तुलसी से होने वाले चमत्कारी फायदे Benefits of Basil in hindi

- Advertisement -

तुलसी से होने वाले चमत्कारी फायदे Benefits of Basil in hindi-

About Basil in hindi – दोस्तो आप सभी ने तुलसी का पौधा तो देखा ही होगा। यह ज्यादातर हिन्दुओं के घरों में पाया जाता है।शात्रो के अनुसार यह माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है।वह तीर्थ के सामान माना जाता है। आप सभी को बता दे कि यह एक बहुत ही प्रभावशाली औषधि है यह हमारे बहुत से रोगों में फायदेमंद होता है। तुलसी धार्मिक,आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से मानवीय समाज के लिए हितकारी होता है।

यह एक ऐसा पौधा है जिसका उपयोग हर प्रकार की बीमारियों में किया जाता है।इसीलिए तुलसी अमृत के सामान माना जाता है।इसका प्राचीनकाल से आयुर्वेद औषधियों में किया जाता है। 

अगर आप सभी इसके फ़ायदों या नुकसान से अभी तक अनजान हैं तो चलिए आज हम जानते हैं तुलसी के फायदों के बारे में।

तुलसी क्या है What is Basil in hindi-

क्या आप सभी जानते हैं की तुलसी का पौधा कैसा है।तुलसी एक सदाबहार वनस्पतिक शाकीय पौधा है।जो एल्स लेमियशी (Lamiaceae) कुल से सम्बंधित है।

इसका वैज्ञानिक नाम ओसिमम तेनुफ्लारूम (Ocimum Tenuiflorum) है। तुलसी का पौधा झाड़ीनुमा होता है। तुलसी बहुत फायदेमंद होती हैं। ये सभी रोगों में लाभकारी होता है।

तुलसी में पाए जाने वाले पौषक तत्व Nutrients of Basil in hindi –

तुलसी हमारे लिए किसी भी आयुर्वेद से कम नही इससे हमें बहुत से फायदे होते हैं क्योंकि इसमें ऐसे -ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे लिए फायदेमंद होते हैं। 

तुलसी में सोडियम,कैल्शियम,पोटैशियम,प्रोटीन,विटामिन सी,विटामिन के,कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, फायबर,फास्फोरस, मैग्नीशियम,विटामिन B6, थायमिन,कॉपर,सिट्रिक एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट तत्व,केरोटीन,क्रिप्ट,एंटी बैक्टीरियल,फोलेट,आदि तत्व पाए जाते हैं।

तुलसी के फायदे(Benefits of Basil in hindi)-

तुलसी हमारे लिए बहुत फायदेमंद है ये तो सभी को पता है पर कुछ लोग इससे अभी अनजान हैं तो चलिए जानते Basil के फायदों के बारे में।

1 . मलेरिया रोग में फायदेमंद-

दोस्तों ये तो जानते ही होकि मलेरिया एक संक्रामक रोग है और ये प्रोटोजोआ परजीवी कीटाणुओं से होता है। ये इतने छोटे होते हैं कि इनको माइक्रोस्कोप द्वारा ही देख जाता है।मलेरिया रोग होने पर लोग कई दिनों तक इससे पीड़ित रहते हैं।तो इसके लिए तुलसी का सेवन कीजिए क्योंकि तुलसी में मलेरिया संकरण में फायदेमंद होता है।

- Advertisement -

2 . किडनी के लिए फायदेमंद-

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है ये तो सभी जानते हैं इसलिए इसको स्वस्थ रखने बहुत जरूरी होता है।हमारे शरीर होने वाले टॉक्सिन को किडनी बाहर निकालती है। जिससे कि किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसको स्वस्थ रखने के लिए सुपरफूड की भी आवश्यकता होती है।अगर किडनी को स्वस्थ रखना हो तो तुलसी का सेवन कीजिए क्योंकि तुलसी में विटामिन,मिनरल्स,और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते जो किडनी को स्वस्थ रखती है।

3. सिर दर्द के लिए फायदेमंद-

दोस्तों ये तो आप सभी को पता ही है कि सिर दर्द की समस्या एक आम समस्या मानी जाती है क्योंकि यह समस्या किसी भी तनाव ,बुखार,चिंता आदि से हो सकती है।कभी -कभी ऐसा होता है कि यह समस्या बहुत देर तक रहती है जिससे कि हमें ज्यादा परेशानी होती है। बहुत लोग होते हैं इसको इग्नोर किया करते हैं पर हम आप सभी को बता दे कि यह समस्या कभी बड़ी समस्या बन सकती है।इसलिए अगर सिर दर्द से छुटकारा पाना है तो तुलसी का इस्तेमाल करे। इसके आप तुलसी ,अदरक और शहद को मिलाकर उसका सेवन करे।

