CEO का काम क्या होता है ? जाने विस्तार से |

- Advertisement -

हैलो दोस्तो आज हम आप लोगो को इस लेख के माध्यम से बताएंगे की CEO क्या है किसी भी कंपनी या किसी भी Business में CEO का कार्य क्या होता है। किसी भी भी कंपनी के अंदर CEO का होना क्यों जरूरी है CEO की सैलरी कितनी होती है तथा CEO बनने के लिए कितनी Qualification होनी चाहिए।

इन सभी के अलावा हम बहुत सी बाते CEO के बारे में इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं तो CEO की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

CEO क्या होता है?(what is CEO in hindi)

CEO किसी भी कंपनी का सबसे बड़ा ऑफिसर होता है या सबसे High Level का Employ होता है इससे ऊपर कोई भी Employ नही होता है CEO किसी भी कंपनी के Upper Level Management के अन्तर्गत आता है। बहुत सी कंपनियों में CEO की जगह MD रहता है। CEO तथा MD दोनों एक ही पद होते हैं कंपनी में जितने Employ काम करते है वो सब CEO के Under ही कार्य करते है। किसी भी कंपनी का CEO उस कंपनी की पूरी देखभाल  तथा कंपनी को Manage करने का कार्य करता है। किसी भी कंपनी को आगे बढ़ाने तथा कंपनी के फैसले  लेने का हक CEO का होता है।   

Business तथा अन्य कंपनियों के अलावा सरकारी संस्थाओं में भी CEO होता है। सरकारी संस्थाओं में  जिस Department में CEO होता है वह उस Department का मालिक होता है CEO को किसी भी कंपनी का सबसे बड़ा officer माना जाता है। जिस सरकारी डिपार्टमेंट का जो CEO होता है उस Department से जुड़ी सारी बातों का लेखा जोखा रखता है तथा आवश्यकता पड़ने पर सारा लेखा जोखा सरकार को या Board of Director को देना पड़ता है।

CEO का फुलफॉर्म – (Full form of CEO)

CEO का  पूरा नाम Chief Executive Officer होता है। जिसका हिंदी अर्थ मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है। बहुत सी कंपनियों में CEO न रहकर MD रहता है।

MD ka फुलफॉर्म Managing Director होता है।

CEO की सैलरी– (Salary of CEO)

बात करें हम CEO की सैलरी की तो किसी भी CEO की सैलरी निश्चित नही होती है। अलग अलग संस्थान के CEO की सैलरी अलग अलग होती है। किसी भी कंपनी के CEO की Salary profit तथा Turnover पर डिपेंड करती है जिस भी कंपनी की जैसी Profit होती है वह कंपनी उसी Base पर CEO को  सैलरी देती है। इंडिया में CEO की salary एक साल में  लाखो से करोड़ो तक हो सकती है। अन्य बहुत से कंपनियों में भी अलग अलग सैलरी दी जाती है।

अगर हम बात करे। Apple कंपनी के CEO की तो इस कंपनी के CEO Tim Cook  है इनकी सैलरी की बात करे तो  इनकी Yearly Salary लगभग 116 लाख डॉलर (लगभग 83  करोड़ रुपए) है। इसी तरह अगर हम Google के CEO की बात करें तो Google ke CEO का नाम Sundar Pichai( सुंदर पिचाई ) है। इनकी Yearly सैलरी लगभग 7 मिलियन डॉलर (लगभग 52 करोड़ ) रुपया है।

ऐसी बहुत सी कंपनियां है जिनके CEO की सैलरी अरबों में हैं। 

- Advertisement -

CEO की Qualification –

CEO बनने के लिए किसी भी ज्यादा Qualification की जरूरत नहीं पड़ती है। आप बिना किसी Qualification के भी CEO बन सकते हैं। किसी भी कंपनी का CEO के लिए Qualification की जगह Hard Work की जरूरत होती है। Hard Work तथा Skills के द्वारा ही आप किसी भी कंपनी का CEO बन सकते है। क्योंकि किसी भी कंपनी के CEO के कंधो पर कंपनी का पूरा भार होता है कंपनी आगे बढ़ाने में CEO की अहम भूमिका होती है। 

CEO बनने के लिए काफी समय तक कंपनी में एक Employ की तरह काम करना पड़ता है काम करते करते आपकी skills तथा Hardwork देखकर आपको कंपनी द्वारा आपको CEO बनाया जा सकता है।

CEO कैसे बने – (how to become CEO)

अगर आप CEO बनना चाहते है तो हम आपको बता दे CEO किसी भी संस्था का मुख्य अधिकारी  होता है तथा CEO को किसी भी कंपनी का मालिक भी कहा जा सकता है। CEO बनने के लिए आपको बहुत ही मेहनत की आवश्यकता होती है किसी भी संस्था का CEO बनने के लिए आपको उस संस्था को काफी समय देना पड़ेगा या कह सकते है की आपको उस संस्था में काफी समय तक काम करना पड़ेगा। तथा आपको उस संस्था में काम करना पड़ेगा आपकी मेहनत तथा ईमानदारी को देखकर आपको उस संस्था का CEO बनाया जा सकता है।

एक CEO हमेशा बात करने का तरीका सही होना CEO बनने के लिए आपकी Communication Skills बहुत ही High Level की होनी चाहिए। जिससे उस संस्था में कार्य कर रहे Employ को ज्यादा आकर्षित कर सके और खुश रख सके। किसी भी संस्था के CEO को अपने लिए नहीं बल्कि उस संस्था या कंपनी के लिए कार्य करना चाहिए जिससे की कंपनी को आगे ले जा सके।

बिना Employs के कंपनी का कोई अस्तित्व नहीं माना जाता है कंपनी के CEO को Hard Worker होने के साथ साथ उदार तथा नम्र भी होना आवश्यक है CEO अपने उदारता तथा नम्रतापूर्ण स्वभाव से Employs के मन को आकर्षित कर सकता है जिससे Employs का मन प्रसन्न रहने के साथ साथ काम करने में ज्यादा Interest रहेगा। इससे कम भी Employs की कमी नहीं होगी।

>ट्रैफिक रूल्स क्या हैं ?

CEO की भूमिका –

अगर हम बात करे CEO की तो किसी भी कंपनी या संस्था को चलने के लिए CEO की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है।

  • किसी भी कंपनी का CEO के कंधो पर कंपनी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है।
  • किसी भी कंपनी या संस्था को अच्छी तरह से चलाने को जिम्मेदारी CEO की होती है।
  • कंपनी के किसी भी प्रोग्राम को ऑर्गनाइज कराने में CEO की मुख्य भूमिका होती है।
  • CEO कंपनी के सारे Employs को सही समय पर सही मार्गदर्शन देना।
  • Board Of Direct को समय पर जवाब देना तथा सही समय पर सलाह देना होता है।
  • CEO  नए Employs को कार्य करने का तरीका भी बताता है।

जैसे की हमने अभी तक इस लिखे के माध्यम से पढ़ा है की CEO क्या होता है,CEO की सैलरी कितनी होती है, CEO बनने के लिए Qualification, CEO कैसे बने, CEO की भूमिका क्या होती है? अब हम आगे इस लेख के माध्यम से जानेंगे की को CEO में ऐसी कौन कौन से Qualities होनी चाहिए जिससे की Employs उससे खुश रहे। तो आगे हम बताते है–

CEO की Qualities-

अगर हम बात करे CEO की Qualities के बारे में बात करे तो CEO के अंदर अच्छे गुणों का भंडार होना चाहिए एक CEO को नम्रता पूर्ण तथा उदारतापूर्ण होना चाहिए तथा कुछ अन्य गुणों के बारे में जानते है जिनको नीचे विस्तार से बताया गया है–

प्रोत्साहन देने वाला – 

किसी भी संस्था या कंपनी के CEO के अंदर अपने Employs को प्रोत्साहित करने वाला गुण जरूर होना चाहिए जिससे वह अपनी टीम कों हमेशा प्रोत्साहित करता रहे और संस्था  के सभी Employs को प्रोत्साहन मिलता रहे जिससे वह अच्छे से काम कर सके। एक प्रोत्साहन देने वाला CEO को कंपनी के Employs अधिक पसंद करते है तथा उसके साथ काम करने में अधिक Interest रखते हैं।

विनम्रता –

एक कम्पनी के CEO के अंदर विनम्रता का गुण बहुत ही आवश्यक है एक CEO अपने विनम्र लहजे के द्वारा लोगो के मन को प्रसन्न रख सकता है। एक अच्छा CEO खुद के लिए काम न करके अपनी टीम के बारे सोचता है तथा काम करता है CEO  अपने विनम्र लहजे से कंपनी के सभी Employs को खुश रखके अपनी कंपनी को आगे बढ़ाता है। चूंकि सभी जानते है बिना Employs के कंपनी का कोई अस्तित्व नहीं रहता है।

काम के प्रति जुनून –

किसी भी कंपनी के अच्छे CEO में काम करने की लगन तथा जुनून का होना बहुत ही आवश्यक होता है CEO के कंधो पर ही कंपनी का पूरा भार होता है यही कंपनी को आगे बढ़ाता है काम करने के जुनून तथा मेहनत के द्वारा CEO कंपनी को  बहुत ही उपर तक पहुंचा सकता है। तथा CEO के अंदर काम करने के जुनून को देखकर कंपनी के अन्य Employs को प्रोत्साहन मिलेगा।

- Advertisement -

Communication Skills–

यह गुण किसी भी CEO के अंदर बहुत ही जरूरी होता है CEO के बात करने का तरीका बहुत ही अच्छा होना चाहिए जिससे कम्युनिकेशन के द्वारा अपनी बातो को अच्छे तरीके से दूसरों के सामने रखे और Board Of Director द्वारा किए गए प्रश्नों का जवाब आसानी से दे सके तथा कंपनी के Employs से आसानी से questions कर सके। तथा दूसरी कंपनियों से आसानी से Deal कर सकता है।

अच्छी टीम बनाना–

किसी भी कंपनी के सफल होने में कंपनी की टीम का सबसे ज्यादा सहयोग होता है बहुत सी कंपनियां ऐसी होती है जोकि बीच में ही फेल हो जाती है क्योंकि उनके पास अच्छी टीम नहीं होती है। कंपनी की टीम बनाने का काम CEO का होता है। इसीलिए कंपनी के CEO के अंदर टीम बनाने का गुण अच्छी तरह से होना चाहिए बहुत सी कम्पनी के CEO दूसरे लोगो को डील नही कर पाते है जिससे की कंपनी का Turnover कम होता है और कंपनी धीरे धीरे घाटे में जाने लगती है और कंपनी बंद भी हो जाती है। इसीलिए किसी भी कंपनी के CEO के अंदर टीम बनाने की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए।

बोलने का  बेहतरीन अंदाज –

किसी भी कंपनी के CEO का काम Guid करना तथा Order के साथ साथ Advice देना भी होता है इसीलिए एक CEO के बोलने का अंदाज बहुत ही अच्छा होना चाहिए जिससे की लोग कंपनी के CEO की बाते सुन और बातो पर ध्यान दे और आगे भी याद रखे।

खुद पर भरोसा –

CEO ही क्या दुनिया के सभी लोगो को जो मेहनत करते हैं खुद पर भरोसा होना चाहिए की वह जिस भी काम को कर रहे है वह सही है और सफलता मिलेगा। इसी तरह अगर हम बात करे कंपनी के CEO की तो कम्पनी के CEO की तो उसे भी खुद पर भरोसा होना चाहिए को वह कंपनी को आगे तक पहुंचाएगा या सफल बनाएगा। Self Confidence नही होने से किसी भी कंपनी का CEO उस कंपनी को सफल नहीं बना सकता है। इसीलिए किसी भी कंपनी के CEO को खुद पर भरोसा अवश्य होना चाहिए की वह कंपनी को आगे ले जायेगा।

जैसा कि हम लोगो ने जाना की किसी भी कंपनी के CEO के अंदर कौन कौन से गुण पाए जाने चाहिए जिससे वह कंपनी को सफल बना सके और कंपनी के Turnover को बढ़ाकर ज्यादा फायदा दिला सके।

अब हम आगे जानते है की किसी भी कंपनी के CEO का कार्य क्या होता है–

CEO के कार्य –

जैसा कि हम सभी जानते है CEO किसी भी कंपनी का मुख्य अधिकारी होता है जो Employs की टीम बनाने के साथ साथ बहुत से कार्य को संभालता है।

  • कम्पनी के Employs को काम करने के लिए Order देने के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना तथा किसी भी काम में आवश्यकता पड़ने पर सलाह देना।
  • कंपनी को सफल बनाने तथा कंपनी को फायदा दिलाने के लिए पूर्ण मेहनत से कार्य करना।
  • अपनी कम्पनी के समान को दूसरी कंपनी के साथ बेचने तथा खरीदने के लिए डील करना।
  • Board of Director को आवश्यकता पड़ने पर कंपनी का पूरा लेखा जोखा समझने तथा सही समय पर आवश्यकता पड़ने पर सलाह देना CEO का कार्य होता है।
  • कंपनी के Employs को कार्य को अच्छे तरीके से काम करने के लिए  प्रेरित करना।
  • कंपनी के किसी भी नियम में बदलाव लाना तथा नए नियमों को लागू करने का काम CEO ही करता है।
  • कंपनी के Product की गुणवत्ता पर ध्यान देना तथा उसकी गुणवत्ता को दूसरी कंपनियों से बेहतर बनाने का काम करता है।
  • एंप्लॉयज की Vacancy खाली होने पर किसी अन्य व्यक्ति को Employs के पद पर नियुक्त करने का काम CEO का ही होता है।

दुनिया के कुछ सबसे अमीर CEO–

Sundar Pichai( सुंदर पिचाई)–CEO of Google

- Advertisement -

Mark Zuckerberg ( मार्क जकरबर्ग)–CEO Of Facebook

Salil Parekh ( सलिल पारेख)–CEO of Infosys

Tim Cook( टिम कुक)–CEO of Apple 

Jeff Bezos( जेफ बेज़ोस)–CEO of Amazon

भारत के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO–

अगर हम बात करे अपने देश को तो बहुत से ऐसे CEO है जिनकी सैलरी ज्यादा है लेकिन हम बात करे टॉप 5 CEO की तो वह निम्न है  –

कलानिधि मारन–

यह भारत से सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO माने जाते है। यह Sun TV कम्पनी के CEO हैं। इनकी सैलरी की बात करे तो इनकी Yearly Income Maximan 88 Crore रुपया है।

कावेरी कलानिधि –

कावेरी कलानिधि  दूसरी सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली CEO मानी जाती हैं। ये भी Sun TV की ही CEO हैं। इनकी  भी   Yearly Income 88 करोड़ रुपए है।

पवन मुंजाल–

पवन मुंजाल को तीसरा सबसे अधिक सैलरी पाने वाला CEO माना जाता है जोकि HERO Motocorp Company के CEO हैं। इनकी Yearly सैलरी Maximum 80 crore रुपए है।

सज्जन जिंदल

सज्जन जिंदल को चौथा सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाला CEO माना जा है जोकि जेएफडब्ल्यू स्टील कंपनी के CEO हैं। इनकी Yearly सैलरी Maximum 69 crore रुपए है।

मुरली डीवी–

मुरली डीवी को पांचवा सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाला CEO माना जाता है जोकि DIVIS LABS कंपनी के CEO हैं। इनकी Yearly salary Maximum 59 Crore रुपए है।

एक नजर इधर भी – 

दोस्तों इस लेख में हमने आपको CEO से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को देने की पूरी कोसिस की है अगर आपको किसी अन्य 

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख