Goji Berries  क्या जानिए इसके फायदों के बारे में –

- Advertisement -

Goji Berries  क्या जानिए इसके फायदों के बारे में –

दोस्तों चलिए जानते Goji Berries के बारे  तथा इसके फायदों और नुकसान के बारे में-

दोस्तों आप सभी को पता ही है कि इस दुनिया में हमें अनेक प्रकार के फल प्राप्त करते हैं जिनसे हमें अलग -अलग प्रकार के फायदे होते हैं।जो फल अपने देश में नही मिलते हैं तो उनको विदेश से मंगवाया जाता है।इसलिए आज आपको हम एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे। इनका नाम Goji Berries है। यह एक विदेशी फल है।जोकि हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद क्योंकि यह हमारे अनेक रोग के लिए लाभकारी होता है।

गोजी बेरी क्या है What is Goji Berries in hindi-

दोस्तों क्या आप सभी को पता है कि गोजी बेरी क्या होता है।शायद आपको नही पता है। ये औषधिय गुणों से भरपूर चीनी फल है। अधिकतर इसका उपयोग चीन में होता है चीन इसका उपयोग 2000 वर्षों से औषधि के रूप में कर रही है।यह फल नारंगी तथा लाल होता है।इसको गोजी बेरी कहा जाता है।इसका स्वाद मीठा और खट्टा होता है।यह दिखने में बेरी की तरह होती है।तो दोस्तों चलिए जानते हैं Goji Berries के फायदों तथा नुकसान के बारे में।

गोजी बेरी में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व

दोस्तों क्या आप सभी को पता है कि गोजी हमारे लिए कितने फायदेमंद है।गोजी में ऐसे बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।

गोजी में विटामिन ए,विटामिन सी,फायबर,कैल्शियम,प्रोटीन,आयरन,कॉपर,जिंक,कार्बोहाइड्रेट,सोडियम,थायमिन,पोटेशियम,शुगर, एसिड,और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण है।

गोजी बेरी फायदे Benefits of Goji Berries in hindi-

दोस्तों आप लोग शायद ही गोजी बेरी के फायदों के बारे में जानते होंगे जो हमारे लिए बहुत लाभदायक है।दोस्तों आप जानते हो कि यह हमारी बहुत सी बीमारियों की रोकथाम करता है।गोजी बेरी खाने में भी स्वादिष्ट होता है।तो चलिए जानते हैं गोजी बेरी से होने वाले फ़ायदे।

1. आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद-

आंखे हमारे लिए कितनी जरूरी है ये तो सभी जानते हैं क्योंकि आंखों से हम सभी लोग देखते हैं। इनका ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन बहुत कारणों की वजह से हमारे आंखों की रोशनी कम होने लगती है।आंखों की देख भाल करना बहुत ही जरूरी होता है।यह समस्या पोषक तत्वों की कमी के कारण भी होती है। इसलिए गोजी बेरी का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए बेहद लाभ लाभदायक होता हैइसमें पाया जाने वाला केरोटीन आंखों की कार्निया और झिल्लियों में होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

2. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद-

मस्तिष्क हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है।क्योंकि यह हमारे सोचने तथा समझने की शक्ति है। आप सभी को बता दे कुछ कारणों की वजह से यह यह कमजोर हो है।जिससे बहुत सी बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। इससे कुछ व्यक्तियों की जान भी चली जाती है।इस कारण सभी को अपने मस्तिष्क का ध्यान रखना चाहिए।अगर आप सभी मस्तिष्क को सही रखना चाहते हैं तो गोजी बेरी का इस्तेमाल कीजिये क्योंकि इसमें एमिनो एसिड होता है जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है।

3. विटामिन सी की कमी में फायदेमंद-

दोस्तों ये तो सभी जानते हैं कि विटामिन सी एस्कार्बिक अम्ल होता है जो सभी व्यक्ति के लिए जरूरी होता है।ये तो सभी को पता है कि विटामिन सी की कमी से iskrbi रोग होता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है और आप को बता दे कि इसमे रोग प्रतिरोधक झमता होती है।जो कि शरीर में होनी वाली छोटी -छोटी बीमारियों को ठीक कर सकता है। तो अगर आप सभी को अपने शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो गोजी बेरी का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें निम्बू से भी अधिक विटामिन सी पाई जाती है जो हमारे लिए बहुत लाभकारी होती है।आप सभी को बता दे कि जिन लोगों में विटामिन सी की कमी हो और उनको सन्तरा,निम्बू,से एलर्जी हो तो वो Goji berry का इस्तेमाल कर सकते हैं ये विटामिन सी की कमी को पूरा करता है तथा हमें स्वस्थ रखता है।

- Advertisement -

4 . बालों की समस्या में फायदेमंद –

ये तो सभी लोग जानते हैं कि बालों की समस्या सभी को होती है।इससे अधिकतर लोग परेशान हैं। आजकल तो बालों की अनेकों समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।जैसेकि -बालों का सफेद होना,झड़ना,टूटना,बाल पतले होना,रूसी होना ये सभी समस्याओं का सामना सभी को आजकल करना पड़ रहा है।आपको बता दे कि लोगों के बाल पतले तो हो ही रहे हैं पर कुछ व्यक्ति गंजेपन का भी शिकार हो रहें हैं जो कि यहएक बहुत बड़ी समस्या है क्योंकि बाल तो सभी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं चाहे हो महिला हो या पुरुष क्योंकि ये उनकी सुंदरता को बढ़ाता है। बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए गोजी बेरी का उपयोग कीजिए।गोजी बेरी बालों के लिए बहुत लाभकारी होती है क्योंकि इसमें प्रोटीन,कैल्शियम,एंटी ऑक्सीडेंट तत्व तथा एमिनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

5 . कब्ज  में फायदेमंद-

कब्ज की समस्या भी एक बहुत बड़ी समस्या है।क्योंकि इसके कारण शरीर में बहुत से रोग उत्पन्न हो जाते हैं।एक अच्छा व्यक्ति भी इसके कारण वह बहुत सी बीमारियों का शिकार हो जाता है।अगरआप सभी इस रोग से अपने शरीर को बचाना चाहते हो तो Goji berry  का उपयोग कीजिये। गोजी बेरी में फायबर तथा एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो कब्ज में लाभकारी होते हैं।

6 .जोड़ो के दर्द में फायदेमंद-

आप सभी लोगों को ये तो पता ही होगा कि आजकल ज्यादातर लोग जोड़ों के दर्द से ग्रसित हैं।अब तो हर किसी मे यह समस्या पाई जाती है।यह एक गम्भीर समस्या है।अगर इसके लिए आप गोजी बेरी काका उपयोग कीजिये ।क्योंकि इसमें कई प्रकार के अम्ल,मिनरल्स ,यौगिक पाए जाते हैं।जो जोड़ो के दर्द में लाभकारी होते हैं।

7. ऊर्जा का मुख्य स्रोत है –

जिस प्रकार से शरीर को निरोगी बनाने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है उसी प्रकार हमारे शरीर के लिए ऊर्जा भी बहुत ही आवश्यक है।आप को पता है कि ऊर्जा की कमी के कारण शारिरिक व मानसिक कमजोरी ,थकान,तनाव,एलर्जी ,रोग प्रतिरोधक झमता हो जाती है।इसलिए ऊर्जा की कमी को पूरा करना हो तो गोजी बेरी का सेवन कीजिए।यह हमारे शरीर की ऊर्जा की कमी को दूर करता है।

गोजी बेरी के अन्य फायदे Some other of Benefits Goji berry in hindi-

दोस्तों सभी लोग जानते हो कि गोजी बेरी हमारे लिए कितने फायदेमंद है यह किस प्रकार से हमारे काम आता है।

  • गोजी बेरी पाचन तंत्र को ठीक करने में फायदेमंद होती है।
  • इसमें एमिनो एसिड पाया जाने की वजह से यह हमारे शरीर की मानसिक तनाव को दूर करता है।
  • गोजी बेरी में कई तरह के खनिज तथा विटामिन्स पाए जाने के कारण यह लिवर को स्वस्थ रखता है।
  • गोजी बेरी में विटामिन सी पाए जाने की वजह से यह रोग प्रतिरोधक झमता को बढ़ाता है।
  • इसमें पोटेशियम,मैग्नीशियम,एमिनो एसिड पाया जाता है जो चर्बी के वजन को कम करता है।

गोजी बेरी का उपयोग Use of Goji berry in hindi-

दोस्तों आप सभी को बता दे कि गोजी बेरी एक ऐसा फल है जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है कि यह हमारे लिए किस प्रकार से उपयोगी है तो चलिए जानते हैं इसके उपयोग के बारे मे-

  1. जो सुखी गोजी होती है उनका उपयोग दवा के रूप में किया जाता है।
  2. चाय के रूप में भी आप गोजी बेरी का उपयोग कर सकते हैं।
  3. सूप के रूप में इसका उपयोग किया जाता है।
  4. फ्रूट ड्रिंग आदि के रूप में भी गोजी का उपयोग किया जाता है।

गोजी बेरी से होने वाले नुकसान Side effects of Goji berry in hindi-

ये तो अभी अब पता ही हो गया है कि गोजी बेरी से हमें कितने फायदे होते हैं और यह किस प्रकार हमारे लिए लाभकारी है। लेकिन  आप सभी को ये नही पता होगा कि इससे हमें कुछ नुकसान भी होते हैं।तो चलिए जानते हैं इसके नुकसानों के बारे में-

  • अगर गोजी बेरी का आप अधिक सेवन करेंगे तो इससे दस्त,उल्टी तथा गैस की समस्या हो जाती है।
  • इसके अधिक सेवन से पेट में दर्द भी होता है।
  • इसका अधिक सेवन नही करना चाहिए क्योंकि इसमें कई प्रकार के अम्ल पाए जाते हैं जो दिल की धड़कन बढ़ा देते हैं।
  • कच्ची गोजी बेरी का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि यह शरीर के लिए नुकसानदायक होती है।

दोस्तों तो ये थी गोजी बेरी (Goji berry in hindi )की जानकारी। जो हमारे लिए बहुत जरूरी है दोस्तों अगर आप सभी को ये जानकारी पसन्द आई हो तो अपने दोस्तों में शेयर कीजिये।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख