Oats क्या है : इसके अनोखे फायदे जाने विस्तार से |

- Advertisement -

Table of Contents

About Oats in hindi –

दोस्तों क्या आप को पता है कि ओट्स क्या होता है।आज कल ओट्स बहुत ही प्रचलित हो गया है।अब टी सभी योग टीचर ओट्स खाने की सलाह देते हैं।और इसे खाना भी चाहिए क्योंकि यह हमारे शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करता है।इस लिए आज कल एक पौष्टिक खाने के रूप में प्रयोग होने लगा है।ओट्स को ओटमील के नाम से भी जाना जाता है और कई स्थानों पर तो इसे जई की दलिया भी कहा जाता है।ओट्स ऊर्जा प्राप्ति का बहुत ही अच्छा खाद्य पदार्थ है इससे हमें आवश्यकता भर ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।Oats से हमें एक नही बहुत से फायदे होते हैं।तो अब चलिये जानिए की आखिर ओट्स है क्या-

ओट्स क्या है (What is Oats in hindi)-

आप लोगों पता नही होगा कि ओट्स क्या है।ओट्स एक अनाज है जिसे पहले सिर्फ पशु खाते थे और सब इसके गुणों से अनजान थे।और फिर इसे भोज्य पदार्थों के रूप में बदलकर मानव के खाने योग्य बनाया गया है।ओट्स भी काफी गुणकारी अनाज है जो मानव तथा पशु दोनों के लिए लाभदायक होता है।ओट्स कई प्रकार के होते हैं।

ओट्स के प्रकार (Types of Oats in hindi )-

oats in hindi
oats in hindi

क्या आपको पता कि बाजार में कई तरह के फ्लेवर युक्ति ओट्स मिलते हैं पर ये इतना लाभदायक नही होता है जितना कि फ्लेवर मुक्त होते हैं।क्योंकि फ्लेवर मुक्त ओट्स में बहुत से गुण पाए जाते हैं जो कि हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं।और ये हमे कई बीमारियों से बचता है।और ओट्स के कुछ प्रचलित प्रकार है चलिये उनके बारे में जानते हैं।

1.स्टील कट ओट्स (Steel cut Oats)-

 यह ओट्स छोटे -छोटे में होता है। इसको  ओट ग्रोट के छोटे – छोटे में काटकर तैयार किया जाता है।जो इंस्टेंट ओट्स और रोल्ड ओट्स होते तो उनकी तुलना में इसको पकाने में अधिक समय लगता है।इसका स्वाद अपने अनुसार बना कर मीठा या नमकीन सेवन कर सकते हैं।

2.रोल्ड ओट्स(Rolled Oats)- 

यह ओट्स सबसे पुराना ओट्स है और उच्च गुणवत्ता वाला ओट्स है क्योंकि इसमें विटामिन पाये जाए है।यह एक प्रकार का आटा होता है।रोल्ड ओट्स का प्रयोग दलिया और गुझिया के रूप में किया जाता है।

>टैपिओका के फायदें क्या है ?

3.गोट्स ओट्स(Groats Oats )-

यह जो ओट्स होता है इसमें कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है।इसका उपयोग लोग खिचड़ी और दलिया के रूप में करते हैं।गोट्स ओट्स को पाकाने से पहले इसका बाहरी छिलका हटा दिया जाता है।

4.इंस्टेट ओट्स (Instant Oats)-

यह एक बहुत ही नरम ओट्स होता है।इस ओट्स का रंग क्रीम रंग की तरह होता है।और ओट्स से यह ओट्स जल्दी पक जाता है।इसलिए इस ओट्स को इंस्टेट ओट्स कहा जाता है।इसका उपयोग लोग सुबह के समय सूप के रूप में करते हैं।

ओट्स में पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्व-

oats in hindi
oats in hindi

Oats भी एक बहुत गुणकारी खाद्य पदार्थ है।इसमें भी बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं।जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं

- Advertisement -

ओट्स मैग्नीशियम,कैल्शियम,जिंक,फाइबर,कार्बोहाइड्रेट,आयरन,सोडियम,प्रोटीन,राइबोफ्लेविन,थायमिन,नियासिन,फोलेट,विटामिन बी 6,विटामिन बी 12, फास्फोरस,फैटी एसिड टोटल सैच्युरेटेड,आदि तथा ओट्स में एंटीफंगल,एंटी ऑक्सीडेंट,एंटी बैक्टीरियल आदि गुण पाए जाते हैं।जो शरीर  में होने वाली सभी प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होता है।

Oats से होने वाले फायदे-

Oats एक बहुत ही फायदेमंद होता है इस लिए अब इसका उपयोग सभी लोग करने लगे हैं।क्योंकि यह एक अनाज है जिसमे सभी प्रकार के विटामिन,खनिज,मिनरल्स पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं।जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।तो आइए जाने इसके फायदे।

1.कोलेस्ट्रॉल को रोकने में ओट्स के फायदे-

कोलेस्ट्रॉल भी एक बहुत बड़ी समस्या है इसकी वजह से ह्रदय से सम्बंधित कई बीमारियां हो सकती है।और यह ज्यादा तली चीजे खाने से होता है।तो  इसको रोकना बहुत ही जरूरी है।अगर आप सही में कोलेस्ट्रोल को कम करना चाहते हो तो रोज सुबह नाश्ते में ओट्स का प्रयोग कीजिये। क्योंकि ओट्स में घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

2.पाचन तंत्र में के लिए फायदेमंद –

क्या आप लोगों को पता कि ओट्स को पहले हम सिर्फ पशु को खिलाते थे वह आज हमारे कई रोगों में काम आता है।ओट्स हमारे पाचन तंत्र में भी सहायक होता है।ये सभी को पता है कि जब पाचन तंत्र खराब होता है तो हम चाहे जितना भी पौष्टिक आहार खा ले वो फायदा नही करता है।इसलिए हमें ओट्स का सेवन करना चाहिए क्योंकि ओट्स में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल,जैसे फाइबर पाये जाते हैं जो पाचन को स्वस्थ रखते हैं।

3.हड्डियों को मजबूत बनाने में ओट्स के फायदे-

ये तो सभी को पता है कि जब इन्शान की हड्डियां कमजोर होती है तो एक प्रकार से बीमार ही रहता है।और हड्डियों को मजबूत बनाने में दूध और विटामिन डी इसका मुख्य अवयव हैं।और यही ज्यादातर लोगों में कम होता है।और इसी कारण बच्चे से बच्चों से लेकर बूड़ो तक सभी की हड्डियां कमजोर होती है।तो इन हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ओट्स का प्रयोग करना चाहिए।क्योंकि ओट्स में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, आयरन,सिलिकॉन,और विटामिन डी पाया जाता है।जो ये सभी तत्व हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इस लिए सभी लोग ओट्स का प्रयोग कीजिये।

>एप्रीकॉट के क्या फायदें हैं ?

4.ओट्स के फायदे नींद न आने पर-

अब तो नींद आना एक आन समस्या बन गईं ।नींद न आने बाते पहले अपने बुजुर्गों से सुनने को मिलती थी लेकिन अब तो यह समस्या ज्यादातर लोगों में पाई जाती है।और नींद न आने के कई कारण होते हैं।जैसे नकारात्मक सोच, दिनचर्या,तनाव आदि।और अगर नींद नही आती है तो यादाशय भी कमजोर होने का खतरा बना रहता है। इस लिए हमे आठ धंटे की भरपूर नींद लेनी चाहिए। और इसके उपयोग आपको ओट्स का ओट्स का करना चाहिए क्योंकि ओट्स में सेरोटिन नामके तत्व पाया जाता है जो हमे इस समस्या से छुटकारा दिलाता है।

5. ऊर्जा प्राप्ति में ओट्स के फायदे-

ये तो सभी को पता है कि शरीर मे ऊर्जा की भर ही आवश्यकता होती है ।क्योंकि अगर ऊर्जा हमारे शरीर मे नही होगी तो व्यक्ति कमजोर होने लगता है।और वह कोई भी काम सही तरीके से नही कर पाता हैं।तो अगर आपको शरीर मे नियंत्रित ऊर्जा की मात्रा को बनाये रखना है तो Oats का सेवन कीजिए।क्योंकि ओट्स खाने से भरपूर ऊर्जा प्राप्त होती है क्योंकि Oats ऊर्जा का मुख्य घटक है। इसलिए प्रतिदिन ओट्स का सेवन सुबह के समय करे जिससे आपको इससे अच्छी ऊर्जा प्राप्त होगी। जिससे हम हमे कमजोरी महसूस होगी।

6.मुहासों के लिए ओट्स के फायदे-

ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। जिससे वे बहुत परेशान रहते है।इसका कारण है हार्मोन्स का बदलाव जब हार्मोन्स बदलते हैं तो चेहरों पर कील मुहांसे निकल आते हैं।तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको ओट्स का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि ओट्स में एंटी ऑक्सिडेंड और एंटी इंफ्लामेरटी के तत्व पाए जाते हैं।जो मुहांसों को उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया होते हैं वह उन्हें खत्म कर देता है।जिससे मुहांसो से बचा जा सकता है।

7.रोग प्रतिरोग को बढ़ाने में ओट्स के फायदे-

ये तो सभी को पता है कि अगर मानव में रोग प्रतिरोग की क्षमता कम होती है तो वह किसी भी बीमारी से जल्दी ग्रसित हो जाता है।औए अगर आप सभी को बीमारी से बचना है तो ओट्स का सेवन करना चाहिए।क्योंकि ओट्स एक ऐसा अनाज हैं जिसमें विटामिन ए,विटामिन बी2, विटामिन सी ,विटामिन ई,और विटामिन डी पाई जाती है जो प्रति रोग क्षमता को बढ़ाती है और शरीर को स्वस्थ बनाये रखता है।

8.शिशुओं के लिए फायदेमंद ओट्स-

Oats  एक ऐसा अनाज है जो सभी के लिए फायदेमंद होता है शिशुओं के लिए भी होता है।हर शिशुओं को पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है जो शिशु के विकास में फायदेमंद हो।तो आप छह माह के बाद डॉक्टर से सलाह ले कर शिशु को ओट्स का सेवन करा सकते हो।क्योंकि ओट्स में वे सभी पौष्टिक तत्व होते हैं जो शिशुओं के विकास में बेहद फायदेमंद होता है।

9.बालों के लिए ओट्स के फायदे-

आज कल बालों की एक ऐसी समस्या हो गई है जिससे सभी लोग परेशान रहते हैं।और इसकी वजह है खान पान जो व्यक्ति नही रख पाता है।यही कारण है कि चाहे पुरूष हो या महिला सभी के बाल झड़ते हैं और बालों में रूसी हो जाती है। और असमय बाल सफेद होने लगते हैं।इसके अलावा बालों में और भी कमी होती है।जैसे बालों में केमिकल युक्त चीजो का इस्तेमाल करना ,लम्बे समय तक किसी भी बीमारी से ग्रसित रहना और हार्मोन का असन्तुलन से भी बहुत प्रभाव पड़ता है।इसलिए व्यक्ति को ओट्स का सेवन करना चाहिए क्योंकि Oats में आयरन ,पोटैशियम,मैग्नीशियम,जिंक,प्रोटीन आदि तत्व जो बालों के बहुत फायदेमंद होते हैं।और अगर आप अपने बालों को चमकदार बनाने चाहते हो तीन चम्मच ओट्स,एक कफ दूध,एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल का तेल ले कर अपने बालो में लगाये।

- Advertisement -

10.कब्ज में ओट्स के फायदे-

अब कब्ज एक ऐसी समस्या होगी है जो बच्चों से लेकर सभी व्यक्तियों को हो जाती है।और यह होने से बहुत ही तकलीफ होती है।क्योंकि अगर कब्ज हो जाती है तो हम कई बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। और इन बीमारियों से बचने के लिए ओट्स का सेवन करना चाहिए।क्योंकि ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है।जो गुणों में घुलनशील होता है।जो हमारे भोजन को पकाता है।जो भोजन में अवशोषित तत्व होते हैं उन्हें शरीर तक पहुचता है जिससे हमें कब्ज से राहत मिलती है।

11. वजन कम करने में ओट्स के फायदे-

ऐसे बहुत से व्यक्ति होते हैं जो अपने वजन से परेशान रहते हैं।क्योंकि वजन के बढ़ने से मोटापा बढ़ता है।और मोटापे को कम करने के लिए लोग योगा ,व्यायाम,और जिम करते हैं।अगर आपको सही वजन रखना है तो Oats  का प्रयोग कीजिये।क्योंकि ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है।अगर हम इसका सेवन करते हैं तो इससे हमारा पेट भरा रहता है जिससे भूख कम लगती है और कम खाते हैं तो न ही मोटापा बढ़ता है और न ही वजन बढ़ता है। जानते हो ओट्स में बीटा ग्लूकॉन भी पाया जाता है जो हम भोजन खाते हैं उसे आसानी से पचाता है।वजन कम करने लिए ओट्स सबसे बेहतर तरीका है।

12. मधुमेह  रोग में ओट्स के फायदे-

Oats होने वाले मधुमेह रोग के लिए भी फायदेमंद होता है।और यह असंतुलित खाद्य पदार्थ खाने से होता है क्योंकि ऐसा खाने से शरीर मे ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है।जिससे मधुमेह रोग होने का खतरा ज्यादा बना रहता है।इसलिए हमें ओट्स का सेवन करना चाहिए क्योंकि ओट्स में हमारे इन्सुलिन की मात्रा को सक्रिय बनाये रखता है।जिसे रक्त में शुगर की मात्रा बनाये रखने में सहायता मिलती है।ओट्स एक ऐसा अनाज है जिसमे फाइबर और बीटा ग्लूकॉन तत्व पाए जाते हैं जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करता है।यह तत्व धुलनेशील होते हैं जो मधुमेह रोग को होने से रोकते हैं।

13. चिकन पॉक्स में ओट्स के फायदे-

ओट्स का प्रयोग चिकन पॉक्स जैसी समस्या के लिए किया जाता है।जानते यह कौन सा रोग है जब यह रोग हो जाता है तो पूरे शरीर में दाने निकल आते हैं जिससे शरीर मे खुजनी और हल्की सूजन भी होने लगती है।तो अगर इस समस्या से बचना है तो ओट्स का प्रयोग फेस पैक की तरह कर सकते हो।ओट्स में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होने के कारण आप ओट्स के पाउडर को नहाने से पहले पानी मे मिलाकर इसका उपयोग कर सकते जिससे आपके शरीर के दाने खुजली और सूजन को कम करता है।

14. ब्लड प्रेशर को कम करने में ओट्स के फायदे-

ब्लड प्रेशर भी एक बहुत ही गम्भीर समस्या है।किसी भी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 140/159/90-99 तक होता है।और जबकि य पुरुषों का ब्लड प्रेशर 120-80 तक होता है।जब हाई ब्लड प्रेशर होता है तोहाइपरटेंशन की समस्या बढ़ती जा रही है। और कभी कभी तो इस समस्या के कारण व्यक्ति को हार्ड अटैक हो जाता है जिससे व्यक्ति की मृत भी हो जाती है।यह समस्या जब नींद नही आती या टेंशन रहता है।या कुछ गलत खान पान के कारण होता है। जो ओट्स है वो एक पौष्टिक आहार है जिसमे विटामिन सी ,पोटैशियम,धुलनशील फाइबर, ये एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं।जो ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।

15. कैंसर रोग में ओट्स के फायदे-

दोस्तों ये तो सभी लोग जानते हैं कि कैंसर एक बहुत बड़ी बीमारी है यह बीमारी होने पर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। लेकिन अगर ओट्स का प्रयोग करे तो वह कई तरह के कैंसर को रोकने में सहायता करता है।और इसके अलावा ओट्स में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाने के कारण यह कैंसर की उत्तपन्न करने वाली कोशिकाएं को नष्ट करता है।और हमे कैंसर से बचाते हैं।

16. रूसी के लिए ओट्स के फायदे-

अक्सर बालों में रूसी की समस्या हो जाती है।तो अगर बालों से रूसी को छुटकारा दिलाने के लिए ओट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ओट्स में विटामिन बी 6 पाया जाता है जो रुसी से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है।

ओट्स के अन्य फायदे(Some  other benefits of Oats in hindi)-

oats in hindi
oats in hindi

ओट्स के ओर भी कई फायदे हैं:

- Advertisement -
  • ओट्स का सेवन करने से अमाशय रोग में आराम मिलता है।
  • ओट्स खाने से यादाशय भी तेज होती है क्योंकि इसमें सभी प्रकार की विटामिन और प्रोटीन पाई जाती है।
  • अपनी त्वचा को नम और मुलायम बनाने के लिए भी ओट्स का प्रयोग किया जाता है।
  • अगर आप अपने शरीर के रंग को निखारना चाहते हो तो ओट्स के पाउडर को दूध के साथ मिलाकर कर उसका स्क्रब किया जाता है।क्योंकि इसमें विटामिन पाया जाता है और विटामिन रंग को निखारने में सहायता करता है।

बच्चों के लिए ओट्स के फायदे-

oats in hindi
oats in hindi

ओट्स बहुत ही गुणकारी खाद्य पदार्थ है।यह ओट्स बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है:

  • बच्चों को ओट्स का सेवन करवाने से बच्चों का दिमाग बढ़ता है।
  • अगर हम बच्चों को सही मात्रा में ओट्स का सेवन करवाये तो यह बच्चों की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखता है।
  • ओट्स जो होता है वह संक्रमण को रोकता है इसलिए बच्चों को इसका सेवन जरूर करवाना चाहिए।
  • छोटे बच्चों की हड्डियां बहुत कमजोर होती है ये तो सभी को पता है।इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए ओट्स का सेवन करवाना चाहिए।
  • ओट्स को बच्चों को नाश्ते के समय खिलाना चाहिए क्योंकि इससे बच्चों को प्रोटीन प्रचुर मात्रा मिलती है जिससे भूख की अनुमति नही होती है।

ओट्स से होने वाले  नुकसान (Side effects of Oats in hindi)-

ये तो सभी को पता है कि जिसके बहुत अधिक फायदे होते हैं उसके कुछ न तो कुछ नुकसान होते ही है।ऐसे भी ओट्स के बहुत से फायदे हैं लेकिन इसके नुकसान बहुत ही कम है ।तो चलिए जानते हैं ओट्स के नुकसान-

  • अगर आप ओट्स को अच्छी तरह से पका नही पाएंगे  और उसका सेवन वैसे ही कर लेंगे  तो यह खाने से हमारे पेट खराब हो जाता है और उल्टी की भी समस्या होने लगती है।
  • ये तो सभी जानते हैं कि किसी भी चीज को अधिक सेवन करने से नुकसान होता है इस तरह अगर ओट्स का ज्यादा मात्रा में सेवन करोगे तो इससे पाचन तंत्र खराब तो होता ही है और साथ मे आंत पर भी प्रभाव पड़ता है।

ओट्स का प्रयोग कब और कैसे करे(How to use Oats in hindi)-

ओट्स में बहते से पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन इसका फायदा तभी होगा जब आप इसका उपयोग सही तरीके से करेंगे ।तो चलिये जानते हैं कि ओट्स का सेवन कैसे करे-

  • ओट्स का सेवन सुबह नाश्ते में हरी सब्जी के साथ पका कर करते हैं।
  • ओट्स को दोपहर में खिचड़ी की तरह दाल चावल मिलाकर कर सकते हो।
  • ओट्स को दूध के साथ मिला कर इसे मीठा बनाकर रात या सुबह नाश्ते में  इसका सेवन कर सकते हो।
  • बहुत से लोग ओट्स का सूप बनाकर फिर उसका सेवन करते हैं।
  • जई के दानों को करके फिर इसको लोग सलाद के रूप में प्रयोग करते हैं।

ओट्स का उत्पादन कहा होता है (Where did Oats found)-

दोस्तो क्या आप लोगों को पता है कि ओट्स का उत्पादन सबसे पहले कहा हुआ था।नही पता न हम बताते हैं। ओट्स का सबसे पहले उत्पादन स्कॉटलैंड में हुआ था। और फिर जब लोगों ने इसके फायदों के बारे में जाना तो विश्व के कुछ देशों में इसका उत्पादन अधिक होने लगा जैसे कनाडा, चीन रूस, अस्ट्रिलिया, यूएसए,फ्रांस,पोलेंड और भारत मे ।और भारत मे हरियाणा,उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल,पंजाब और उड़ीसा में इसकी अधिक पैदावार होती है।

एक नजर इधर भी –

दोस्तों आज के लेख में हमने आपको ओएट्स से जुड़े सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई अन्य जानकारी चाहिये ओएट्स से जुड़ी तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं । हमारे इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

- Advertisement -
Pankaj Yadav
Pankaj Yadavhttp://hinditarget.com
नमस्कार दोस्तों  ! मै Pankaj Yadav , HindiTarget.com का Owner | मै एक Web Developer हूँ | मै इस ब्लॉग के माध्यम से नयी नयी जानकारियां लाता रहता हूँ। कृपया आप हमे SUPPORT करे ताकि हम आपसे इसी तरह जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख