ज्वार के स्वास्थ्यवर्धक फायदे Health Benefits Jowar in hindi

- Advertisement -

ज्वार के स्वास्थ्यवर्धक फायदे Health Benefits Jowar in hindi-

About Jowar in hindi- दोस्तो आज हम आप सभी एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको हर कोई जानता है और उसका उपयोग हर कोई करता है।जी हां दोस्तों यह एक अनाज है जिसका नाम ज्वर है। ये तो सभी को पता है कि ज्वर एक ऐसा अनाज है जिसका उपयोग मानव और पशु सभी करते हैं।आप को बता दे कि ज्वर की 30 प्रजातियां हैं।जिसमे से मानव केवल बायकलर का सेवन करता है।ज्वर का उपयोग पशु चारे में किया जाता है इसीलिए इसे घास ज्वर(पोऐसी ) कहा जाता है।इनका उपयोग खाद पदार्थ के अलावा शराब और ईंधन में भी किया जाता है।

यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें कई बीमारियों को खत्म करनी क्षमता है। यह बहुत से रोगों में उपयोगी है। तो चलिए जानते हैं इसके सभी फ़ायदों के बारे में ।

ज्वार क्या है What is Jowar in hindi-

दोस्तों क्या आप सभी जानते हैं कि ज्वार क्या है और ये कैसे फायदेमंद होता है। यह एक औषधीय अनाज है इसको मोटे अनाजों में शामिल किया जाता है।इसके दाने न तो अधिक बड़े और न तो अधिक छोटे होते हैं ये माध्यम आकार का होता है।इसका रंग सफेद,पिला,लाल,भूरा होता है।यह कैलोरी युक्त खाद्द पदार्थ है।ज्वार के भिन्न भिन्न नाम है।

ज्वार में पाए जाने वाले पोषक तत्व-

दोस्तो ज्वार हमारे लिए बहुत ही लाभकारी है इसमें ऐसे-ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बहुत ही फायदेमंद हैं।

जैसे-कैल्शियम,मैग्नीशियम,फायबर,आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट ,कार्बोहाइड्रेट,फास्फोरसविटामिन बी,प्रोटीन तत्व पाए जाते हैं।

ज्वार खाने के फायदे Benefits of Jowar in hindi-

दोस्तों ज्वार के बहुत से फायदे हैं तो चलिए जानते हैं इनके फ़ायदों के बारे जो हमारे लिए लाभकारी है –

1 . कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद –

दोस्तों ये तो सभी को पता है कि अगर हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर होती है तो कोई भी कार्य नही होता है और कमजोरी सी होती है। ऐसा आयरन ,कैल्शियम,मैग्नीशियम की हमारे शरीर में कमी की वजह से होती है।जिसकी वजह से कोई भी कार्य ठीक प्रकार से पूरा नहीं किया जाता है।हड्डियों के विकास के लिए हमें इन सभी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। तो ऐसे में ज्वर का सेवन कीजिए क्योंकि ज्वर ये सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी कमजोर हड्डियों ,बढ़ती हुई उम्र की हड्डियों को मजबूत बनाता है।यह गाठिया रोग में भी फायदेमंद होता है इसलिए ज्वर का सेवन जो हमारी हड्डियों मजबूत तथा स्वस्थ बनाता है।

2 . डायबिटीज़ के लिए फायदेमंद –

यह डायबिटीज भी एक बहुत बड़ी समस्या है। क्योंकि यह मानव में एक पेंक्रियाज ग्रन्थि होती है जो गलत खान -पान की वजह से खराब हो जाती है।खराब होने की वजह से ये ग्रथि सही से अपना काम नही कर पाती है।इन ग्रन्थि में हार्मोन होते हैं।इन्ही हार्मोन्स में एक इंसुलिन है जब यह ग्रन्थि खराब हो जाती है। आपको बता दे कि इन्सुलिन का स्तर कम होने की वजह से शरीर में रक्त शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।जिससे डायबिटीज की समस्या हो जाती है। ये एक ऐसी बीमारी है। जिसको पूरी तरह से ठीक तो नही किया जा सकता है पर बढ़ने से इसको रोका जा सकता है।इसीलिए ज्वर का सेवन करना चाहिए क्योंकि ज्वर एक प्रकार का एंजाइम पाया जाता है जो शरीर में होने वाले स्टार्च के अवशोषण को रोकता है और रक्त शुगर को कम कर देता है जिससे डायबिटीज नियंत्रित हो जाता है। 

3 . एनीमिया रोग में फायदेमंद –

ये तो सभी को पता है कि एनीमिया रोग भी एक बड़ी समस्या है।यह खून की कमी के कारण होती है लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। आपको बता दे कि शरीर में लाल रक्त की कोशिकाएं नष्ट होने के कारण एनीमिया रोग हो जाता है। ये तो सभी को बता है कि शरीर में एक हीमोग्लोबिन नामक तत्व पाया जाता है जो कि रक्त के स्तर को बताता है।आपको बता दे कि पुरुष के शरीर में रक्त की मात्रा 12-16 तथा महिलाओं में 11-14 होनी चाहिए।सबसे ज्यादा महिलाएं एनिमिया रोग से ग्रसित होती है। इस रोग से ग्रसित होने पर बेहोशी आना,सांस फूलना,ह्रदय गति का तेज होना,चक्कर आना,आदि लक्षण होते हैं। तो इसके लिए ज्वर लाभदायक होता है क्योंकि इसमें लोहा,तांबा,आयरन और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है।ये सभी तत्व शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करते हैं।अगर आप सभी भी इस रोग से ग्रसित हो तो ज्वर का सेवन कीजिए तथा हरी सब्जी और ड्राई फ्रूट का सेवन रोजाना कीजिये।

- Advertisement -

4. कब्ज की बीमारी में फायदेमंद –

आप सभी को बता दे दोस्तों की कब्ज की समस्या एक ऐसी समस्या जिसकी वजह से पूरा पाचन तंत्र खराब हो जाता है। यह समस्या भोजन में फायबर कम होने की वजह से होती है।तो इसके लिए ज्वार बहुत ही लाभदायक होता है क्योंकि इसमें फायबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमे कब्ज जैसी समस्या में निजात दिलाता है।

5 . शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में फायदेमंद –

आप सभी को बता दे कि शरीर में ऊर्जा का स्तर कम होने का मतलब कार्य क्षमता से होता है। अगर शरीर में कार्य क्षमता का स्तर कम डाउन रहेगा तो शरीर में कमजोरी,थकान महसूस होंगी जिससे कि कोई भी कार्य करने का कम नही होता है। तो ऐसे में ज्वार का सेवन करना चाहिए क्योंकि ज्वर में मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन,मैग्नीशियम,फास्फोरस,फायबर ,विटामिन बी पाया जाता है जो कि शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है।इसके आप ज्वार की रोटी का सेवन कीजिए शरीर को स्वस्थ तथा उसमें स्फूर्ति लाता है।

6. वजन को कम करने में फायदेमंद-

बहुत लोग ऐसे होते हैं जो अपने वजन की वजह से परेशान रहते हैं । वजन कम करने के लिए वे अनेक -अनेक तरीको का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दे कि अगर आप अधिक कैलोरी तथा चर्बी युक्त भोजन का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ जाता है।जिससे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।तो इसके लिए ज्वर का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फायबर पाया जाता है जो कि भोजन कम करने इच्छा रखता है।इससे भूख कम लगती है। इसके अलावा आपको बता दे कि ज्वार कम कैलोरी युक्त भोजन जिससे कि वजन नही बढ़ता है और यह वजन कम करने में सहायक होता है।

7. त्वचा सम्बधी विकारों को दूर करने में फायदेमंद – 

आप ये तो जानते ही हैं कि बहुत से लोग होते हैं जो त्वचा सम्बधी विकारों से घिरे रहते हैं जिनसे उनको बहुत परेशानी होती है।ये विकार जैसे-दाद ,खुजनी, त्वचा में जलन आदि हो जाते हैं।तो इसके त्वचा की गांठो को महीन पीसकर उसमें एलोवेरा मिलाकर उसको इस्तेमाल करें। इससे फायदा होता है।

8.मुंहासों को खत्म करने में फायदेमंद-

ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके चेहरों पर मुंहासों की समस्या होती है।दरअसल ये समस्या प्रदूषण के कारण होती है इससे लोगों के चेहरे पर मुहांसे निकल आते हैं। अगर इनका इलाज समय रहते नही किया जाता है तो ये पूरे चेहरे को खराब कर देते हैं। तो अगर आप भी मुहांसों को जड़ से खत्म करना चाहतें हैं और खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो इसके लिए ज्वर का इस्तेमाल कीजिए। क्योंकि ज्वर में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो ये त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।100 ग्राम ज्वार को पीसकर उसमें आधी चम्मच दाल चीनी मिलाकर,और एक चम्मच शहद और कुछ बूंदे निम्बू की मिलाकर अपने चेहरे पर लगाये इससे ये मुंहासों से निजात दिलाता है।

9 . कैंसर की समस्या में फायदेमंद-

कैंसर की समस्या एक बहुत बड़ी समस्या है। यह एक जानलेवा बीमारी है।आज बहुत से व्यक्ति हैं जो कैंसर से पीड़ित हैं। कैंसर होने के बहुत से कारण होते हैं।जैसे -अधिक धूम्रपान करना,शराब का सेवन करना, फोड़ो व फुंसी का निकलना,शरीर में किसी भी अंग में गाठ होना आदि ये सब कैंसर से सम्बंधित हैं। इसके लिए ज्वार का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व तथा एंटी कार्सिजोनिक ,ट्यूमर के गुण पाए जाते हैं।जो कैंसर के स्तर को कम करते हैं। केंसर के रोगियों के लिए ज्वर का सेवन लाभकारी होता है।

ज्वार के कुछ अन्य फायदे Some other of  Jowar in hindi –

ज्वार के बहुत से फायदे हैं जिनके बारे में अभी तक हम लोग अनजान हैं तो चलिए जानते हैं इनके फ़ायदों के बारे में-

  1. अगर ज्वार के दानों को भूनकर उनका सेवन किया जाए तो सांस नली की सूजन कम होती है।
  2. ज्वार की रोटी का सेवन करने से प्यास कम लगती है।
  3. जिन लोगों को खाँसी अधिक आती है तो वे ज्वार के दानों का भूनकर से करे तो इससे राहत मिलती है।
  4. अगर छाछ तथा दही के साथ ज्वर की रोटी का सेवन करे तो इससे पेट में होनी वाली जलन में आराम मिलता है।
  5. ज्वार के तने के रस का सेवन करने किडनी से सम्बंधित समस्या जैसे -पेशाब का बार-बार आना तथा पेशाब में होनी वाली दिक्कतों से निजात दिलाता है।

ज्वार के नुकसान Side effects of Jowar in hindi-

दोस्तों ये तो सभी को पता है कि जिसके जितने फायदे होते हैं तो उसके कुछ न कुछ तो नुकसान होते ही हैं।तो चलिए जानते ज्वार के कुछ नुकसान के बारे में –

  • ज्वार की तासीर ठंडी होने के कारण ठंड के मौसम में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ज्वार में अनेक पोषक तत्व पाए जाने के कारण या उल्टी ,पेट दर्द दस्त जैसी समस्याओं में लाभकारी होता है।
  • जो पित्त रोग से ग्रसित हो उनको ज्वार का सेवन नहीं करना क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती इसीलिए उनको नुकसान हो सकता है।
  • जो महिलाएं गर्भवती उनको डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन करना चाहिए।

दोस्तों आप सभी को पता हो गया होगा ।ये थी ज्वार (Jowar in hindi) की जानकारी की।आप सभी लोग ये लेख पढ़ कर यह जानकारी हो गई होगी कि इनके क्या -क्या फायदे तथा नुकसान हैं। तो दोस्तों यह जानकारी आप सभी को पसन्द आई हो तो अपने दोस्तों में एक बार जरूर शेयर करें।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख