बाल उगाने के आयुर्वेदिक उपाय (Baal Badhane ke Tarike)-

- Advertisement -

बाल उगाने के आयुर्वेदिक उपाय (Baal Badhane ke Tarike)-

About baal badhane ka tarika-  सभी लोग के शरीर के एक अहम हिस्सा बाल होते हैं। बालों से ही शरीर की सुंदरता बढ़ती है।इसलिए बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।लेकिन सही समय पर बालों की देखभाल नही हो पाती है।जिसके कारण बाल झड़ने व टूटने लगते हैं। कुछ व्यक्तियों के तो बाल ऐसे झड़ते हैं कि वे गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। आपको बता अब तो सभी की यह समस्या बन गई है चाहे वह स्त्री हो या पुरूष वे बालों के झड़ने,रूखे,बेजान ,गंजेपन से ग्रस्त है। तो इस सभी समस्याओं से छुटकारा पाना के लिए व्यक्ति कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

ये अस्वस्थ बाल किसी भी व्यक्ति को तनाव से घेर लेते हैं। व्यक्ति अपने बालों को घना ,मोटा,बनाने के लिए बाजार में उपलब्ध मंहगे से मंहगे प्रोडक्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्स रासायनिक पदार्थों से युक्त होते हैं और इन रासायनिक पदार्थो से बालों को क्षति होती है।

आपको बता दे कि अगर आप सभी लोग इन प्रोडक्स का इस्तेमाल कर चुके हो पर बालो पर कोई फर्क नही पड़ा है।तो आज हम आप सभी को ऐसे (hair growth tips in hindi) से पहचान कराएंगे जिनसे बाल झड़ना बंद हो जाएंगे, और जो झड़े हुए बाल होते हैं वो धीरे-धीरे फिर से उगने लगेंगे। तो चलिए ( Baal badhane ke tarike ) के बारे जानते हैं।

बाल बढ़ाने के उपाय(Baal Badhane ke tarike)-

1.प्याज के रस से(Onion Helps you to gei long hair)-

दोस्तों आप सभी जानते हो कि प्याज न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है।यह हमारे और भी प्रकार के फायदेमंद होता है।जैसे कि बालों के लिए ।जी हां दोस्तों प्याज हमारे बालो के लिए भी बहुत फायदेमंद है।अगर आप के बाल रूखे व बेजान है और पतले है तो प्याज का रस लगाने से यह बाल सही हो जाते हैं और झड़े हुए बाल पुनर उग जाते हैं। तो चलिए जानते हैं प्याज के तेल बनानी की विधि-

सामग्री-

.दो बड़ी प्याज 

.दो बादाम की मींगी

. एक कटोरी नारियल का तेल

. एक कांच का कटोरा।

 विधि-

सर्वप्रथम प्याज को किसनी की मदद से पीस ले। फिर उसके रस को एक कांच के कटोरे में निकाल ले।फिर नारियल के तेल को हल्का सा गुनगुना कर ले। बादाम के छोटे-छोटे टुकड़े कर ले।फिर नारियल के तेल में प्याज का रस मिला लर  और उसमें बादाम के टुकड़े को मिलाकर दस से पंद्रह मिनट तक गर्म कर ले।फिर इसकव एक कांच के बार मे छान लें हीर इसको हफ्ते में दो बार बालों की जड़ो तक मालिश करे।इसके प्रयोग से आपके बाल काले ,घने तथा मजबूत होंगे।

- Advertisement -

2. लहसुन के रस फायदेमंद(Get long and Shiny hair by. Using Garlic )-

लहसुन एक बहुत फायदेमंद चीज है इसका उपयोग खाने के साथ दवाइयों में भी किया जाता है।यह हमारे बहुत से बीमारियों के काम आता है।यह बालों की लंबाई बढ़ाने में बहुत लाभदायक है।यह बालों के झड़ने तथा यह बालों में लगने वाली धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है।लहसुन में विटामिन ए और पोषके तत्व पाए जाते हैं जो बालों काला और घना बनाते हैं।

सामग्री-

लहसुन की दस कच्ची कली

सरसों का तेल

कपूर

कांच की बोतल

बादाम का तेल

विधि-

आधी लहसुन की कलियों को ले और कपूर को छोटी चम्मच ले।इन दोनों को पीस ले। फिर 15 छोटी चम्मच सरसों का तेल ले।पांच छोटी चम्मच बादाम ले फिर इन सभी चीजों को मिलाकर एक कांच को बोतल में रखकर उसको तेज धूप में रख दे।उस बोतल को धूप में 3 से 4 घण्टे तक रखा रहने दे।

इस्तेमाल-

अगर आप किसी भी चीज का इस्तेमाल करोगे तो तो वह तभी काम करेगा जब उसका इस्तेमाल सही तरीके से होता है। लगाने से पहले इसको एक धंटे धूप में रखे फिर इस तेल का अपने बालों में मालिश करे।इस लहसुन तेल को एक धंटे तक बालो में लगा रहने दे।फिर शम्पू से धो दे अगर इसका इस्तेमाल सही तरीके से करे तो इससे बाल झड़ना बन्द तथा झड़े हुए बाल वापस आ जाएंगे।

3. ग्रीन टी से बढ़ाए बालों की लंबाई(Increase hair length with green tea)-

ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है इसलिए आज डॉक्टर भी इसको पीने की सलाह देते हैं।ग्रीन टी हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।इसमे एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं।जो हर्बल टी का इस्तेमाल करके बालो को झड़ने से रोका जा सकता है।तो चलिए जानते हैं कि इसका उपयोग कैसे किया जाता है।

सामग्री-

2 चम्मच ग्रीन टी 

2 कप पानी 

विधि-

आप सबसे पहले एक पतेली पानी गर्म करें। जब पानी गुनगुना हो जाये तो उसमें 2 चम्मच ग्रीन टी डाले।फिर इसको थोड़ा उबाल लें।फिर इसको एक कटोरे में निकाल कर रख दे।

- Advertisement -

इस्तेमाल-

जब ग्रीन टी हल्की गर्म हो तो उसको रुई की मदद से अपने बालों की जड़ो में लगाए।थोड़ी देर लगा रहने दे फिर शम्पू से धो ले।ऐसा हफ़्तों में दो से तीन बार करे इससे आपके बाल सही हो जाएंगे। 

4. कपूर का करें इस्तेमाल (Camphor hai baal Badhane ka tarika)-

कपूर का इस्तेमाल बहुत दिनों से होता है।यह कपूर बालों को उपयोग के बहुत अच्छा उपाय हैं क्योंकि यह बालों के विकारों को दूर करता है।कपूर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक तत्व पाए जाते हैं।जो बालों को मुलायम बनाता है।बाल कम टूटे तो इसके लिए बालों का सॉफ्ट होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि कड़क बाल बहुत टूटते है।कई बार गंजा पन भी हो जाता है।यदि बालों को मजबूत बनाना है तो कपूर का इस्तेमाल क

9सामग्री-

  • एक छोटी चम्मच कपूर
  • 25 मिली ग्राम अरंडी तेल
  • 25 मिलि ग्राम नारियल तेल

 विधि-

एक कांच की बोतल ले उसमे नारियल और अरंडी का तेल डालें तथा कपूर को पीस कर तेल की बोतल में डाले और उसको अच्छी तरह से मिक्स कर ले।

इस्तेमाल-

आपको बता दे कि कपूर को थोड़ा गर्म करें ।फिर उसको अपने बालों की जड़ो में लगाये।कपूर का तेल हफ्ते में तीन बार लगाए।कपूर की मदद से बालों के बैक्टीरिया ,कीटाणु समाप्त हो जाते हैं और गर्मियों के दिनों में कपूर के तेल नारियल का तेल लगाने से सिर में ठंडक मिलती है।

5. आंवला करेगा बाल बढ़ाने में मदद( Amla hai baal baal badhane ka tarika)-

यह  तो सभी लोग को पता है कि आवंला हमारे बालों के लिए कितना उपयोगी है।क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता। आवंला कई पोषक तत्वों का मिश्रण होता है जो हमारे बालो के बहुत ही फायदेमंद है।प्राचीन काल से ही बालों के लिए आवंला का प्रयोग किया जाता है।आवंला बालो को पोषण देने वाला बहुत ही अच्छा है।बालो के लिए विटामिन सी बहुत ही जरूरी होती है,और यह इसमे बहुत अधिक पाया जाता है।इसका प्रयोग बालो के ही नही बल्कि खाने के लिए भी किया जाता है।आवंला खाने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।अगर आवंले का तेल इस्तेमाल करे तो यह बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। तो जानते हैं आवंले के तेल के बारे ।

सामग्री-

  • 150 ग्राम आवंला पाउडर
  • 200 ग्राम जैतून का तेल
  • बादाम की मींगी
  • कुछ हरी पत्ती

इस्तेमाल-

आपको बता दे कि आवंले के तेल का इस्तेमाल आप हफ्ते में तीन बार कर सकते हो।इस तेल के उपयोग से निश्चित ही आपके बालों में ग्रोथ होगी ,और जो झड़े हुए बाल हैं वो फिर से उगने लगते हैं।यदि आप अपने बालों को घना, लम्बा और मजबूत बनाना चाहते हो तो इस तेल का जरूर इस्तेमाल करे।

6. कलौंजी से करे बालों को बड़ा(Nigella seeds helps to grow hair)-

कलौंजी का प्रयोग सिर्फ मसलों के रूप में नही बल्कि अनेक बीमारियों में भी इसका प्रयोग किया जाता है।आजकल तो बाल के झड़ने से सभी ज्यादातर परेशान हैं। तो आपको बता दे कि कलौंजी से बाल तो झड़ना बंद होंगे ही साथ मे दो मुहं वाले बाल,रूसी,हेयर ग्रोथ को भी कम होने में बहुत फायदेमंद है।तो चलिए जानते हैं कलौंजी के तेल के बारे में।

सामग्री-

  •   एक कटोरी कलौंजी
  • नीम की कुछ पत्तियां
  • 23 ग्राम अरंडी का तेल
  • चार जैसमीन के फूल
  • 25 ग्राम सरसों का तेल
  • एक बड़े चम्मच मेथी के दाने

विधि-

सबसे पहले आप सभी मेथी और कलौंजी को मिक्स करके बारीक पीस ले।फिर कढ़ाई में सरसों और अरंडी के तेल को तेज गर्म करें।इसके बाद कलौंजी और मेथी जो पिसी हुई है उसको मिलाकर उबाले। फिर 15 मिनट तक जैसमीन के फूल और नीम की पतियों को गर्म करें।जब ये उबल जाए तो इसको रात भर कढ़ाई में रखा रहने दे।सुबह एक सूती कपड़ा ले और फिर कलौंजी के तेल को कांच की बोतल में छान लें।

- Advertisement -

इस्तेमाल-

कलौंजी के तेल का उपयोग हर रात्रि को करना चाहिए।यह बहुत ही लाभदायक तेल है इसके उपयोग से बालो की ग्रोथ बढ़ने लगेगा, और नए बाल तेजी के साथ उगने लगेंगे। 

7. नागरमोथा है  चमत्कार(Nagarmotha is also beneficial for Hair)-

नागरमोथा के बारे में आप शायद ही जानते होंगे। इसको नागरमुस्तक के नाम से जानते होंगे।यह एक औषधिये पौधा है।इसका उपयोग इत्र बनाने में किया जाता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक तेल में भी किया जाता है।इसके उपयोग से आप बालों की समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हो। तो चलिए जानते हैं इसके उपयोग के बारे में।

सामग्री-

  • 25 ग्राम आवंला पाउडर
  • 200 मिलि ग्राम सरसों का तेल
  • दो छोटी चम्मच मेथी दाना।
  • 25 ग्राम शिकाकाई
  • 50 ग्राम नागरमोथा
  • 50 ग्राम गुड़बेल 

विधि-

आप सभी सबसे पहले एक कढ़ाई में नागरमोथा एयर सरसो का तेल डालकर उबाल लें।इसके इसमे गुड़बेल,शिकाकाई,आवंला पाउडर,मेथी के दाने डाल कर लगभग दस मिनट तक धीमी आंच में उबले।फिर ठंडा होने पर इसको एक कांच की बोतल में छान लें।यह बालों के लिए बहुत ही लाभदायक है।

इस्तेमाल-

नागरमोथा का इस्तेमाल आपको हफ्ते में दो बार करना होगा।इस तेल को रात्रि में लगाये।

बालों को बढ़ाने के लिए इन बातों का भी ध्यान रखे(Some Other Hair Growth tips in hindi)-

दोस्तों आप सभी को बालों के लिए ऊपर बालो के बहुत ही फायदेमंद चीज़ो के बताया है।जो बालो के लिए बहुत ही लाभदायक है।लेकिन इन सभी चीजों का इस्तेमाल करने से कुछ और भी बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन कुछ बातो के बारे में।

  •  आप अपने बालों में वैक्स और जेल का प्रयोग करते हो तो न करे ।क्योंकि यह बहुत नुकसानदायक होता है।
  • किसी भी प्रकार के शैम्पू का इस्तेमाल न करे सिर्फ हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करे।
  • आप अपने बालों को धूल,मिट्टी और प्रदूषण से बचाये ।अगर शरीर मे आयरन की कमी है तो उसको भी दूर करे।
  • आप अपने बालों को साबुन से न धोए।और हफ्ते में दो बार शैम्पू करे।शैम्पू करने से पहले ही अपने बालों में तेल जरूर लगा ले।

दोस्तों ये थे बालो के लिए बहुत ही फायदेमंद कुछ उपाय(Hair growth tips in hindi) और बाल बढ़ाने के (Baal badhane ke tarike ) जिनके बारे में शायद जी जानते होंगे। आप अपने बालो को अगर सही रखना चाहते हो तो एक बार यह लेख जरूर पढ़े और अपने दोस्तो को भी शेयर करे।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये लेख

सम्बन्धित लेख