सिंघारा के फायदे(singhara Fruit Benefits in hindi)-sinhgara Fruit Benefits in hindi)-

- Advertisement -

सिंघारा के फायदे (singhara Fruit Benefits in hindi)-

Singhara (water caltrop) Fruit Benefits in hindi सिंघारा को पानी फल,वाटर चेस्टनट,वाटर कालट्राप भी कहते हैं।

और आप सभी को पता है कि भारत मे इस फल का प्रयोग सब्जी के रूप में भी करते हैं। यह फल चाइना में भी पाया जाता है। यह बाहर से तो दिखने में काला तथा हरा पर अंदर से सफेद होता है।जो तिकोने आकार का होता है और कुछ लोगो का यह कहना है सिघारे के तीनों कोनो में ब्रह्मा,विष्णु और महेश का प्रतीक होता है।इसलिए सिंघारा धार्मिक दृष्टि से भी बहुत पवित्र माना जाता है।

दोस्तों क्या आप सभी को पता है कि सिंघारा कहा पाया जाता है।तो चलिए जानते हैं।

सिंघारा जलीय वनस्पति के दलदल में होता है, जो मुख्यता ठंडी के मौसम में होता है। यह फल अक्टूबर से जनवरी के महीने तक पाया जाता है।सिंघारा एक बहुत ही पौष्टिक तत्व है। जिसके बहुत ही लाभदायक प्रणाम है।इसके पानी की अत्यधिक मात्रा होती है और इसमें कैलोरी कम होती है साथ ही ये फैट फ्री होता है।सिघारे को कई तरह से खाया जा सकता है कच्चा या फिर उबालकर खाया जा सकता है और इसे आलू की सब्जी की बनाकर भी खाया जाता है। भारत में सिंघारा बहुत ही आसांनी से प्राप्त किया जाता है।क्योंकि यह पर अधिकतर लोग इसको लगाते हैं सिंघारा तो वैसे दो तीन महीने ही मिलता है पर इसका आटा पूरे साल मिलता है।जिससे इससे कई प्रकार की रेपसी बना सकते हो।

सिंघाड़े में मौजूद पोषक तत्व(water caltrop Nutrition Value)-

आप सभी को क्या पता कि सिंघाड़े में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।तो चलिए जानते हैं-सिंघाड़े में पानी,फैट, प्रोटीन,शुगर,एनर्जी,कार्बोहाइड्रेट,कैल्शियम, आयरन,जिंक, पोटैशियम,डायटरी फाइबर,सोडियम, मैग्नीशियम,विटामिन B,C तथा फास्फोरस भी पाया जाता है।

सिंघाड़े के लाभ (water caltrop health benefits in hindi)-

सिंघारा हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इससे कई प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि भी बनाई जाती है।

1. एनर्जी का अच्छा स्रोत –

आप सभी तो जानते ही हैं कि सिंघाड़े में कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक होता है।इसे खाते ही शरीर मे एनर्जी आती है ।100gm सिंघारा खाने से शरीर में 115 कैलोरी मिलती है।

2. कफ कम करने में-

सिंघाड़े में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो सर्दी,खासी,और कफ को कम करता है।अगर आप सिघारे के आटे को पानी में भिगोकर दिन में दो बार खाये तो यह कफ़ में आराम दिलाता है।यह एक घरेलू उपचार है।

3. थायराइड में मददगार-

थायराइड एक बहुत ही घातक बीमारी है। अगर इसको कम करना है तो आप सिघारे का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि सिघारे में आयोडीन, मिनिरल्स होते हैं।जो थायराइड कम करने में सहायक होता है।

- Advertisement -

4. पेट की समस्या को दूर करने में-

सिंघारा हमारे हर बीमारी में बहुत फायदेमंद होता है।अगर आप सिघारे का सेवन करे तो अपच, गैस, एसिडिटी दूर हो जाती है और पेट की समस्या के लिए सिघारे को प्राकृतिक उपचार माना जाता है।सिंघाड़े का पाउडर आंतो के लिए बहुत लाभकारी होता है तथा आंतरिक गर्मी के लिए भी यह लाभ कारी होता है और पित्त तथा कब्ज में भी फायदेमंद होता है।

5. वजन बढ़ाने में सहायक –

कुछ लोग होते हैं जिनका वजन बहुत कम होता है अगर वे अपना वजन बढ़ाना चाहते हो।

6. पीलिया रोगी के लिए फायदेमंद-

आप सभी को पता है कि सिंघारा पीलिया रोग में भी फायदे मन्द होता है।सिघारे में एन्टीऑक्सिफंगल प्रॉपर्टीज होते हैं। जिससे पीलिया के रोगी को इसके खाने से लाभ होता है।जो लोग पीलिया से ग्रसित है जो इसे ऐसे ही या जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं।क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने के लिए उत्कृष्ट टॉनिक का रूप ले लेती है। सिघारे में एंटी वायरल,जीवाणुरोधी,कैंसररोधी एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होते हैं।

7. यूरिन इंफेक्शन-

बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनको यूरिन इंफेक्शन हो जाता है तो इसको ठीक करने के लिए सिंघाड़े का उपयोग करना चाहिए।इससे ठीक हो सकते हो।

8. भूख की समस्या को दूर करना-

अगर आप सभी सिघारे का सेवन बच्चों और बड़ो में भी भूख न लगने की समस्या को दूर करता है।

9. खून बढ़ाता है-

जिन लोगों में खून की कमी होती है उनको सिघारे का सेवन करना चाहिए क्योंकि सिंघाड़े में आयरन की मात्रा अधिक होती है जो खून की कमी को दूर करती है।

10. अन्य लाभ

सिंघारा खाने से हमें और भी लाभ होते हैं जैसेकि जी मचलाना,अनिद्रा , मुँह का स्वाद ठीक करना,थकान की समस्या को दूर करना,और पेट को ठीक करना,अगर सिंघाड़े का जूस पिये तो इससे कुष्ठ रोग,एनीमिया, और गले की खराश को दूर करता है।

सिंघाड़े के त्वचा के लाभ(Singhara skin benefits)-

अगर  हम सिंघाड़े का सेवन करते हैं।तो इससे हमारी त्वचा के भी बहुत से लाभ होते हैं।

  • ठंडी के दिनों में सिंघाड़े का रोज सेवन करने से त्वचा में चमक आती है और ड्राइनेस दूर होती है।
  • सिंघारा खाने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है तथा ग्लोइंग सुंदर त्वचा मिलती है।
  • खसरा की बीमारी को भी सिंघारा ठीक करता है सिंघाड़े को जिस पानी में उबाला जाता है अगर वह पानी 8 से 9 दिनों तक रोगी को पिलाया जाए तो वह ठीक हो जाता है।
  • खुजली की समस्या को दूर करने मे- अगर जिन लोगों को खुजली की समस्या होती है तो वे लोग सिघाड़े के आटे में नींबू का रस मिलाकर लगाए इससे आराम मिलता है।
  • दर्द और सूजन को कम करने में-  अगर की को सूजन या दर्द की समस्या हो तो यह सिंघाड़े का पेस्ट बना कर लगाए तो इस समस्या से आराम मिलता है।

सिंघाड़े से बालों को लाभ( Singhara benefits hair)-

घने तथा सुंदर बालो का तो हर किसी का सपना होता है।लेकिन ऐसे बालो के लिए पोषक तत्व की आवश्यकता होती है तो अगर आप अपने बालों को घना तथा मजबूत बनाना चाहते हो तो सिघारे का सेवन कीजिए क्योंकि कि सिघाड़े में तरह तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे पोटैशियम,जिंक विटामिन और बहुत से होते हैं। जो हमारे बालों के बहुत ही लाभदायक होते हैं।

सिंघाड़ा के उपयोग(Water Chestnut Uses)-

  • आप सिंघाड़े का उपयोग सलाद तथा फल के रूप में कर सकते हो।
  • सिंघाड़े के आटे से लड्डू,आलू बड़े,मिठाई,हलवा आदि बनाया जाता है।
  • सिंघाड़े के आटे का सेवन व्रत में भी किया जाता है नवरात्रि में इसके द्वारा बनाये गए पकवान का सेवन किया जाता है।

सिंघाड़े के नुकसान ( water Chestnut side effects)-

आप लोगों ये तो पता ही कि अगर किसी चीज का जरूरत से ज्यादा उपयोग करोगे तो वह नुकसान तो करेगी ही इसी तरह सिंघारा है।तो चलिए जानते हैं।

  • अगर सिंघाड़े का ज्यादा उपयोग करोगे तो आंत में सूजन और पेट दर्द की समस्या होती है।
  • सिंघारा खाने के बाद पानी नही पीना चाहिए क्योंकि सर्दी खासी की समस्या हो जाती है।
  • जिन लोगों को कब्ज की समस्या हो तो उनको सिंघाड़े का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि इसके खाने से समस्या बढ़ जाती है।
  • सिंघारा का सेवन ज्यादा करने से पाचनतंत्र खराब हो जाता है।
- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख