरा क्या है जानिए इसके फायदे Benefits Gond Katira in hindi-[jaane hindi me]

- Advertisement -

गोंद कतीरा क्या है जानिए इसके फायदे Benefits Gond Katira in hindi-

Gond katira in hindi –  दोस्तो क्या आपने कुछ ऐसी चीजों के बारे में सुना है जो न तो स्वाद में सही होता है और ना नाम से जिसके वजह से लोग इसको इस्तेमाल नही करते हैं।पर वह उनके गुणों से अनजान रहते हैं जी हाँ यह एक एसी औषधि के बहुत से गुण है जिसका नाम है (Gond katira) गोंद कतीरा। तो चलिए जानते हैं इसके लाभो के बारे में तथा इसके नुकसान के बारे में।

गोंद कतीरा क्या है What is Gond katira in hindi-

दोस्तो क्या आप सभी को पता है कि गोंद कतीरा क्या होता है। यह किसलिए उपयोग में लाया जाता है।तो चलिए जानते हैं ।यह एक स्वादहीन ,चिपचिपा से जल में घुलनशील गोंद है।एक कतीरा नाम का पेड़ होता है यह गोंद उसमे पाया जाता है।इस पेड़ से पिले व सफेद रंग का रस निकलता है जो इसी से यह पिला व सफेद गोंद बन जाता है।इस गोंद कतीरा को अंग्रेजी में (Astragalus)  कहा जाता है। यह पेड़ ज्यादा न बड़ा और न ही छोटा पर इसमें से गोंद अधिक मात्रा में प्राप्त किया जाता है।इसका उपयोग आयुर्वेद में तथा अन्य कामों भी लाया जाता है।

गोंद कतीरा फायदे Benefits of Gond katira in hindi –

 दोस्तों आप सभी को बता दे कि गोंद कतीरा में बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं क्योंकि यह बहुत सी बीमारियों में काम आता है।तो चलिए जानते हैं इसके फ़ायदों के बारे में।

1 .अच्छी नींद के लिए फायदेमं-

बहुत से व्यक्ति होते हैं जिनको नींद की समस्या होती है। उनको नींद बिल्कुल नही आती है और वे रातभर परेशान रहते हैं। आपको बता दे कि अगर आप सभी को भी नींद की समस्या हो तो गोंद कतीरा का सेवन कीजिए। गोंद कतीरा में दूध मिलाकर सेवन करने से यह हमारे नींद में सहायक होता है। इसके सेवन से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

2.रक्तचाप में फायदेमंद-

दोस्तो ये तो सभी जानते हैं कि बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है।जिससे उन व्यक्ति को बहुत परेशानी होती है तो आपको बता दे कि इसके लिए गोंद कतीरा का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। आप गोंद कतीरा को 10-20 ग्राम ले ओर उसको गर्म पानी मे मिलाकर पिये ये बहुत ही फायदेमंद होता है।

3 . लू से बचने में फायदेमंद-

ये तो सभी को पता है कि गर्मियों में लू लगने की समस्या बनी रहती है।कई बार इस समस्या से व्यक्ति को मृत्यु हो जाती है।तो अगर इससे बचना हो तो गोंद कतीरा का सेवन कीजिए।इसके लिए पानी व मिश्री का शर्बत बनाकर पीने से बहुत लाभ होता है।

4 . महिलाओं की समस्या में फायदेमंद-

दोस्तों आपको बता दे कि महिलाओं को कई प्रकार की समस्या होती है। जैसे कि महामारी अनियामियता, लिकोरिया, गर्भावस्था के बाद कमजोरी,बाल झड़ना,खून की कमी आदि समस्या हो जाती है।इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हंमे गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। अगर इसका सेवन मिश्री के साथ करे तो यह बहुत फायदेमंद होता है।

5 . त्वचा के लिए फायदेमंद-

सभी लोग अपनी त्वचा को सुंदर और स्वस्थ बनाना चाहते हैं।अगर त्वचा को सुंदर बनाना है तो गोंद कतीरा का सेवन कीजिए । क्योंकि इसमें एंटी एजिंग गुण पाया जाते हैं।इसका सेवन दाग, धब्बे ओर झुर्रियां दूर हो जाती है।

6. छालो में फायदेमंद-

बहुत से व्यक्ति होते हैं जिनको छालो की समस्या होती है यह समस्या व्यक्ति के लिए बहुत परेशानी की समस्या होती है।तो इसके लिए गोंद कतीरा को महीन पीसकर पेस्ट बनाकर लागाने से यह समस्या दूर हो जाती है।

- Advertisement -

7 . हाथ पैरो की जलन को दूर करने में फायदेमंदGond katira remove irritation of extremities-

ऐसे बहुत से व्यक्ति होते हैं जिनको हाथ पैरों में जलन की समस्या होती रहती है। जिससे कि व्यक्ति को बहुत परेशानी होती है तो इसके लिए गोंद कतीरा को एक गिलास पानी में भिगोकर उसका सेवन कीजिए।यह हाथ पैरों की जलन में बहुत लाभकारी होता है।

8 . पाचन के लिए फायदेमंद –

ये तो सभी को पता है कि पाचन को हमारे लिए स्वस्थ रखना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि अगर हमारे पाचन तंत्र खराब होता है तो इससे हमारा शरीर कई बीमारियां से ढक जाता है।

तो अगर इससे छुटकारा पाना हो तो गोंद कतीरा का सेवन कीजिए ।

9 . अन्य बीमारियों के लिए फायदेमंद – 

गोंद कतीरा सभी प्रकार से लाभकारी होता है।गर्मी में होने वाली उल्टी,चक्कर आना ,ज्यादा पसीना निकलना आदि समस्या होती है जिससे व्यक्ति बहुत परेशान रहता है। तो इसके लिए अगर गोंद कतीरा का सेवन कीजिए ।जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह गर्मियों में फायदेमंद होता है।

दोस्तो तो ये थी गोंद कतीरा(Gond katira in hindi) की जानकारी। हम आशा करते हैं कि यह जानकारी आप सभी को पसन्द आई होगी। अगर यह मेरी जानकारी आप सभी को पसन्द आई हो तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर कीजियेगा।ताकि हम ऐसे ही नई -नई जानकारी आप सभी के बीच प्रस्तुत करते रहे।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख