चुकन्दर खाने के फायदे Benefits of Beetroot in hindi 

- Advertisement -

Table of Contents

चुकन्दर खाने के फायदे Benefits of Beetroot in hindi 

About Beetroot in hindi- आज हम आप सभी को एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे जिसका सेवन सभी लोग बहुत की कम करते हैं। यह हमारे लिए लाभ कारी और स्वादिष्ट होने के बावजूद भी लोग इसका सेवन कम करते हैं।आप सभी को बता दे कि इसका उपयोग आयुर्वेद में तो होता ही है साथ ही एलोपैथिक में भी इसका उपयोग किया जाता है। इसका नाम बीटरूट(Beetroot) है यानी चुकन्दर जी हाँ दोस्तो यह कन्दमूल हमारे बहुत ही फायदेमंद होता है। चुकन्दर की एक अद्भुत रंग और छवि का भी जो हमारे लिए रामबाण की तरह लाभकारी है। तो चलिए जानते हैं चुकन्दर से होने वाले फायदों तथा कु छ नुकसान के बारे में।

चुकन्दर क्या है What is Beetroot in hindi- 

क्या आप सभी जानते हों दोस्तों की चुकन्दर क्या है नही तो हम बताते हैं। चुकन्दर एक बीट वल्गेरिस (Beta Vulgaris)नामक पौधा है।जो अम्रेन्थेसि कुल से सम्बंधित है।आपको बता दे कि चुकन्दर की जड़े मोटी होती हैं।यह जमीन के अंदर लगती है। इनको मूसलाजड़ो के नाम से भी जाना जाता है। चुकन्दर का रंग गाड़ा लाल होने के कारण इसको रेड रानी भी कहा जाता है। भारत मे ज्यादातर चुकन्दर का प्रयोग सलाद के रूप में किया जाता है।इसका जो स्वाद होता है वो हल्का मीठा और कसैला होता है।

चुकन्दर की तासीर ठंडी होती है। आपको बता दे कि चुकन्दर का प्रयोग कई तरह से किया जाता है।

चुकन्दर में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व Nutrients Beetroot in hindi-

दोस्तों हम आप सभी को बताने जा की चुकन्दर में कौन – कौन से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दे कि चुकन्दर जड़ से लेकर तना तक पूरा लाभकारी गुणों से भरपूर होता है। चुकन्दर में मुख्य रूप से आयरन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें  कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन,मैगनीज, विटामिन ए,विटामिन सी,विटामिन के,फोलेट, कॉपर, फास्फोरस,कैल्शियम, विटामिन डी,विटामिन बी 12, राइबोफ्लेविन, ओमेगा 3,पेंटोथेनिक एसिड, जिंक, सेलेनियम,और एंटीऑक्सीडेंट तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

चुकन्दर से होने वाले फायदे Benefits of Beetroot in hindi-

दोस्तों क्या आप सभी को पता है कि चुकन्दर हमारे लिए किस प्रकार से लाभकारी है। चुकन्दर हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है यह हमारे शरीर को अनेक बीमारियों से बचाता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

1.त्वचा के लिए चुकन्दर फायदेमंद-

हर व्यक्ति अपनी त्वचा को खिला हुआ और चमकदार देखना चाहते हैं। त्वचा पर अनेक प्रकार के दाग धब्बे हो जाते हैं जो देखने मे बिल्कुल भी नही अच्छे लगते हैं इन धब्बो की वजह से त्वचा एकदम बेजान दिखाई देती हैं।तो जिन लोगों को अपनी त्वचा को चमकदार बनाना है वे अपने चेहरे पर चुकन्दर रगड़े जिससे त्वचा टाइट दिखाई देती हैं। क्योंकि चुकन्दर में विटामिन ए,विटामिन बी 1, विटामिन बी 2,विटामिन ई,बीटा केरोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है।

2. पाचन तन्त्र के फायदेमंद चुकन्दर-

पाचन तंत्र हमारे शरीर का एक सबसे अहम हिस्सा है।जिनका ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है।अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना बेहद की जरूरी होता है क्योंकि खराब पाचन तंत्र हमारे शरीर मे होने वाली बहुत सी बीमारियों का कारण बनता है।जिससे लोग परेशान रहते हैं।इसलिए अगर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना है तो चुकन्दर का सेवन कीजिए।अगर चुकन्दर के रस का सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बहुत फायदा होता है।

3.हड्डियों को मजबूत बनाने में चुकन्दर-

अगर शरीर को तन्दरुस्त और बलशाली बनाना है तो अपकी हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है।पर आज काल शरीर से काम ज्यादा लिया जाता है पर उनको पर्याप्त मात्रा में पोषण नही मिलता है जिससे वो कमजोर होनी लगती है साथ  ही साथ मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती है।जिससे हमें बहुत दिक्कत होने लगती है।तो अगर आप सभी भी इस समस्या से परेशान हैं तो चुकन्दर का सेवन कीजिए क्योंकि इससे विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन पाया जाता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

4. आँखों के लिए फायदेमंद-

बहुत लोग होते हैं जिनको आंखों की दिक्कत होती है। जिससे वे लोग बहुत परेशान रहते हैं। आपको बता दे कि आँखों के लिए चुकन्दर बहुत फायदेमंद होता है।चाहे फिर मोतियां बिंदु हो या फिर आंखों की रोशनी बढ़ाना हो।यह बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि चुकन्दर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो आंखों स्वस्थ रखता है।

5. बवासीर में फायदेमंद-

आपको बता दे कि गलत खान – पान या फिर अधिक मिर्च मसाले खाने की वजह से लोगों को यह दिक्कत हो जाती है।आपको बता दे कभी -कभी लोगों मल के साथ खून भी आता है। अगर आपको इससे छुटकारा पाना है तो चुकन्दर का सेवन कीजिए क्योंकि चुकन्दर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।अगर चुकन्दर का गाढ़ा रस पिये तो इससे खूनी बवासीर से छुटकारा मिलता है।अगर सलाद के रूप में चुकन्दर का सेवन करे तो कब्ज की समस्या दूर होती है।

- Advertisement -

6. एनर्जी को बढ़ाने में चुकन्दर-

एनर्जी या ऊर्जा की सभी को आवश्यकता होती है।आपको बता दे कि ऊर्जा को ही शरीर का ईंधन कहा जाता है।बिना ऊर्जा के शरीर काम नही करता है इसलिए ऊर्जा सभी को चाहिए ।अगर जिन लोगों को ऊर्जा की कमी होती है तो काम करने में जल्दी थक जाते हैं।तो इसके लिए चुकन्दर का प्रयोग करना चाहिए।क्योंकि चुकन्दर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए,विटामिन बी,विटामिन सी,कैल्शियम,प्रोटीन, फास्फोरस,और एंटीऑक्सीडेंट तत्व जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

7. मासिक धर्म के लिए चुकन्दर –

आप सभी को बता दे कि हार्मोन्स के बदलाव के कारण कभी मासिक धर्म कम आता है तो कभी ज्यादा इससे महिलाओं को बहुत परेशानी होती है। चुकन्दर में नाइट्रस,आयरन,फास्फोरस ऑर्गेनिक तथा एंजाइम, मिनरल्स जाते हैं।जो हार्मोन्स को संतुलित करके मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों से निजात दिलाता है।

8. बालों के रोमछिद्रों को खोलने में फायदेमंद-

हमारी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए हमारे शरीर पर बहुत से रोमछिद्र पाए जाते हैं।जो त्वचा को पोषण पहुचाता है।इसी तरह से हमारे सिर में भी रोमछिद्र पाए जाते हैं।जो धूल मिट्टी की चपेट में आने की वजह से बंद हो जाते हैं।जिससे बालों को बहुत परेशानी होती है।जैसे बाल झड़ने लगते हैं बालों में रूसी की समस्या होने लगती है जिससे बाल बेजान और रूखे दिखने लगते हैं।तो इस समस्या से निजात पाने के लिए चुकन्दर का सेवन करना चाहिए।क्योंकि चुकन्दर में फास्फोरस, आयरन,प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाते है।

9. ह्रदय के लाभकारी-

ह्रदय हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है इसलिए इसको स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है।लेकिन आज कल गलत खान-पान की वजह से ह्रदय से सम्बंधित अनेक बीमारियां हो जाती हैं जिससे बहुत परेशानी होती है।अगर इस बीमारियों से छुटकारा पाना है तो चुकन्दर का सेवन करे क्योंकि चुकन्दर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, ओमेगा3 एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो हमे ह्रदय रोग से बचाते हैं।

10. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद चुकन्दर-

दोस्तों आप सभी को पता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए चुकन्दर बहुत फायदेमंद होता है। गर्भवती को आयरन और प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अगर गर्भवती महिलाओं को ये तत्व नही मिलते हैं तो प्रवस के समय महिलाओं को अनेक परेशानियां होती है।चुकन्दर में भरपूर मात्रा में आयरन,प्रोटीन,कैल्शियम पाया जाता है।जो गर्भवती महिला के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

11. हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में चुकन्दर के फायदे-

आपको बता दे कि हीमोग्लोबिन की समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही। और जो हीमोग्लोबिन है वो किसी भी कारण वश कम हो सकता है जैसे वो प्रसव के समय खून निकलने की वजह से मलेरिया, डेंगू या अन्य किसी बीमारी की वजह से कम हो सकता है। जिससे हमें अनेक परेशनियों का सामना करना पड़ता है। तो इसके लिए भी हमें चुकन्दर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चुकन्दर में प्रोटीन, आयरन,फोलिक एसिड पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी स बढ़ाता है। अगर चुकन्दर के जूस का से करे तो 30 दिनों में इसका स्तर सामान्य को जाता है।

चुकन्दर के अन्य फायदे Some Other Benefits beetroot in hindi

दोस्तों अब जानते हैं चुकन्दर के अन्य फायदे-

  • अगर चुकन्दर के जूस का सेवन करे तो वह दांत दर्द और सूजन को कम करता है।
  • जिन लोगों को वजन करना होता है उनके लिए भी ये फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है।
  • चुकन्दर में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
  • आपको बता दे कि चुकन्दर में एंटीऑक्सीडेंट तत्व और एंटीकैंसर तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के रोग से बचाता है।
  • चुकन्दर में एंटीऑक्सीडेंट तत्व ,फोलिक एडिस,फायबर, और पोटैशियम पाया जाता है जो लिवर को स्वस्थ रखता है।
  • आंतों की गंदगी को साफ करने में भी चुकन्दर लाभकारी होता है।
  • चुकन्दर में विटामिन ए और विटामिन ई होने के कारण 

चुकन्दर के उपयोग Use Beetroot in hindi-

अलग -अलग देशों में चुकन्दर का प्रयोग अलग-अलग रूप से प्रयोग किया जाता है। योरोपियन में चुकन्दर का प्रयोग चीनी के रूप में किया जाता है।इसी तरह से सब जगह प्रयोग किया जाता है। तो चलिए जानते हैं चुकन्दर के उपयोग।

  1. चुकन्दर का प्रयोग चटनी के रूप में किया जाता है।

       2.सलाद के रुप में इसका प्रयोग किया जाता है।

       3. चुकन्दर का प्रयोग सब्जी के रूप में किया जाता है।

      4.  आलू के चिप्स के रूप में भी चुकन्दर का प्रयोग किया जाता है।

    5.  सूप के रूप में भी चुकन्दर का प्रयोग किया जाता है।

- Advertisement -

   6.  आपको बता दे कि किसी भी व्यंजन में कलर लाने के लिए भी चुकन्दर का प्रयोग किया जाता है।

8 .  और चुकन्दर के पत्तो का उपयोग पालक की तरह पराठो में किया जाता है।

9 . वेजिटेबल खिचड़ी के रूप में चुकन्दर का प्रयोग किया जाता है।

10. चुकन्दर का जूस बहुत ही लाभकारी होता है।

चुकन्दर से होने वाले नुकसान Side effects of Beetroot in hindi-

सभी पौष्टिक चीजें हमारे लाभकारी तो होती हैं लेकिन इनके कुछ हमारे लिए नुकसान भी होते हैं।तो चलिए जानते हैं इनके नुकसान के बारे में।

  •  अगर चुकन्दर का सेवन ज्यादा करते हैं तो इससे एलर्जी की समस्या हो जाती है।
  • ज्यादा प्रयोग करने पर चुकन्दर मूत्र का रंग गुलाबी हो जाता है।
  • अत्याधिक मात्रा में चुकन्दर का प्रयोग करने से पेट मरोड़ तथा दस्त की समस्या होने लगती है।

किडनी वाले रोगियों को डॉक्टर की सलाह से इसका उपयोग करना चाहिए।

  • आपको बता दे कि 100 ग्राम चुकन्दर में 7 ग्राम शुगर पाई जाती है इसलिए मधुमेह के रोगी को इसका सेवन नही करना चाहिए।

चुकन्दर के विभिन्न नाम Different Names of Beetroot-

आपको बता दे कि हमारे देश में कई प्रकार की भाषा होती है और सभी की अलग -अलग पहचान इसलिए अलग-अलग प्रांतो चुकन्दर के अलग-अलग नाम है तो चलिए जानते हैं चुकन्दर के नामों के बारे में-

चुकन्दर का हिंदी नाम    –    चुकन्दर , रक्तज्जन है 

- Advertisement -

अंग्रेजी नाम में चुकन्दर के नाम   – बीट रुट, स्पाईचेन बीट, गार्डन बिट 

अरबी में चुकन्दर का नाम – सिलोख 

संस्कृति में चुकन्दर का नाम – रक्तगूजनमके 

पर्शियम में चुकन्दर का नाम  –  चुकन्दर 

मराठी में चुकन्दर का नाम – बिपफ्रेट

 दोस्तों तो आज आप सभी को चुकन्दर (Beetroot in hindi) के बारे में पूरी जानकारी दे दी है तो अगर आप सभी अगर चुकन्दर के लाभों के बारे में जानना चाहते हो तो इस लेख को पूरा पढ़िए तथा इसके लाभ पाइये ।इस लेख में आपको चुकन्दर स होने वाले फायदे तथा नुकसानों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये लेख

सम्बन्धित लेख