4 . तनाव और थकान को दूर करने में लाभकारी-

ये तो सभी को पता है कि दुनिया में कोई भी ऐसा नही जिसको तनाव तथा थकान नही होती है पर इसका कारण अलग -अलग  होता है।बहुत लोग ऐसे होते जिसको ज्यादा काम तथा चिंता की वजह से तनाव हो जाता है जिससे वे बहुत परेशान हो जाते हैं।तो अगर आप सभी अपने तनाव तथा थकान को दूर करना है तो तुलसी का इस्तेमाल कीजिये क्योंकि तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी स्ट्रैस गुण पाए जाते हैं जो इस समस्या में लाभकारी होता है।

5. सर्दी -खाँसी में लाभकारी-

हर बदलते मौसम में सभी को सर्दी -खाँसी की समस्या हो जाती है।यह सर्दी -खाँसी बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन रोग है।ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हो जाती है।ये समस्या कोई बड़ी समस्या नही है।पर यह होने से हमारे दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।इस समस्या से बचने के लिए तुलसी का प्रयोग करना चाहिए ।तुलसी सर्दी – खाँसी का एक रामबाण इलाज है।

6 . कब्ज की समस्या में फायदेमंद-

दोस्तों आप सभी तो जानते हैं।कब्ज की समस्या भी एक बहुत परेशानी की समस्या क्योंकि यह बच्चों से लेकर बड़ो में होती रहती है।यह एक पेट की समस्या है जिसकी वजह से हमे बहुत परेशानी होती है।तो इसके लिए तुलसी का सेवन कीजिए क्योंकि इसमें फायबर,विटामिन सी,मैग्नीशियम, पोटैशियम पाया जाता है। तो इस समस्या में तुलसी का सेवन जरूर कीजिए।

7. दाद खुजली की समस्या में फायदेमंद-

यह समस्या भी एक बहुत बड़ी समस्या है क्योंकि अगर यह हो जाता है तो इससे बहुत परेशानी होती है।ज्यादातर यह समस्या मौसम के बदलाव के कारण होती है। अगर इसका समय पर उपचार नही किया जाता है तो यह एक बड़ी समस्या हो जाती है।

8 . मुहांसे में फायदेमंद –

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो मुहांसो की वजह से परेशान हैं। जिसकी वजह से उनको अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।इसीलिए इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं फिर भी उनको कोई लाभ नही होता है।तो अगर मुहांसो से छुटकारा पाना है तो तुलसी का सेवन कीजिए इससे फायदा होता है तुलसी और नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर लगाए ।

तुलसी का उपयोग Uses of Bail in hindi-

दोस्तों चलिए जानते हैं कि तुलसी का उपयोग कैसे करते हैं।

  • सलाद के रूप में तुलसी का उपयोग किया जाता है।
  • जूस के रूप में तुलसी का उपयोग किया जाता है।
  • इसका उपयोग काढ़े के रूप में भी किया जाता है।
  • इसकी पत्तियों का उपयोग सुबह खाली पेट किया जाता है ।
  • इसका उपयोग आप सब्जी में मिलाकर भी कर सकते हो।
  • ग्रीन टी के रूप में इसका उपयोग किया जाता है।

तुलसी से होने वाले नुकसान Side effects of Bail in hindi –

ये तो सभी जानते हैं कि तुलसी हम सब के लिए कितनी फायदेमंद औषधि है।पर आप सभी को बता की इसकी तासीर गर्म होने के कारण ये लोगो के लिए कुछ नुकसानदायक भी होती है।

  • आप सभी को बता दे कि अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी हो तो तुलसी का सेवन नही करना चाहिए।
  • अगर तुलसी का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे ब्लड का शुगर लेवल कम हो जाता है जो कि नुकसानदायक होता है।
  • आप सभी को बता दे कि गर्भवती महिलाओं को तुलसी का सेवन नही करना चाहिए।
  • जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं उनको भी तुलसी का सेवन नही करना।

दोस्तों आप सभी को तुलसी ( Bail in hindi )के बारे में पता हो गया होगा। आप सभी इस लेख को एक बार जरूर पढ़े।जिससे आप सभी को तुलसी के बारे में सब पता हो जाये अगर आप सभी को ये जानकारी अपने दोस्तों में शेयर करें।

- Advertisement -
Neha Yadav
Neha Yadav
यह लेख Hindi Target की लेखिका NEHA YADAV के द्वारा लिखा गया है | यदि आपको लेख पसंद आया हो तो Hindi Target Team आप से उम्मीद रखती है कि आप इस लेख को ज्यादा से ज्यादा Share करेंगे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमसे जुड़े

506FansLike
300FollowersFollow
201FollowersFollow

नये लेख

सम्बन्धित लेख