Psyllium Husk ईसबगोल क्या है जानिए इसके फायदे तथा नुकसान

- Advertisement -

Psyllium Husk ईसबगोल क्या है जानिए इसके फायदे तथा नुकसान-

About Psyllium Husk in hindi – दोस्तों ये आप सभी को तो पता ही है कि आजकल स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक समस्याएं बढ़ती जा रही है।यह बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को प्रभावित करती है।जिससे कि हमें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्याओं का मुख्य कारण है एलोपैथिक दवाइयां जो हमें इनसे बहुत ही नुकसान होता है और जड़ी बूटी को तो सभी लोग भूलते ही जा रहे हैं।ये जड़ी बूटियां कई प्रकार से हमारे लिए फायदेमंद होती हैं।ऐसी ही हम आपको एक ऐसी जड़ी बूटी के बारे में बताएंगे जिसका नाम( Psyllium Husk) ईसबगोल है। यह हमारे ये बहुत ही फायदेमंद है जिसका उपयोग करने से हमें बहुत लाभ होता है तो चलिए जानते हैं हम इसके फायदे तथा नुकसान के बारे।

ईसबगोल क्या है What is Psyllium Husk in hindi)-

आप सभी को बता दे कि ईसबगोल मुख्य रूप से उत्तरी अफ्रीका,एशिया,भूमध्यसागरीय में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम प्लान्टेगो  आवेटा (Plantago ovata) है। इसमे कोई गंघ व खुशबू नही होती है।इसका सफेद रंग होता है।यह दिखने में भूसी की तरह होता है।इसलिए इसको आसानी से पहचाना जा सकता है।

ईसबगोल की तासीर-

शायद आप सभी को इसकी तासीर के बारे में नही पता होगा कि यह कैसी होती है।तो हम बताते हैं कि ईसबगोल की तासीर ठंडी होती है।

ईसबगोल में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व Nutrients of Psyllium Husk in hindi

दोस्तों आप सभी को बता दे कि ईसबगोल में ऐसे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अवश्य होते हैं।ईसबगोल में कार्बोहाइड्रेट,आयरन,कैल्शियम,प्रोटीन,सोडियम,पोटैशियम,फैटी एसिड ,और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं।

ईसबगोल के स्वस्थवर्धक फायदे Benefits of Psyllium Husk in hindi –

ईसबगोल हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है।इसलिए प्राचीन से इसका उपयोग दवाइयों के रूप में किया जाता है।आप सभी को बता दे कि इसके एक नही बल्कि बहुत से लाभ हैं। तो अब इसके स्वस्थवर्धक फायदे को बारे जानते हैं।

1. कब्ज में फायदेमंद –

आप सभी को बता दे कि यह भी एक गम्भीर समस्या है।अगर इसका सही से इलाज नही किया जाए तो यह रोग कई रोगों को जन्म दे देता है।इसलिए इसका समय रहते ही इलाज कर लेना चाहिए।अगर आप सभी भी इस समस्या से परेशान हैं तो ईसबगोल का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें फायबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है।

2 . दांतो के रोग में फायदेमंद –

ये तो सभी को पता है कि हर व्यक्ति के लिए दांत बहुत आवश्यक होते हैं। दांत के रोग अचानक से नही होते हैं जब दांतो की देख भाल सही से नही की जाती है तभी दांतो की समस्या होती है। शरीर में कैल्शियम तथा विटामिन सी की कमी होने से दांतों की हड्डियां कमजोर होने लगती है।जिसकी वजह से दांत टूटने लगते हैं। इसलिए दांतों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है।

अगर दांतो को स्वस्थ रखना हो तो इसबगोल का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट ,कैल्शियम,विटामिन सी पाया जाता है।जो दांतो के लिए लाभकारी होता है।

3 . मोटापे को कम करने में फायदेमंद-

अब तो ज्यादातर लोग मोटापे की वजह से परेशान हैं। ये कोई बहुत बड़ी समस्या नही है। लेकिन स्वस्थ के ठीक नही होता है। इससे व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे कि वे परेशान होते हैं।

- Advertisement -

तो आप सभी को बता दे अगर आप भी मोटापे की वजह से परेशान हैं तो ईसबगोल का प्रयोग कीजिए क्योंकि इसमें फायबर पाया जाता है जो इसके लिए फायदेमंद होता है अगर ईसबगोल का सेवन गर्म पानी या दूध के साथ किया जाए तो यह मोटापे को कम करता है।

4. सर्दी – खांसी में फायदेमंद-

हर मौसम परिवर्तन में सर्दी -खांसी हो जाती है। इसका मुख्य कारण वायरल,बैक्टीरियल,एलर्जी से भी होता है।वैसे तो यह ज्यादा दिक्कत की बात नही है पर बच्चों या बूढ़ो में यह समस्या हो जाती है। आपको बता दे कि अगर आप भी इस समस्या से निजात पाने चाहते हैं। तो ईसबगोल का उपयोग कीजिए ।क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल तथा एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। तुलसी,सोंठ,पान ईसबगोल का काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी-खाँसी ठीक होती है।

5 . एसीडिटी में फायदेमंद-

एसिडिटी की भी एक बहुत ही परेशानी की समस्या है क्योंकि यह इसका सही से उपचार न होने पर यह अल्सर का रूप धारण कर लेते हैं। जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।एसीडिटी यह पेट तथा सीने में होने वाली जलन है।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और घरेलू तरीके से इलाज करना चाहते हो तो ईसबगोल का इस्तेमाल कीजिए क्योंकि इनमें विटामिन मिनरल्स पाए जाते हैं जो एसिडिटी में फायदेमंद होती है। मिश्री ,सौफ,मुन्नका के साथ इसबगोल का सेवन करने से बहुत फायदा होता है।

6 . मूत्र विकारों को ठीक करने में फायदेमंद-

मूत्र विकार होने पर बहुत समस्या होती है। यह विकार पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक होते हैं। ये विकार कई प्रकार के होते हैं।जिससे कि अनेक परेशानी होती है। जैसे मूत्र में जलन , मूत्र अधिक आने लगता है ,मूत्र में दुर्गंध आना, या फिर मूत्र रुक -रुक आना। तो आप सभी भी इस समस्या से परेशान हैं तो ईसबगोल का सेवन कीजिए क्योंकि ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसके लिए लाभकारी होते हैं।अगर मिश्री के साथ इसका सेवन करे तो यह मूत्र विकार में फायदेमंद होता है।

7. बावासीर में फायदेमंद –

दोस्तों आप सभी को बता दे कि बावासीर भी एक बड़ी समस्या है जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती है। आप सभी को बता दे कि बवासीर दो प्रकार की होती है बादी तथा सूखी बावासीर।ये दोनों ही बवासीर रोगी के लिए बहुत ही कष्टदायक होती हैं।तो अगर आप सभी को बवासीर से बचाव करना है तो ईसबगोल का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें फायबर पाया जाता है जो इसके फायदेमंद होता है।

ईसबगोल के अन्य फायदे Some other of psyllium Husk in hindi –

ईसबगोल हमारे लिए हर प्रकार से फायदेमंद है इसलिए अब इसके अन्य फ़ायदों के बारे में जानते हैं।

  • ईसबगोल में जिलेटिन पाए जाने के कारण यह मधुमेह में फायदेमंद होता है।
  • ईसबगोल का उपयोग अल्सर में भी किया जाता है।
  • पाचन तंत्र में भी ईसबगोल फायदेमंद होता हैं क्योंकि इसमें विटामिन सी,तथा फायबर पाया जाता है।
  • ईसबगोल कोलेस्ट्रॉल में भी उपयोगी होता है।
  • ईसबगोल में फायबर,पोटैशियम,मैग्नीशियम पाए जाने के कारण यह ह्रदय रोग के लिए फायदेमंद होता है।

ईसबगोल का उपयोग Uses of psyllium Husk in hindi

 आप लोग सोच रहे होंगे कि यह तो एक भूसी की तरह है तो यह इतना फायदेमंद कैसे है।तो चलिए जानते हैं ईसबगोल के उपयोगों के बारे में। की यह जड़ी बूटी हमारे किन-किन उपयोग में आती है।

  1. काढ़े के रूप ईसबगोल का उपयोग किया जाता है।
  2. मीठे दही के साथ इसबगोल का उपयोग करने से फायदा होता है।
  3. त्रिफला के साथ ईसबगोल का उपयोग किया जाता है।
  4. इसका उपयोग कुकीज या बिस्किट के रूप में किया जाता है।
  5. गर्म दूध के साथ इसबगोल का उपयोग किया जाता है।

ईसबगोल के नुकसान Side effects of psyllium Husk in hindi-

दोस्तों ये तो सभी को पता है कि अगर भी दवाई हो या फिर जड़ी बूटी अगर आप उसका इस्तेमाल सही तरीके से नही करेंगे तो उसका गलत असर पड़ सकता है। जो हमारे लिए नुकसानदायक होता है।तो चलिए जानते ईसबगोल से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में-

  • अगर ईसबगोल का प्रयोग ज्यादा करे तो इसमें सांस लेने में कठिनाई होती है।
  • ईसबगोल का प्रयोग गलत तरीके से करने से त्वचा सम्बधी विकार हो जाते हैं।
  • ईसबगोल का अधिक सेवन करने से दस्त की समस्या हो जाती है।
  • जो गर्भवती महिलाएं है उनके लिए उनको ईसबगोल का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि उस उनको नुकसान पहुंचा सकता है।

दोस्तों ये थी ईसबगोल (psyllium Husk in hindi) की जानकारी।अब आप सभी को इसबगोल के फायदों तथा नुकसान के बारे में पता हो गया होगा ।आप सभी लोग इस लेख को एक बार जरूर पढ़ें तथा अपने दोस्तों में जरूर शेयर करे।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख