चक्र फूल क्या है What is star Anise in hindi

- Advertisement -

Star Anise ke फायदे –

दोस्तों अगर खाने की बात की जाती है टोंगर जबतक उसमें मसाला ना हो तो कोई स्वाद नही आता है। इसलिए अगर स्वादिष्ट भोजन बनाना हो तो मसालों का उपयोग बहुत ही जरूरी होता है और मसालों का उपयोग किया भी जाता है पर बहुत से लोग हैं जो अभी तक लोग कुछ मसालों से अनजान हैं पर ये हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

जी हां दोस्तों आज हम आप सभी को एक ऐसे मसाले के बारे में बताएंगे जो हमारे स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद है।इसका नाम है Star Anise और हिंदी में इसको चक्र फूल कहा जाता है।

चक्र फूल क्या है What is star Anise in hindi –

दोस्तों क्या आप सभी को पता है कि की star anise किस प्रकार का दिखाई देता है।हम आप सभी को बताते हैं कि star anise यह फूल बिल्कुल सितारे की तरह दिखाई देता है। आप सभी को बता दे कि चक्र फूल का उपयोग गरम मसाले के रूप में किया जाता है। दोस्तों तो चलिए जानते हैं इसके फायदे तथा नुकसान के बारे में।

Star Anise में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व-

दोस्तो क्या आप सभी को पता है की चक्र फूल बहुत से पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ है जो हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं।चक्र फूल में विटामिन ए,विटामिन ई, विटामिन सी, कैल्शियम और फास्फोरस बहुत ही अधिक पाया जाता है। चक्र फूल में एसिड और कई प्रकार के एंजाइम पाए जाते हैं इसके साथ इसमे एंटी फ्लेमेट्री ,एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं।

चक्र फूल ke फायदे Benefits of star anise in hindi-

चक्र फूल एक ऐसा पौष्टिक मसाला है जो हमारे शरीर मे होने वाले रोग से बचाता है। स्टार अनीस में ऐसे तत्व पाए जात हैं जो हमारे शरीर के बैक्टीरिया तथा फंगस को नष्ट करता है और हमें निरोगी रखता है। तो चलिए जानते हैं कि चक्र फूल किन-किन बीमारियों में फायदेमंद होता है

1.पाचन शक्ति में फायदेमंद –

दोस्तों ये तो सभी को पता है कि पाचन तन्त्र हमारे शरीर का एक सबसे अहम हिस्सा है।जिसको स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी होता हैक्योंकि इसकी वजह से हमें अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि पेट में दर्द,पेट फूलना,गैस,कब्ज आदि। इसलिए अगर पाचन तंत्र को मजबूत बनाना है तो चक्र फूल का इस्तेमाल कीजिए क्योंकि इसमें विटामिन सी,और फॉस्फोरस पाया जाता है। इसलिए इसका उपयोग जरूरी है।

2 . मुहं की दुर्गंध दूर करने में फायदेमंद-

मुहं की दुर्गंध एक बहुत ही गम्भीर समस्या है क्योंकि इससे लोगों के बीच उठना बैठना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप के मुंह से दुर्गंध आती है तो इससे अगर दूसरे व्यक्ति से बात करते हैं तो उनको भी बहुत बुरा लगता है। तो अगर इस समस्या से निजात पाना है तो Star anise का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और मैक्रोबियम पाया जाता है जो कि इसमें लाभकारी होता है।

3. स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद-

दोस्तों आप सभी ने अक्सर देखा ही होगा प्रसव के कुछ महिलाओं के दूध नही निकलता जिससे शिशु भूखा रहता है जिससे उसका ठीक तरीके से शारीरिक विकास नही हो पाता है। तो अगर जो महिलाएं इससे ग्रसित हो तो उनको चक्र फूल का इस्तेमाल करना चाहिए।आपको बता दे कि चक्र फूल में ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो महिलाओं के स्तनपान में व्रद्धि में सहायक होता है।इसलिए ऐसी समस्या में चक्र फूल का जरूर सेवन करना चाहिए।

4 . दांतो का पीलापन दूर करने फायदेमंद-

अक्सर आप सभी ने देखा ही होगा कि बहुत से लोग होते हैं जिनके दांत पिले होते हैं।पिले होने की वजह वे उनके सुंदरता को खराब करते हैं।वे व्यक्ति अच्छी तरह से हंस भी नही पाते हैं। लोग अपने दांतों का पीलापन हटाने के लिए बहुत से उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी उनके दांत वैसे नही होते जैसे कि व्यक्ति चाहते हैं।तो इसके लिए चक्र फूल का उपयोग करना चाहिए यह दांतो से होने वाले खून के स्राव को भी रोकता है तथा सूजन को भी कम करता है।

- Advertisement -

5 . मस्तिष्क के लिए फायदेमंद-

मस्तिष्क हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है जिसको स्वस्थ रखना बहुत ही आवश्यक होता है।बहुत से लोग होते हैं जी की डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं जिसकी वजह से उनका मस्तिष्क काम नही होता है।जिसको स्वस्थ रखने के लिए व्यक्ति दवाइयों का सेवन करता है।अगर अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखना चाहते हो तो चक्र फूल के तेल का इस्तेमाल कीजिए क्योंकि यह हमारे मस्तिष्क को शांत तथा स्वस्थ रखता है।

6 . फ्लू जैसी बीमारी में फायदेमंद-

दोस्तों फ्लू की समस्या भी एक बहुत बड़ी समस्या है यह रोग हमारे वातावरण के दूषित होने से होता है।इससे बेक्टीरिय संक्रमण भी बना रहता है।ये सभी जानते हैं कि आज के समय मे डेंगू,मलेरिया जैसे रोगों का खतरा बना रहता है।जिससे कि व्यक्ति रोगों का शिकार हो जाता है।ये ऐसे रोग होते हैं कि अगर जिनका समय पर उपचार ना किया जाए तो ये बहुत बड़ी समस्या बन जाती है जो कि व्यक्ति को परेशानी होती है।इसलिए इसमें चक्र फूल का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि चक्र फूल में एनिथोल,टेरपिनील,थायलोंन जीवाणु रोधीगुण पकए जाते हैं जो इस समस्या में लाभकारी होते हैं।

7. जवान दिखने में फायदेमंद-

दोस्तों ये तो सभी लोगों को पता है कि बहुत से लोग होते जो अपनी उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं जो उनके लिए एक बहुत ही बड़ी समस्या है। व्यक्ति की त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती है जो दिखने में बहुत ही बेकार लगता है।तो आप सभी चक्र फूल का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें विटामिन ई,विटामिन सी ,मिनरल्स पाए जाते हैं जो त्वचा की झुर्रियां को तथा बढ़ती उम्र को रोकता है।यह शरीर मे होने वाले फ्री रेडिकल को भी बाहर निकलता है इसलिए चक्र फूल का सेवन हमारे लिए लाभकारी होता है।

चक्र फूल के अन्य फायदे  Some other Benefits of star anise in hindi –

अभी तक कुछ लोग चक्र फूल से होने वाले फायदों के बारे में अनजान हैं यह हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

  • चक्र फूल एंटी फंगल इंफेक्शन को रोकता है क्योंकि इसमें एंटी फंगल तत्व पाए जाते हैं।
  • दोस्तों इसका फल गर्म होता है इसलिए यह हमारे शरीर को भी गर्म रखता है।
  • अगर आपके शरीर पर किसी प्रकार का भी घाव या चोट है तो यहचक्र फूल या हमारे इन समस्याओं में फायदेमंद होता है।
  • चक्र फूल का इस्तेमाल जोड़ो के दर्द में भी किया जाता है।
  • अनिद्रा की बीमारी को दूर करने में चक्र फूल सहायक होता है इसका उपयोग दूध के लाभकारी होता है।
  • चक्र फूल सर्दी -खाँसी में भी 

चक्र फूल का उपयोग Uses of star anise in hindi –

ये सभी जानते हैं कि चक्र फूल का इस्तेमाल एक गर्म मसाले के रूप में किया जाता है पर क्या आप सभी को पता है कि चक्र फूल का उपयोग ओर भी तरीको से कर सकते हो।तो चलिए जानते हैं।

  1. चक्र फूल का उपयोग काढ़े के रूप में किया जाता है।
  2. अगर मिठाईयां का स्वाद बढ़ाने में भी star anise का उपयोग किया जाता है।
  3. आप इसका उपयोग चाय बनाकर भी कर सकतेहैं।
  4. अगर अपनी त्वचा पर इसका इस्तेमाल करना हो तो इसका पेस्ट तथा स्प्रे के रूप में कर सकते हैं।
  5. सूखे पाउडर तथा जैम के रूप में भी चक्र फूल का इस्तेमाल किया जाता है।

चक्र फूल से होने वाले नुकसान Side Effects of star anise in hindi-

दोस्तों ये तो सभी जानते हैं कि जो चीजे फायदे के लिए होती है तो उनसे फायदा तो होता ही है पर इसके कुछ नुकसान भी होते हैं जो शायद आपलोगों को नही पता है तो जानते चक्र फूल के कुछ नुकसानों के बारे में-

  • जितने भी छोटे बच्चे होते हैं उनको चक्र फूल का सेवन नही करना चाहिए।
  • अगर इसका सेवन आप अधिक करते हैं यो इससे उल्टी की समस्या होने लगती है।
  • अगर चक्र फूल का इस्तेमाल आप सही से नही करते हैं तो इससे अपच की दिक्कत हो जाती है।
  • जो महिलाएं गर्भवती होती है उनको डॉक्टर की सलाह से ही चक्र फूल का इस्तेमाल करना चाहिए।

तो ये थी दोस्तों चक्र फूल (star anise in hindi )की जानकारी।तो हम ये उम्मीद करते हैं कि आप सभी लोग चक्र फूल के फायदों तथा नुकसान के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा । अगर आप सभी को ये जानकारी पसन्द आई हो तो तो दोस्तों अपने दोस्तों में जरूर शेयर कीजियेगा।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख