एवोकाडो क्या होता है जानिए इसके फ़ायदों तथा नुकसान के बारे में

- Advertisement -

एवोकाडो क्या होता है जानिए इसके फ़ायदों तथा नुकसान के बारे में-

Avocado in hindi-   दोस्तों क्या आप सभी को एवोकाडो के बारे में पता है। शायद ही पता होगा। तो हम आप सभी को एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है यह फल न केवल हमारे देश में उपयोग किया जाता बल्कि यह विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय है।यह फल है एवोकाडो(Avocado) के नाम से जाना जाता है।अधिकतर सभी ऐसे ही फलों का सेवन करते हैं पर आज एक ऐसा फल जिसके उपयोग से आप सभी अनजान हैं।तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में। आज एवोकाडो के बारे हम आप सभी को सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

एवोकाडो क्या है What is Avocado in hindi-

दोस्तों एवोकाडो एक विदेशी फल जो सदाबहार के पेंडो में लगता है।आप सभी को बता दे कि यह पेड़ लॉरेसी(Lauraceae) परिवार से सम्बंधित है।इसमें नाशपाती की तरह दिखने वाले फल लगते हैं।यह वानस्पतिक रूप से बड़ी बेरी है। इस फल का रंग गहरा हरा होता है तथा यह फल 6- 7 सेंटीमीटर तक लम्बा होता है।यह स्वाद में खट्टा मीठा होता है। इस फल को कच्चा ही खाया जाता है।इसके अंदर क्रीम की तरह निकलती जो लोगों बहुत भाती है।एवोकाडो का पेड़ दस से बाहर मीटर तक लम्बा होता है।

एवोकाडो में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व Nutrients of Avocado in hindi –

दोस्तों एवोकाडो हमारे लिए एक बहुत ही फायदेमंद है।जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हर प्रकार से फायदेमंद हैं क्योंकि इसमे बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

इसमें कैल्शियम,आयरन,मैग्नीशियम,कॉपर ,सेलेनियम,विटामिन ए,डी,के,विटामिन बी 12,विटामिन बी6,सोडियम,फास्फोरस,जिंक,फैटी एसिड,आदि तत्व पाए जाते हैं जो बहुत ही लाभकारी होते हैं।

एवोकाडो से होने वाले फायदे Benefits of Avocado in hindi-

1.लिवर को मजबूत बनाने में फायदेमंद-

दोस्तों आप सभी ये तो जानते ही है कि लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जिसके खराब होने से पूरा शरीर अस्वस्थ हो जाता है। अगर किसी का लिवर खराब हुआ तो वह बहुत सी बीमारियों के चपेट में आ जाता है।क्योंकि लिवर का सीधा सम्बन्ध पाचन तंत्र से होता है।यह सीधा प्रभाव हमारे लिवर पर पड़ता है जिससे कि लिवर खराब हो जाता है। तो इसके लिए एवोकाडो का इस्तेमाल कीजिए क्योंकि इसमें फायबर,विटामिन सी,एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखते हैं।

2. कब्ज को ठीक करने में फायदेमंद-

कब्ज हमारे लिए एक बहुत बड़ी समस्या है इससे हमें बहुत परेशानी होती है।अगर जिसको कब्ज की समस्या होती है तो उसको भूख नही लगती है।उसके अंदर तनाव रहता है और चेहरे पर मुहांसे निकल आते हैं।अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो एवोकाडो का उपयोग कीजिए।क्योंकि एवोकाडो में मैग्नीशियम,पोटैशियम,पानी,ऊर्जा,तथा विटामिन ए पाया जाता है। जो कब्ज की समस्या में लाभकारी होता है।

3. त्वचा के विकारों में फायदेमंद –

त्वचा हमारे शरीर का बाहरी हिस्सा है ये तो सभी को पता है।इससे  हम सब खूबसूरत दिखते हैं।कुछ कारणों की वजह से अक्सर त्वचा पर कील,फोड़े फुंसी,दाद,झाइयां निकल आती है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। अगर समय पर इनका इलाज नही किया जाता है तो इनसे बहुत ही परेशानी होती है।इसलिए इसका इलाज समय पर करना चाहिए। इसके इलाज के सबसे अच्छा तरीका एवोकाडो है क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व,एन्टीफ्लेमेट्री तत्व,विटामिन बी 6,विटामिन बी 12,विटामिन ई,बीटा,कैरोटीन,लाइकोपिन तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के विकारों के लिए लाभदायक होते हैं।

5 . बालो के लिए एवोकाडो फायदेमंद-

आजकल बालों की समस्या भी एक बहुत बड़ी समस्या है। हर व्यक्ति अपने बालों को घना,सुंदर,लम्बा और मजबूत बनाना चाहता है। लेकिन आजकल सभी के बाल झड़ रहे हैं कमजोर और पतले भी हो रहे हैं और यह समस्या होती है धूल,प्रदूषण,तथा सूर्य की पराबैंगनी किरणों के कारण जो बालों को कमजोर तथा पतला बना रही है।इसके आप सभी को एवोकाडो का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि एवोकाडो में कैल्शियम,प्रोटीन,एंटी ऑक्सीडेंट तत्व ,विटामिन ई,सी,डी पाया जाता है जो बालों के लिए बहुत जरूरी है।

6. आर्थराइटिस रोग में फायदेमंद-

यह समस्या भी एक गम्भीर समस्या है क्योंकि इसकी वजह से शरीर के कई जोड़ो में दर्द होता है।आर्थराइटिस में ज्यादातर घुटनो के जोड़ो में दर्द,उंगलियों के जोड़,हाथ की कोनि में दर्द तथा सूजन हो जाती है जिससे गांठ की समस्या का डर रहता है।इसकी वजह है शरीर को सही से पौष्टिक तत्व न मिलना तो इसके लिए Avocado का प्रयोग कीजिये क्योंकि इसमें मुख्य रूप से कैल्शियम,प्रोटीन,फैटी एसिड,विटामिन डी,एन्टीफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ो के दर्द में फायदेमन्द होते हैं।

- Advertisement -

7. डायबिटीज के लिए फायदेमंद-

आपको पता है कि यह एक ऐसी बीमारी है जो किसी भी व्यक्ति के किसी भी समय हो सकती है। यह मधुमेह रोग व्यक्ति का बढ़ा हुआ मोटापा तथा हाईब्लड की समस्या होती है।तो इसके लिए व्यक्ति को एवोकाडो का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इसमें फायबर पाया जाता है जो रक्त के शुगर को नियंत्रित करता है।जिससे उन व्यक्तियों को आराम मिलता है।

8.बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद-

आजकल कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी ज्यादातर लोगों में पाई जाती है। इसको कम करने के लिए लोग अलग -अलग उपयोग करते हैं।इसके खाने में भी परहेज होता है जिससे उस व्यक्ति को पौष्टिक तत्व नही मिल पाते हैं तो इसके लिए एवोकाडो का इस्तेमाल कीजिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स तथा विटामिन पाये जाते हैं को कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

9. कैंसर के रोग में फायदेमंद-

कैंसर एक बहुत गम्भीर समस्या है ये तो सभी जानते हैं।इसकी वजह से बहुत से लोगों की जाने जाती है। तो इसके लिए सेहतमंद चीजो का सेवन करना बहुत ही आवश्यक होता है।इसके लिए एवोकाडो का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें ऐसे बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचने में हमारी मदद करते हैं।

एवोकाडो के अन्य उपयोग Some Other of Avocado in hindi-

दोस्तों चलिये जानते हैं कि एवोकाडो से हमें और क्या फायदे होते हैं।

  1. शरीर की हड्डियों तथा मांसपेशियों को स्वस्थ बनाने में एवोकाडो लाभकारी होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन तथा कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  1. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होगा तो इससे आप ह्रदय रोग से बचे रहेंगे यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने फायदेमंद होता है।
  1. एवोकाडो में फायबर,फैटीएसिड,एंटी ऑक्सीडेंट,एन्टीफ्लेमेट्रीतत्व पाए जाते हैं जो पेट के विकारों को दूर करते हैं।
  2. यह आंखों डार्क सर्कल के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन ई पाया जाता है।

एवोकाडो के उपयोग Uses of Avocado in hindi-

दोस्तों आज हम एवोकाडो के उपयोग के बारे में बताएंगे जो कि हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है।तो चलिए जानते हैं इसके विभिन्न उपयोगों के बारे में-

1 . आप एवोकाडो का उपयोग सुबह खाली पेट या दोपहर में इसका जूस बना कर सकते हो।

2 . एवोकाडो का उपयोग खाने के साथ चटनी के रूप में भी किया जाता है।

3 . आप कच्चे एवोकाडो का इस्तेमाल सलाद के रूप में कर सकते हो।

4. केक,सॉस तथा ब्रेड के रूप में भी इसका उपयोग होता है।

5 . एवोकाडो का उपयोग फेस पैक के रूप में भी कर सकते हो।

एवोकाडो से होने वाले कुछ नुकसान Side effects of Avocado in hindi-

दोस्तों Avocado के हमारे लिए फायदे तो बहुत से हैं जिनसे हमें पूरा लाभ होता है। पर इसके कुछ नुकसान भी है जिनसे अभी तक आप लोग अनजान हैं तो चलिए जानते हैं एवोकाडो के कुछ नुकसानों के बारे में।

  • जिन लोगों का वजह अधिक होता है उनको एवोकाडो का सेवन रोज नही करना चाहिए क्योंकि एवोकाडो वजन बढ़ाने में लाभकारी होता है।
  • एवोकाडो में विटामिन सी होने के कारण जिन लोगों को सूजन रहतीं है उनको इसका उपयोग नही करना चाहिए।
  • ज्यादा मात्रा में एवोकाडो का उपयोग करने से सिर में दर्द होता है।
  • सवेंदनशील शरीर वाले व्यक्तियों को एलर्जी की समस्या हो जाती है इसका सेवन करने से।
  • अगर एवोकाडो का अधिक सेवन करोगे तो इससे पेट दर्द होता है।

तो दोस्तों ये थी (Avocado in hindi )की जानकारी। तो दोस्तों यह लेख एक बार जरूर पढ़िए। हम आशा करते हैं यह जानकारी आपको जरूर पसन्द आएगी।दोस्तों यह पोस्ट अपने दोस्तों में एक बार जरूर शेयर करे। ऐसी ही जानकारी पाने कर लिए आप साथ बने रहिये।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख