Table of Contents
About Buckwheat in hindi-
जानिए कुट्टू के फायदें Benefits of Buckwheat in hindi-
About Buckwheat in hindi-
ये तो सभी को पता है कि सभी लोगों एक प्रकार का व्यजन नही पसन्द होता है सबकी अलग अलग प्रकार की पसन्द होती है। इसलिए विभिन्न तरह के अनाजों का इस्तेमाल लोग कई तरह के रोटी पराठा बना कर करते हैं। आज तक आप सभी ने सिर्फ गेंहू ,मक्का, बाजरे का नाम सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में बताएंगे जो पौष्टिक होने साथ स्वादिष्ट भी है।इसका नाम है (Buckwheat )कट्टू ।जी हाँ दोस्तों यह बहुत ही लाभकारीहै।
आप लोगों ने कुट्टू का शायद ही सुना होगा ।तो चलिये जानते हैं कुट्टू के बारे में।
कुट्टू क्या है What is Buckwheat in hindi-
यह फल पौधे में लगने वाला फल का बीज है जिसका उपयोग आनाज के रूप में किया जाता है। इसको अंग्रेजी में Buckwheat कहते हैं और इसको कई स्थानों पर फाफर व उगल के नाम से जाना जाता है। कुट्टू की खेती 8,000 वर्षों से की जा रही है।इसीलिए इसे प्राचीन आनाज कहा जाता है।कुट्टू का इस्तेमाल पीसे हुए आटे के रूप में किया जाता है।इसका उपयोग व्रतों में भी किया जाता है।जिन लोगों को ग्लूटेन एलर्जी है उनके लिए यह फायदेमंद होता है।इसके पोषक तत्वों को सुपर केन कहा जाता है।
कुट्टू में पाए जाने वाले पोषक तत्व–
दोस्तो आज हम आप सभी को बता दे कि कुट्टू में पाए जाने वाले पोषक तत्व जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।कुट्टू में लाइसीन,प्रोटीन,अमाइनो एसिड्स,आर्जिनन,अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।कुट्टू में विटामिन ए,विटामिन बी6,विटामिन ई,विटामिन के,थायमिन,नियान,प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट,फास्फोरस, जिंक,कॉपर,कैल्शियम,मैग्नीशियम,फॉलेट,पोटैशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
कुट्टू के फायदे Benefits Buckwheat in hindi-
दोस्तो आज आप सभी को बता दे कि इसका उत्पादन इसके फायदों की वजह से ही हुआ है। इसकी गुड़कारी फायदों की वजह से ही इसका उपयोग आज कल बहुत से लोग करने लगे हैं। अगर आप लोगों को नही पता तो चलिए जानते कुट्टू के फायदों के बारे में-
1. लिवर से जुड़ी समस्या में समाधान-
आप लोग को बता की लिवर ही शरीर को एक अहम हिस्सा है।लिवर ही शरीर की 500 क्रियाओं को संचालित करता है।लिवर ही शरीर के सभी अंको को पौष्टिकता पहुंचता है।अगर आपका लिवर खराब हो तो यह एक बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है।तो इससे बचने के लिए आपको कुट्टू के आटे का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें आटे में बी कॉम्पेक्स पाया जाता है जो शरीर को मुख्य रूप से पौष्टिकता पहुंचाता है।
2 . ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में-
आज कल ब्लड प्रेशर की समस्या एक आम बात हो गई है जब व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो उनको अनेक प्रकार की समस्या होने लगती है। तो अगर आप को ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना है तो कुट्टू के आटे के सेवन कीजिए ।कुटटू के आटे में मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
3 . हड्डियों को मजबूत बनाने में –
आप सभी जानते हैं कि जब हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर होती है तो हमारा शरीर अच्छे से काम नही कर पाता है और हर वक्त कमजोरी सी रहती है।हड्डियां हमारे शरीर को सही आकृति तो प्रदान करती ही हैं साथ वो शरीर को शक्ति भी प्रदान करती हैं। हड्डियों को मजबूत करने के लिए विटामिन्स की आवश्यकता होती है।जो कुटटू के आटे में पाया जाते हैं। इस आटे में कैल्शियम,विटामिन डी,आयरन,प्रोटीन आदि पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाती हैं।
4. मोटापे को कम करने में सहायक-
आजकल मोटापे की समस्या बढ़ती ही जा रही है जिससे लोगों को बहुत ही परेशानी होती है।आप को बता दे कि मोटापा बढ़ने के एक कारण नहीं हैं बल्कि अनेक करणो से बढ़ता है। बढ़े हुए मोटापे को आप खान-पान से भी नियंत्रित कर सकते हो।अगर आप मोटापे से ज्यादा परेशान हैं तो आप कुटटू के आटे का सेवन कीजिए।क्योंकि इसमें मुख्य रूप से फायबर पाया जाता है जो मोटापे को कम करता है।
5. त्वचा को पोषण प्रदान करने में सहायक-
अगर त्वचा को ग्लोइंग बनाना है तो पोषण की आवश्यकता तो होती है।जिससे कि त्वचा को सही मात्रा में पोषण प्रदान हो सके। जब त्वचा को पोषण नही मिलता है तो त्वचा बेजान हो रूखी दिखने लगती है तथा त्वचा पर झुर्रियां भी पड़ जाती है और त्वचा पर धाग-धब्बे हो जाते हैं। तो अगर अपनी त्वचा का ख्याल रखना है तो कुटटू के आटे का सेवन कीजिए।क्योंकि इसमें विटामिन ए, कैल्शियम,मैग्नीशियम,पोटैशियम,और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
6. शारिरिक कमजोरी को दूर करने में-
जब उम्र बढ़ती है तो लोंगो शरीरिक कमजोरी महसूस होने लगती है।पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको कम उम्र में भी कमजोरी होने लगती है।जिससे व्यक्ति का कोई भी काम करने में मन नही लगता है। तो अगर आप को अपने शरीर को मजबूत बनाना है। तो कुटटू के आटे का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें आवश्यक मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते है।जो हमारे शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं।
7.पित्त की पथरी को दूर करने में सहायक–
ये तो सभी जानते हैं कि आजकल अधिकतर लोग तो पथरी के मरीज हैं जिससे कि वे बहुत परेशानी होती है और इनको ठीक करने अनेक-अनेक प्रकार के घरेलू उपाय तथा दवाइयों का सेवन करते हैं फिर भी कोई लाभ नही पाते हैं।आपको बता दे कि यह रोग पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक होता है।इससे बचने के लिए आप कुटटू के आटे का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फायबर पाया जाता है जो पित्त की पथरी को रोकने में मददगार होता है।
8. बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में सहायक-
कोलेस्ट्रॉल भी एक प्रकार की बड़ी समस्या है। अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हो तो लोग इससे भी बहुत परेशान रहते हैं।एचडीएल कोलेस्ट्रॉल शरीर मे मुख्य रूप से पाया जाता है।एलडीएल कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए हानिकारक होता है।इसके लिए आप कुटटू के आटे का सेवन कीजिए क्योंकि कुटटू के आटे में लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है।जो बहुत फायदेमंद होता है।
कुट्टु के अन्य फायदे Some other Benefits of Buckwheat in hindi-
- कुटटू के आटे में फायबर पाया जाता है जो मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
- कुट्टू के आटे को कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है।
- कुट्टू के आटे में एंटी स्ट्रेब गुण पाए जाते हैं।जो तनाव को कम करता है।
- कुट्टू के आटे में एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं जो स्तन के कैंसर तथा अन्य प्रकार के कैंसर को ठीक करता है।
- जिन लोगों को भूख अधिक लगता है।तो कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।क्योंकि यह भूख को नियंत्रित करता है।
- कुटटू में विटामिन और अम्ल पाया जाता है जो सांस सम्बंधित रोग को नियंत्रित करता है।
- इस आटे में विटामिनए, विटामिन ई, प्रोटीन पाए जाते हैं जो झड़ते हुए बालो रोकता है।
कुट्टू का उपयोग Uses of Buckwheat in hindi-
दोस्तों आप को शायद की पता होगा कि Buckwheat का उपयोग कैसे किया जाता है तो चलिए जानते हैं।
- कुटटू के आटे का उपयोग आप नूडल्स बना कर सकते हो।
- रोटी,पराठे,पूड़ी बनाकर आप कुट्टू के आटे का उपयोग कर सकते हो।
- इस आटे का प्रयोग आप केक के रूप में कर सकते हो।
- बिस्किट बनाकर आप कुट्टू के आटे का प्रयोग कर सकते हो।
- इस आटे का दलिया बनाकर आप इसका उपयोग कर सकते हो।
कुट्टू से होने वाले कुछ नुकसान Some other side effects of Buckwheat in hindi –
ये तो अभी जानते ही हर फायदे वाली चीजों के कुछ न कुछ तो नुकसान होते ही है । इसी प्रकार आज हम आपको कुटटू अनाज के कुछ नुकसान के बारे में बताएंगे जिससे हमे नुकसान होते है।
- अगर इस आटे का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा सम्बंधित रोग हो जाते हैं।
- इस आटे का इस्तेमाल अगर अधिक मात्रा में करते हैं तो इससे पेट में ऐठन हो जाती है।
- कुटटू के आटे का इस्तेमाल अगर अधिक पुराना होने पर करते हो तो ये हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुचाता है।
- इसकी तासीर गर्म होने के कारण गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नही करना चाहिए खास कर गर्मियों के दिनों में।
दोस्तों आप सभी को (Buckwheat in hindi ) के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा और आप सभी इसने फायदों तथा नुकसान के बारे में जान गए होंगे।अगर अभी तक कुटटू आनाज के बारे में नही जानते हो तो दोस्तो इस लेख कर एक जरूर पढ़े तथा इस आटे के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करे।