Apricot in HINDI: क्या हैं फायदे जाने हिंदी में विस्तार से |

- Advertisement -

Table of Contents

About Apricot in hindi-

दोस्तों क्या आप लोगों को पता है कि यहाँ पर बहुत से ऐसे फल हैं जो विशिष्ट औषधीय गुणों से भरपूर हैं।इनमें से एक फल है जो एप्रीकॉट(Apricot)के नाम से जाना जाता है यह भी औषधीय गुणों से भरपूर फल है।यह फल बीजयुक्त है यह बेर की तरह दिखने में लगता है यह फल छोटा होता है और इसे खुबानी के नाम से जाना जाता है।यह फल लगभग 3000 वर्ष पुराना फल  अपने औषधीय गुणों के कारण विश्व मे फैल चुका है।एप्रीकॉट की गुठली में बादाम की तरह एक बीज निकलता हैं।जिसका उपयोग मेवे की तरह किया जाता है।इस स्वदिष्ट फल का उपयोग सलाद और बेरफेस्ट के रूप में भी किया जाता है।इस फल को खाने से  अनेक फायदे होते हैं आप लोगों को नही पता तो चलिए हम बताते हैं।

एप्रिकॉट क्या है और यह कैसा दिखता है(What is Apricot in hindi)-

apricot in hindi
apricot in hindi

क्या आप लोगो को पता है कि एप्रिकॉट क्या होता है एप्रिकॉट एक बहुत ही लाभदायक फल है।यह फल आड़ू की तरह होता है। एप्रिकॉट का फल हल्का पीला,लाल या नारंगी रंग का होता है। जानते Apricot की त्वचा चिकनी तथा छोटे- छोटे रोम युक्त मखमली होती है। इस फल का स्वाद खट्टा और मीठा होता है जो खाने में अच्छा लगता है पर कभी -कभी इस फल का स्वाद बदल जाता है। यह 8 से 10 मीटर लम्बा होता है।और इसकी पत्तियां 5 से 9 सेमी अंडाकार होती हैं। एप्रिकॉट के पौधे में गुच्छेदार फूल लगते हैं जिनका रंग गुलाबी रंग का होता है।

एप्रिकॉट की तासीर कैसी होती है-

जो एप्रिकॉट फल जिसे खुबानी कहते हैं इस फल की तासीर गर्म होती है।और इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसका उपयोग ठन्डियो में किया जाता है।

एप्रिकॉट में पाये जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients of Apricot in hindi)-

apricot in hindi
apricot in hindi

Apricot एक ऐसा फल है जिसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और इन्ही पोषक तत्व के कारण एप्रिकॉट आज विश्व भर में प्रसिद्ध है।तो चलिए जानिए इस फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व – विटामिन ए,विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, और खनिज मिनरल्स, और प्रोटीन,ताँबा, कार्बोहाइड्रेट,वसा, विटामिन बी 6, आयरन, फाइबर, क्लोरीन, मैग्नीज, जिंक, लोहा, पोटैशियम,सोडियम, फॉस्फोरस,कैलोरी,कैल्शियम,आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।इन्हीं पोषक तत्वों के भरे होने की वजह से इस फल का उपयोग आयर्वेद की औषधि के रूप में किया जाता है।

एप्रिकॉट खुबानी के फायदे( Benefits of Apricot in hindi)-

apricot in hindi
apricot in hindi

अभी तो हमने सिर्फ एप्रिकॉट को बताया है कि ये क्या और इसमें कौन – कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।और यह कितना लम्बा होता है अब जानिए एप्रिकॉट से हमें क्या-क्या फायदे होते हैं-

1.हड्डियों को मजबूत बनाने में एप्रिकॉट के फायदे-

ये तो अब सभी लोग देखते ही हैं कि अब तो बुढ़ापे से पहले ही व्यक्तियों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।जिससे उन लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। और अगर हड्डियों को मजबूत बनाना है तो कैल्शियम का पर्याप्त मात्रा में होने बहुत ही आवश्यक है।शरीर में कैल्शियम की कमी के ही कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। और कैल्शियम के अलावा भी हड्डियों को सोडियम और फॉस्फोरस की भी जरूरत होती है।इसलिए इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमे एप्रीकॉट को खाना चाहिए क्योंकि इसमें ये सभी एक साथ पर्याप्त मात्रा में हमे मिल जाती हैं।अगर एप्रिकॉट का सेवन रोज सुबह किया जाए तो यह बहुत ही फायदेमंद होता है।

2.आखों के लिए फायदेमंद –

ये तो सभी को पता है कि मानव का सबसे कीमती और नाजुक अंग आँख होती हैं।इस लिए इनका ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।और आँख का सबसे कोमल हिस्सा रेटिना होता है।इसी की वजह से हम दुनिया की सभी प्रकृतियों को देख सकते हैं और अगर जिनके  आँखे नही होती है तो उनको बहुत कष्ट होता है 

आज कल तो आखों में कई सारी बीमारियां हो जाती हैं जैसे आखों की रोशनी कम होना, आँखों मे सूजन ,जलन आदि बीमारियां हो जाती हैं और इन समस्या से छुटकारा पाना के लिए हमें विटामिन ई, विटामिन बी,विटामिन सी और कैरोनाइड की आवश्यकता होती हैं।और Apricot ये सभी पाये जाते हैं इसलिए आँखों को स्वस्थ रखने के लिए एप्रिकॉट का सेवन करना चाहिए।

3.एनीमिया रोग में एप्रिकॉट के फायदे-

एनीमिया भी एक ऐसा रोग है जो हमारे लिए बहुत ही हानिकारक है क्योंकि एनीमिया रोग होता है तो शरीर मे खून की ही कमी होती है।और यह रोग गर्भावस्था में ज्यादा पाया जाता है।वैसे तो खून की कमी होने के कई कारण हैं पर इसकी कमी सबसे ज्यादा लौह तत्व और कैल्शियम की कमी के कारण होता है। अगर एनीमिया रोग हो तो लौह और कैल्शियम युक्त चीजो का सेवन करने से यह रोग ठीक हो जाता है। एनीमिया रोग के लिए एप्रिकॉट भी फायदेमंद होता है क्योंकि यह खून में मिले विषैले पदार्थ को नष्ट करता है और खून को स्वस्थ रखता है जिससे हमें इस रोग का खतरा नही रहता है।

- Advertisement -

->ब्लूबेरी के क्या फायदे हैं ?

4.त्वचा के लिए एप्रिकॉट के फायदे-

क्या आप लोगों को पता है कि एप्रिकॉट हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।Apricot का सेवन करने से त्वचा सम्बन्धी कई रोग ठीक हो सकते हैं।क्योंकि एप्रिकॉट में विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा के बहुत ही आवश्यक होता है।अगर एप्रिकॉट का सेवन रोज किया जाए तो हमारी त्वचा को बहुत ही लाभ होता है और चेहरे पर जितने भी झुर्रियां और मुहांसे होते हैं उनको भी ठीक करने में फायदेमंद होता है।

5.बढ़ते हुए मोटापे को कम करने में एप्रिकॉट के फायदे-

बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अपने बढ़ते हुए मोटापे की वजह से परेशान रहते हैं।जिससे वे लोग कई तरह के व्यायाम करते हैं और अपना खान पान कम करते हैं।और चिकित्सक कम कैलोरी वाले खाना को खाने की सलाह देते हैं क्योंकि कैलोरी शरीर मे कम होने से शरीर का वजन कम हो जाता है। तो अगर आपको अपना मोटापा कम करना है तो एप्रीकॉट का प्रयोग कीजिये क्योंकि एप्रिकॉट में कैलोरी की मात्रा कम होती है तो भूख कम लगती है जिसकी वजह से आप कम खाएंगे और इस तरह बिना किसी दवाई के हम अपना मोटापा कम कर सकते हैं।

6.मधुमेह के रोग में एप्रिकॉट फायदेमंद –

आज कल यह रोग तो बढ़ता ही जा रहा है ।और इससे लोगो को बहुत समस्या होती है।और इस जल्दी ठीक करने के लिए आपको एप्रिकॉट का सेवन करना चाहिए क्योंकि एप्रिकॉट में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं।जो शरीर मे उपलब्ध अतिरिक्त शर्करा को बाहर करते हैं और शरीर के अंदर शक्कर को अंदर करते हैं।जिससे की मधुमेह के रोग से बचा जा सकता है।इसलिए एप्रिकॉट के ताजे फलों का या फिर इसके मेवों का सेवन करे।

-> टैपिओका के फायदे और नुक्सान के बारे में विस्तार से

7. अस्थमा के रोग के लिए एप्रिकॉट के फायदे-

आप लोग तो जानते ही है कि अस्थमा भी एक बहुत गम्भीर समस्या है।जो स्वशन तंत्र और फेफड़ों से सम्बंधित है।ये तो सभी लोग जानते हैं कि इस बीमारी में सांस लेने में तकलीफ होती है और यह बीमारी सभी में हो सकती है।यह बीमारी जुखाम वात कफ के कारण अधिक बढ़ सकती है ।क्योंकि कफ जो होता है वो जम जाता है जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है।और कभी-कभी तो इस बीमारी की वजह से व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है।इस लिए इस बीमारी से जरूर बचे ।तो इस बीमारी से बचने के लिए एप्रिकॉट का उपयोग कीजिये क्योंकि एप्रिकॉट में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी जो उच्च स्तर से होने वाली सांस को कम करता है और सर्दी जुकाम में भी एप्रिकॉट फायदा करता है इसलिए एप्रिकॉट का सेवन करना चाहिए।

8.कब्ज में फायदेमंद एप्रिकॉट-

बहुत लोग होते हैं जो कब्ज रोग से पीड़ित होते हैं ।और पेट से सम्बंधित अनेक बीमारियों की जड़ पाचन तंत्र होता है।और अगर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना है तो पोष्टिक तत्व का सेवन कीजिए।पेट मे होने वाले रोग कब्ज की वजह से गैस, चेहरे पर मुहांसे निकलना,भूख न लगना ,पेट दर्द और आलस अनेक बीमारियां उपलब्ध हो जाती है।और कब्ज की बीमारी के लिए अधिक फाइबर की आवश्यकता होती है ।फाइबर अच्छी मात्रा में होने के कारण पाचन तंत्र सुचारु रूप से काम करता है।तो इसके लिए आपको Apricot का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह एक ऐसा फल है जिसमे फाइबर आवश्क मात्रा में पाया जाता है जो होने वाली कब्ज की समस्या को दूर कर देता है और हम लोग स्वस्थ रहते हैं।तो एप्रिकॉट का उपयोग जरूर करे।

9.गर्भवती महिलाओं के लिए एप्रिकॉट के फायदे-

क्या आप लोगो को पता है कि खुबानी गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि जो गर्भ में पल रहा बच्चा होता है वो माता के आहार पर ही निर्भर होता है।क्योंकि गर्भ के दौरान महिलाओं बहुत सी चीजो की कमी हो जाती है जैसे कॉपर,आयरन आदि ।और जिससे शिशु का पूर्ण रूप से विकास नही हो पाता है।इस लिए अगर उन महिलाओं के लिए सभी पौष्टिक तत्व की जरुरत पूरा करना चाहते हो तो एप्रिकॉट का सेवन कीजिए ।क्योंकि एप्रिकॉट में भरपूर मात्रा में आयरन,कॉपर पाया जाता है और विभिन्न खनिज और विटामिन्स भी पाए जाते हैं।इसलिए गर्भवती महिलाओं को एप्रिकॉट का सेवन जरूर करवाये ।

10.दिल को स्वस्थ रखने में एप्रिकॉट के फायदे-

apricot in hindi
apricot in hindi

दिल की बीमारी भी एक बहुत बड़ी समस्या है इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है खान पान का बेहद ध्यान रखना चाहिए।क्योंकि अगर ज्यादा तेल व्यक्ति खान पान या कोई गलत चीज खा लेते हैं तो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल मात्रा बढ़ जाता है।जिससे की हार्ड अटैक जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।और इस खतरे के लिए एप्रिकॉट का प्रयोग कीजिये क्योंकि एप्रिकॉट फाइबर गुणों से भरपूर होता है को खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकलता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाता है जिससे हार्ट रोग में आराम मिलता है।और एप्रिकॉट में पोटैशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो ह्रदय को स्वस्थ रखने में लाभकारी होता है।और कोरोनरी आर्टरी केल्सिफिकेशन से भी बचते हैं।अगर एप्रिकॉट के मेवे का सेवन प्रतिदिन करे तो बहुत ही फायदा होता है।

11. सूजन के लिए एप्रिकॉट के फायदे-

खुबानी एक ऐसा फल है जिसका सेवन सूजन कम करने के लिए भी किया जाता है।क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लामेरटी गुण होते हैं।जो सुजन को कम करने में सहायक होता है। 

12.रक्तचाप को समस्या में फायदेमंद-

क्या आप को पता है कि खुबानी रक्तचाप की समस्या में भी फायदेमंद होता हैं।क्योंकि एप्रिकॉट में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।इस लिए खुबानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

13.बुखार में एप्रिकॉट के फायदे-

अक्सर जब सर्दी जुखाम होता है तो बुखार भी होता है रिसर्च के अनुसार पता चला है कि इसमें ऐसे एंटीपायरेटिक गुण होते हैं जो बुखार को कम करने में मददगार होता है।

- Advertisement -

14. बालों के लिए एप्रिकॉट के फायदे-

आज कल तो सब सबको पता है कि बालों की समस्या सभी के पास रहती है।और यह आयरन की कमी के कारण होता है और इस समस्या से गंजेपन की भी समस्या हो सकती है।तो इस के लिए खुबानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व होते हैं और आयरन भी भरपूर पाया जाता है।

15.अल्सर में खुबानी के फायदे –

अगर किसी को अल्सर की बीमारी हो जाती है तो इससे भी बहुत परेशानी होती है ।तो इसके लिए भी खुबानी का उपयोग करना चाहिए। एप्रिकॉट में एंटी ऑक्सीडेंट से व्युक्ति होता है जो यह फ्री रेडिकुलश को बाहर निकलता है। और अल्सर का रोग होने से बचाता है ।और इसके अलावा पता रिसर्च से पता चला है कि जो खुबानी के बीज के अंदर खाद्य वाला हिस्सा होता है उसमें फाइबर होता है जो अल्सर की समस्या से लोगों को बचाता है।इस लिए अल्सर की बीमारी में भी खुबानी का सेवन करना चाहिए।

16. कैंसर की बीमारी में एप्रिकॉट फायदेमंद –

कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी होती है ये तो सभी को पता है ।तो इस फल से इतनी बड़ी बीमारी को तो नही ठीक किया जा सकता है लेकिन खुबानी के ताजे फलों से कर्नल कैंसर को ठीक किया जा सकता है।क्योंकि रिसर्च से पता चला है कि कर्नल में Amygdmi तत्व होते हैं।जो इंटेस्टाइन ( Colon Cancer) को बढ़ने से रोक सकता है।इसे प्राकृतिक एंटी कैंसर एजेंट माना जाता है।

17. मांसपेशियों के लिए खुबानी के फायदे-

खुबानी हमारी मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होती हैं।खुबानी खाने से शरीर में एसिड की मात्रा बनी रहती है। और इसमें पोटैशियम भी होता है जो मांसपेशियों के विकास में फायदेमंद होता है।

खुबानी के अन्य फायदे –

apricot in hindi
apricot in hindi
  • अगर हम खुबानी का तेल अपने बालों में लगाये तो इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
  • यह कैंसर जैसे बड़ी बीमारी में भी फायदेमंद होता है ।
  •  अक्सर गर्मियों में प्यास ज्यादा लगती हैं बार बार गला सूखता रहता है।तो इसके भी यह फायदा करता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है जो पानी की पूर्ति करता है जिसकी वजह से बार-बार प्यास नही लगती ।
  • एप्रिकॉट शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है।
  • कान दर्द में भी एप्रिकॉट का तेल डालने से फायदा होता है।

खुबानी का उपयोग (How to use Apricot in hindi)-

apricot in hindi
apricot in hindi

दोस्तो क्या आप लोगो को पता है कि एप्रिकॉट को अपने खाने के रूप में कैसे-कैसे उपयोग कर सकते हैं।इस फल के कुछ खास उपयोग हैं।

  • एप्रिकॉट का उपयोग मिल्क सेक में मिक्स करके किया जाता है।
  • खुबानी का सेवन सलाद के रूप में भी किया जाता है।
  • ऐसे सूखे एप्रिकॉट का भी सेवन किया जाता है।जो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
  • जैसे सभी फल खाते हो वैसे भी इस फल का सेवन किया जाता है।
  • कुछ लोग तो खुबानी को दही के साथ मिलाकर या फिर सुबह नाश्ते के रूप में भी करते हैं।

एप्रिकॉट से होने वाले नुकसान (Side Effects of Apricot in hindi)-

apricot in hindi
apricot in hindi

वैसे तो इसके नुकसान ज्यादा नही है पर कहा जाता है ना कि किसी भी चीज का आवश्यकता से अधिक उपयोग होने से नुकसान तो होता ही है।

  • हद से ज्यादा सूखा एप्रिकॉट खाने से आंतों को नुकसान होता है।
  • जिन लोगो को मधुमेह का रोग हो उनको सूखे खुबानी का प्रयोग नही करना चाहिए क्योंकि इससे उनको नुकसान होता है।
  • जो एप्रिकॉट का बीज होता है उनका भी अत्यधिक सेवन नही करना चाहिए क्योंकि बीज में कुछ ऐसा रसायन पाया जाता है जो सायनाइड में बदल देता है जिससे जानलेवा भी हो सकता है।
  • खुबानी से किसी किसी को एलर्जी भी हो सकती है।
  • खुबानी को अच्छी तरह चबाकर ही खाना चाहिए नही तो गैस्ट्रोइंटेस्टाइल हो जाता है।

खुबानी का सेवन सुबह का दोपहर को सीमित मात्रा में करना चाहिए।

एप्रिकॉट के विभिन्न नाम (Some other names of Apricot)-

इस फल को अलग-अलग स्थानों पर अलग -अलग नामों से जाना जाता है।

- Advertisement -

हिंदी में एप्रिकॉट की -खुबानी ,जरदालु कहते हैं।

पंजाबी में-,हरि सरी,

अंग्रेजी में -कॉमन एप्रिकॉट 

उर्दू में -खुबानी 

संस्कृति में-उरुमान 

कश्मीर में- चेरकिश गरडालू

अरबी में – किशानिश

एप्रिकॉट की उतपत्ति सर्वप्रथम कहाँ हुई (Where did the Apricot found)-

दोस्तों क्या आप लोंगो को पता है कि एप्रिकॉट की उतपत्ति कहाँ हुई है ।प्राचीन काल में आर्मेनिया लम्बे समय तक खेती की जाती थी।इसलिए इसका पूरा श्रेय आर्मेनिया को दिया गया है। इसलिए एप्रिकॉट का वैज्ञानिक नाम प्रूनस आर्मेनियाका रखा गया है ।भारत मे एप्रिकॉट की 3000 ईसा पूर्व में हुई थी।लेकिन कुछ वैज्ञानिको का मनाना है कि एप्रिकॉट की उतपत्ति चीन में हुई तथा इसका मूल केंद्र चीन ही है।अब इसी प्रकार ग्रीस मिश्र,फारस,  तुर्की,इंग्लैंडआदि देशों में भी इसका उत्पादन होने लगा है।

खुबाबी का सर्वाधिक उत्पादन कहाँ होता है(Where is Apricot  produced  most)-

पता एप्रिकॉट आर्मेनिया का राष्ट्रीय फल है।लेकिन इस फल का सबसे ज्यादा उत्पादन तुर्की में होता है ।और इसके बाद ईरान में इसका उत्पादन सबसे अधिक होता है।और इसके अलावा भारत, मिस्र, में एप्रिकॉट का उत्पादन किया जाता है। एप्रिकॉट भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में किया जाता है।ठंडे देशों जैसे कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के क्षेत्रों में एप्रिकॉट का उत्पादन किया जाता है।

एक नजर इधर भी-

दोस्तों इस लेख के माध्यम से हमें आपको एप्रीकॉट के होने वाले तमाम फायदों और नुकसान के बारे में अच्छे से बताया है अगर आपको किसी भी प्रकार का संदेह हो तो आप हमें कमेंट जरुर करें |

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख